देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलोमेडिक्स और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने चलाया हेल्थ विद हार्ले अभियान

एडीसीपी राघवेंद्र सिंह समेत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए उन्हें बताया कि किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन रुकने जैसी स्थिति में शुरुआती मदद कैसे दी जा सकती है। स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों को एमरजेंसी की हालत में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए शुरुआती मदद देने के तरीके बताए गए।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 01 2026 Updated: June 01 2026 01:33
0 1918
अपोलोमेडिक्स और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने चलाया हेल्थ विद हार्ले अभियान ACP Radha Raman Singh and Dr. Mayank Somani


लखनऊ। ट्रॉमा जागरूकता माह के उपलक्ष्य में अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ और हार्ले ओनर्स ग्रुप (एचओजी) यूनाइटेड चैप्टर लखनऊ इंडिया ने मिलकर हेल्थ विद हार्ले नाम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसका मकसद लोगों को सड़क सुरक्षा दुर्घटनाओं से बचाव और एमरजेंसी की हालत में तुरंत मदद देने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। रैली को एसीपी राधा रमण सिंह और अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक सोमानी ने रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर करीब 50 किमी चली और अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के बाद हार्ले ओनर्स ग्रुप के सदस्यों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

इस प्रशिक्षण में एडीसीपी राघवेंद्र सिंह समेत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें बताया कि किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन रुकने जैसी स्थिति में शुरुआती मदद कैसे दी जा सकती है। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों को एमरजेंसी की हालत में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए शुरुआती मदद देने के तरीके बताए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा और ट्रॉमा से बचाव को लेकर एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया। एसीपी राधारमण सिंह ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर  जानकारी देते हुए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने पर जोर देते हुए कहा यह वाहन की पहचान और सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी है। उन्होंने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर के बढ़ते इस्तेमाल काली फिल्म लगाने जैसी नियम विरुद्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी।

ट्रैफिक पुलिस विभाग ने असली और नकली एचएसआरपी की पहचान को लेकर एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई, ताकि लोग किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार न हों। एसीपी राधारमण सिंह ने कहा सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है। सुरक्षित वाहन सही नंबर प्लेट और जिम्मेदार व्यवहार भी उतने ही जरूरी हैं। एचएसआरपी वाहन सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोगों को असली और नकली प्लेट के बीच अंतर की जानकारी होना चाहिए। हमें खुशी है कि इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी भी सीपीआर प्रशिक्षण का हिस्सा बने हैं। ऐसी ट्रेनिंग आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। अपोलोमेडिक्स और हार्ले ओनर्स ग्रुप की यह पहल निश्चित रूप से जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक सोमानी ने कहा दुर्घटना के बाद के शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए तो कई बार किसी की जान बचाई जा सकती है। हेल्थ विद हार्ले के जरिए हमने लोगों तक यही संदेश पहुंचाने का प्रयास किया है कि जागरूकता और सही जानकारी किसी भी आपात स्थिति में बहुत काम आती है। हार्ले ओनर्स ग्रुप यूनाइटेड चैप्टर लखनऊ के अध्यक्ष अजय ने कहा हम हमेशा ऐसे अभियानों का हिस्सा बनना चाहते हैं जो समाज के लिए उपयोगी हों। ट्रॉमा जागरूकता माह के दौरान अपोलोमेडिक्स के साथ मिलकर यह अभियान चलाना हमारे लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि इस पहल से अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा और सीपीआर के महत्व को समझेंगे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30504

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम  

वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम  

हे.जा.स. June 19 2022 31457

अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

विशेष संवाददाता January 17 2023 34526

खोड़ा में केंद्र सरकार की तरफ से पात्र गरीबों को इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए गए

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

श्वेता सिंह September 20 2022 29517

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

सहारा हॉस्पिटल में दिल का वाल्व रिपेयर कर मरीज़ को दिया नया जीवन।

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2021 36533

डा. विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस नयी तकनीक यानि वाल्व रिपेयर से बहुत से मरीज लाभान्वित हो पाएं

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

श्वेता सिंह October 19 2022 24036

प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसि

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 30412

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

कोविड तैयारी, चुनौतियाँ व प्रबंधन पर बाल संरक्षण इकाइयों को प्रशिक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2021 40339

निदेशक महिला कल्याण मनोज राय ने इस मौके पर कहा कि "मंडलवार यह प्रशिक्षण हमारी तैयारी को और मजबूत करे

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

जानवरों और मानव में डिजीज ट्रान्सफर पर शोध होना चाहिए: डॉ मनसुख मांडविया

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30597

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारी जीवन शैली में परस्पर म

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज  इलाके से

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज इलाके से

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 29074

शनिवार को 2510 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संप

Login Panel