देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान 

पौष्टिक खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से इम्यूनिटी स्वतः मजबूत होती है | घर का बना हुआ खाना बच्चों को दें जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन , फैट , विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में हों | हरी सब्जियां और मौसमी फल खिलाएं |

हुज़ैफ़ा अबरार
June 13 2021 Updated: June 13 2021 02:53
0 28616
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान  प्रतीकात्मक

लखनऊ| कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ने की चल रही चर्चा के बीच अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित बनाने को लेकर तरह-तरह के जतन कर रहे हैं | कोई योग करा रहा है तो कोई पौष्टिक खानपान पर जोर दे रहा है, इन्हीं में एक वर्ग ऐसा भी है जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाओं का भी सहारा ले रहा है |  

इस सम्बन्ध में रानी अवन्ती बाई जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. सलमान का कहना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को अलग से कोई दवा देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेवजह दवा देना नुकसानदायक हो सकता है | पौष्टिक खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से इम्यूनिटी स्वतः मजबूत होती है | घर का बना हुआ खाना बच्चों को दें जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन , फैट , विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में हों | हरी सब्जियां और मौसमी फल खिलाएं | बच्चों को दूध और दही या इससे बनी चीजें खाने को दें | खूब पानी पिलायें शरीर में पानी की कमी न होने दें |बाहर का खाना विशेषकर जंक फूड न दें |  

डा. सलमान के अनुसार चीनी, नमक और मैदे का कम इस्तेमाल करें | शक्कर की जगह गुड़ दें | मैदे के सेवन से कब्ज की समस्या होती है | शक्कर को बनाने के लिए बहुत अधिक प्रोसेसिंग, रिफाइनिंग और ब्लीचिंग की जाती है , जिससे उसके पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं | रिफाइनिंग न करने से गुड़ के पौष्टिक तत्व खत्म नहीं होते हैं | गुड़ में आयरन होता है और इसमें फैट न के बराबर होता है, साथ ही इसमें कैल्शियम, विटामिन, जिंक फास्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है | इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं | अधिक नमक का सेवन जहाँ ब्लड प्रेशर बढ़ाता है वहीँ वह किडनी को भी प्रभावित करता है |   

घर पर ही बच्चों को व्यायाम करने , रस्सी कूदने को कहें | इसके साथ ही बच्चों में कोविड से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन करने की आदत को विकसित करें जैसे मास्क पहनना, घर से बाहर दूसरों से दो गज की शारीरिक दूरी बनाकर रखना, बार बार हाथ धोना | इसके अलावा बच्चों के मन में कोरोना को लेकर जो जिज्ञासा है उन्हें अवश्य दूर करें | परिवार के सदस्य अपना कोविड का टीकाकरण अवश्य कराएं |

डा. सलमान कहते हैं कि छोटे बच्चों का नियमित टीकाकरण जरूर करवा लें | बच्चों के लिए 8 से 12 घंटे की नींद बहुत जरूरी है |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32863

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69825

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एंटी-कोविड वैक्सीन कोर्बेवैक्स को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी मिली 

एस. के. राणा June 06 2022 32747

जो लोग कोविशील्ड या कोवैक्सिन वैक्सीन की दो खुराक ले चुके हैं, वे अब कोर्बेवैक्स की सतर्कता डोज लगवा

आयुर्वेद में किडनी फेलियर, लीवर फेलियर और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों का इलाज संभव: आचार्य मनीष

हुज़ैफ़ा अबरार December 19 2022 43279

एचआईआईएमएस का मुख्य उददेश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए पारंपरिक उप

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47750

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

टीबी मरीजों को नहीं मिल रहें पुष्टाहार के 500 रुपए

रंजीव ठाकुर May 13 2022 35983

लाभार्थियों से बातचीत में जानकारी सामने आई कि लगभग सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सरकार द्वारा दिय

अनुसंधान की पहली सीढ़ी होती है सही प्रश्न बनाना: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

अनुसंधान की पहली सीढ़ी होती है सही प्रश्न बनाना: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

रंजीव ठाकुर September 13 2022 35930

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में वार्षिक शोध दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य सचिव द

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर प्रदेश सरकार सख्त। 

हुज़ैफ़ा अबरार April 01 2021 30893

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी कोविड चिकित्सालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मास्क न पह

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ सकते हैं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. January 17 2022 32956

वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन का तेजी से फैलना इस बात का संकेत है कि आगे भी कोरोना के नए वैरिएं

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 30810

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

Login Panel