देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सीजन में घर में मिठाइयों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में मिठाई खा-खाकर कई बार पेट का हाजमा खराब हो जाता है यानी एसिडिटी अपच और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में दवा खा लेना सबसे आसान काम होता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है, कुछ सुपरफूड्स के बारें में, जो आपको तुरंत आराम पहुंचाएंगे।

आरती तिवारी
October 28 2022 Updated: October 28 2022 00:48
0 26800
एसिडिटी और पेट की जलन से तुरंत मिलेगा आराम, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे सांकेतिक चित्र

देश में फेस्टिवल सेलिब्रेशन चल रहा है। दिवाली के बाद भाईदूज और गोवर्धन पूजा की जा रही है। फेस्टिवल सीजन में घर में मिठाइयों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में मिठाई खा-खाकर कई बार पेट का हाजमा खराब हो जाता है यानी एसिडिटी अपच और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में दवा खा लेना सबसे आसान काम होता है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है, कुछ सुपरफूड्स के बारें में, जो आपको तुरंत आराम पहुंचाएंगे। आइए  जानते हैं-

 

ठंडा दूध- Cold milk

ठंडे दूध में कैल्शियम की हाई मात्रा होती है जो इसे हड्डियों के हेल्थ के लिए एक सुपरफूड बनाती है। कैल्शियम पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और पाचन में मदद करता है।

 

पुदीने की चाय- Mint tea

हमारे पाचन तंत्र को सही करने के लिए पुदीने को सबसे अच्छे गुणों वाले एलिमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की चाय पीने से हमारा मेटाबॉलिज़्म बेहतर हो जाता है और एसिडिटी की दिक्कत भी दूर हो जाती है। पुदीने की चाय पीने से सांसों की बदबू दूर हो जाती है। इसे रात में सोने से पहले लें।

 

बादाम- Almond

एसिडिटी को दूर करने के लिए अच्छा कच्चे बादाम फायदेमंद हो सकते हैं। बादाम नेचुरल तेलों से भरपूर होते हैं जो पेट में एसिड को शांत और बेअसर करते हैं। पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप कच्चे बादाम के अलावा बादाम का दूध भी ले सकते हैं।

 

अदरक की चाय- Ginger tea

अदरक की चाय को जिंजीबर ऑफिसिनेल पौधे की मोटी जड़ों से बनाया जाता है। अदरक की चाय से अपच की समस्या में आराम मिलता है. इससे गैस की समस्या तुरंत दूर हो जाती है। इसे मिड मील के तौर पर लेना चाहिए।

 

सौंफ का पानी- Fennel water

सौंफ के पानी को पेट दर्द, सूजन, गैस, और कब्ज जैसी समस्याओं में तुरंत आराम दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सौंफ के पानी में मौजूद तेल से गैस्ट्रिक एंजाइम बनता है जिससे गैस की दिक्कत में तुरंत आराम मिलता है। आंतों की समस्या में भी सौंफ का पानी पीने से आराम मिलता है। सौंफ के पानी को लंच और डिनर के करीब 30 मिनट के बाद पीना चाहिए।

 

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

admin August 30 2022 29115

गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा कई अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्र

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31191

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में घटत-बढ़त का क्रम जारी

एस. के. राणा April 14 2022 25742

देश में कोरोना के नए मामलों में घटत-बढ़त का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटों में आ

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

एस. के. राणा February 04 2022 25104

अगर आप कोरोना संक्रमित थे और आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है फिर भी लक्षण बने हुए हैं तो सावधान हो जाना

दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 29568

हम इलाज से दूर दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों समेत सभी लोगों के लिए स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य सुनिश

काशी में होगा तिब्बती इलाज

काशी में होगा तिब्बती इलाज

आरती तिवारी August 22 2022 39804

भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में मोदी-योगी सरकार सोवा रिग्पा  का तोहफा देने जा रही है। 93 करोड़

100 दिनों में एमबीबीएस की 1350 सीटें बढ़ाई गईं: बृजेश पाठक 

100 दिनों में एमबीबीएस की 1350 सीटें बढ़ाई गईं: बृजेश पाठक 

रंजीव ठाकुर July 09 2022 23581

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने योगी सरकार -2 के 100 दिन पूरे होने पर लोक भवन में स्वास्थ्य विभाग की रिप

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2022 38387

डा विशाल श्रीवास्तव व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरज सिंह ने मरीज की विधिवत जांच करके पहले इन्टरा एरोटिक ब्

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

रोजाना बादाम खाने से चेहरे की झुर्रियों होंगी कम, त्वचा में आएगी रंगत।

लेख विभाग March 27 2021 27661

बादाम एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई के समृद्ध स्रोत के तौर पर जाने जाते हैं और जरूरी फैटी एसिड्स और पॉलीफे

आंखों की समस्याओं के लक्षण और बचाव, जानिये  डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल से

आंखों की समस्याओं के लक्षण और बचाव, जानिये डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल से

लेख विभाग August 15 2022 36463

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के डॉ सिद्धार्थ अग्रवाल बतातें हैं कि अगर आंखों में कोई दिक्क

Login Panel