देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं से समन्वय कर कैंप लगाते हुए ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ाएं।

श्वेता सिंह
August 26 2022 Updated: August 26 2022 05:01
0 30852
जौनपुर जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण जौनपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

जौनपुर (लखनऊ ब्यूरो )। जौनपुर जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मर्चरी हाउस में गंदगी देख जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई है। हॉस्पिटल की बाउंड्री वॉल टूटी देख उन्होंने राज कॉलेज के प्रबंधक को बाउंड्री वाल सही कराने के लिए निर्देश दिया है।

 

ब्लड बैंक के निरीक्षण (inspection) के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। बताया गया कि 1500 यूनिट ब्लड की क्षमता है और 37 यूनिट ही उपलब्ध है। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं से समन्वय कर कैंप लगाते हुए ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ाएं।

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल को स्वच्छ रखने में यदि कहीं से कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई सुपरवाइजर को फटकारा। 1500 की क्षमता वाले ब्लड बैंक में महज 37 यूनिट ब्लड होने पर उन्होने चिंता जताई। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड (Emergency Ward), एनआरसी वार्ड, डेंगू वार्ड, ब्लड बैंक, जेरियाट्रिक वार्ड का विधिवत निरीक्षण किया। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज हरीश शर्मा से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। डीएम ने सीएमएस डॉ. एके शर्मा को निर्देश दिया कि नियमित जांच करते हुए अच्छे से इलाज (treatment) होना  चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

गोरखपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 52

आनंद सिंह October 15 2022 27094

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए मलेरिया व फाइलेरिया विभाग को लगाया गय

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट।

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोना विस्फोट।

एस. के. राणा December 29 2021 36508

अमेरिका में 76 फीसदी लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जा रहे हैं। फ्रांस में दैनिक 1,00,000 से अधिक संक्

दूषित पानी से होने वाले रोग और बचाव के तरीके जानिये डॉ. जुज़र रंगवाला से

दूषित पानी से होने वाले रोग और बचाव के तरीके जानिये डॉ. जुज़र रंगवाला से

लेख विभाग June 08 2022 64158

भारत के 600 जिलों में से एक तिहाई जिलों में भूजल पीने के लिए अयोग्य है।  जिसमें फ्लोराइड, लोहा, खार

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

एस. के. राणा January 17 2022 35240

भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों में संबंधित व्यक्ति

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

स्पर्म डोनर निकला 60 बच्चों का पिता दिखने में सभी लगभग एक जैसे

हे.जा.स. February 22 2023 27570

ऑस्ट्रेलिया का एक स्पर्म डोनर फर्जी नामों से स्पर्म डोनेट कर 60 बच्चों का पिता बन गया। इसका खुलासा त

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया कोरोना से जुड़ी बीमारियां और बचाव

एस. के. राणा December 10 2022 36147

कोरोना काल में में वर्क फ्रॉम होम हो या फिर बीमारी से रिलेटेड जानकारी लेनी हो हर चीज हमे तुरंत उसकी

कैंसर मरीज़ों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, 30 प्रतिशत तक सस्ती होंगी कैंसररोधी दवाएं

कैंसर मरीज़ों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, 30 प्रतिशत तक सस्ती होंगी कैंसररोधी दवाएं

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2026 630

नए फैसले की खास बात यह है कि इसमें गैर-अनुसूचित श्रेणी की कैंसर रोधी दवाओं को व्यापक रूप से शामिल कि

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 4620

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 4995

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट ना के बराबर

रंजीव ठाकुर July 28 2022 45465

प्रदेश में बड़े चिकित्सा संस्थानों के होते हुए भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ता है और लम्बी व

Login Panel