देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स को कम करके जल्दी संक्रमण मुक्त होने में मदद करेगा।

एस. के. राणा
June 13 2021 Updated: June 13 2021 22:24
0 24267
कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीएसआईआर और लक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड को कोविड-19 मरीजों पर कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी है। सीएसआईआर महानिदेशक के सलाहकार राम विश्वकर्मा ने बताया कि सामान्य देखभाल/इलाज के साथ कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स को कम करके जल्दी संक्रमण मुक्त होने में मदद करेगा। 

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हुए कई अध्ययनों से इसकी पुष्टि हुई है कि हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों को जान को खतरा है और इस कारण काफी लोगों की मौत हो रही है, ऐसे में नयी दवा की जरुरत है। बयान के अनुसार, ‘‘वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और लक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद) को डीसीजीआई ने कोविड-19 मरीजों के इलाज में कोलचीसीन दवा के उपयोग के प्रभाव और सुरक्षा के संबंध में दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण करने की मंजूरी दे दी है।’’ 

इस महत्वपूर्ण क्लीनिकल परीक्षण में साझेदार हैं...

सीएसआईआर-भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी, हैदराबाद) और सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (आईआईआईएम, जम्मू)। आईआईसीटी के निदेशक एस. चन्द्रशेखर ने कहा कि भारत इस महत्वपूर्ण दवा के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है और अगर यह सफल रहती है तो मरीजों को यह (कोलचीसीन दवा) किफायती दाम पर उपलब्ध करायी जाएगी। 

लक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राम उपाध्याय ने बताया कि देश में विभिन्न जगहों पर मरीजों के पंजीकरण का काम शुरू हो गया है और परीक्षण 8 से 10 सप्ताह में समाप्त होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि परीक्षण के परिणाम और नियामक संस्था से मंजूरी के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह दवा उपलब्ध करायी जाएगी। 

सीएसआईआर ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उसने लक्साई लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए एंटी-हेलमिंथिक दवा (परजीवियों के इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाई) निकलोसमाइड का दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण कर रहा है। 

सीएसआईआर ने कहा कि निकलोसमाइड दवा का अतीत में बच्चों और व्यस्कों दोनों में टेपवर्म (फीता कृमि) के इलाज में खूब इस्तेमाल हुआ है। समय-समय पर इस दवा के सुरक्षित होने की जांच हुई है और अलग-अलग डोज में भी यह लोगों के सेवन के लिए सुरक्षित है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ  ने फिर चेताया

कोविड-19 का ये नया वैरिएंट बेहद खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

विशेष संवाददाता January 20 2023 21356

इसी बीच एक स्टडी के दावे के अनुसार कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.5 अन्य वैरिएंट्स की तुलना में वैक्सिन

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

जीवन का लक्ष्य अध्यात्मिक उन्नति और संगीत इसका सशक्त माध्यम  

लेख विभाग April 11 2022 37695

आध्यात्मिक उन्नति के लिए ऐसा संगीत जो हमारे मन को शांत कर दे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जैसा कि हम जानते

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

देश में थम नहीं रहे कोरोना संक्रमण के मामले।

रंजीव ठाकुर March 16 2021 30189

नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,1

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29123

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

गर्मी से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें, अपने आपको हाइड्रेट रखें: डॉ. डी.पी. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2022 36292

हमारा शरीर डीहाइड्रेट होने पर ज्यादा लार का उत्पादन नहीं करता है। जब लार पर्याप्त मात्रा में नहीं बन

दवा कंपनी फाइजर ने 2020 में ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया
जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

श्वेता सिंह August 26 2022 30754

ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमए

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

देश में खोले जाएंगे 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

एस. के. राणा April 26 2023 27133

केंद्रीय कैबिनेट ने मौजूदा मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-स्थान में 1570 करोड़ रुपये की लागत से 157 नए नर्

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह October 31 2022 31705

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो यह काढ़ा आपके काफी काम आ सकता

एमिनो पैच और एमिनो इनफ्यूजन तकनीक से बच सकेगी गर्भस्थ शिशु की जान

रंजीव ठाकुर April 28 2022 30445

डॉ भूमिका ने बताया कि इस मरीज के पहले भी दो बार मिसकैरिज हो चुके थे, इसलिए इस बच्चें को बचाना बेहद ज

Login Panel