देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित

जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 02 2026 Updated: August 02 2026 11:28
0 714
विश्व स्तनपान सप्ताह पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी आयोजित CMO Dr. Mukesh Kumar Rastogi

 बलरामपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त 2026) के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बलरामपुर में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा स्तनपान शिशु के जीवन की सर्वोत्तम एवं स्वस्थ शुरुआत है। उन्होंने बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध देना तथा छह माह बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने तथा परिवारों को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्तनपान न केवल शिशु को संपूर्ण पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है, बल्कि माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि जनपद में विश्व स्तनपान सप्ताह समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

मानवता शर्मसार: अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर फरार हुई मां, नवजात हायर सेंटर रेफर

विशेष संवाददाता March 23 2023 25124

युवक ने जो पर्चा बनवाया था, उसमें उसने युवती का नाम प्रीति और उम्र 23 साल लिखवाई थी। इस बीच युवती टॉ

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

राहत: मंकीपॉक्स की जाँच के लिए पहली स्वदेशी आरटी पीसीआर किट लॉन्च

एस. के. राणा August 21 2022 29920

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इसकी जांच करने के लिए पहला स्वदेशी निर्मित आरटी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29609

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

चंडीगढ़ स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल हिम्स को केंद्र सरकार ने दी मान्यता।

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2021 668865

हिम्स एकीकृत चिकित्सा विज्ञान अस्पताल है, जो विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के विवेकपूर्ण मिश्रण का उपय

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के मुताबिक ऑनलाइन फार्मेसी गैरकानूनी है: एआईओसीडी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 24433

दवा के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की एक बैठक निरालानगर स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। दवा व्यापार में

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दिवाली पर ड्यूटी करेंगे सात विभागों के डॉक्टर

श्वेता सिंह October 23 2022 34833

इमरजेंसी में सर्जरी, मेडिसिन, बालरोग और हड्डी रोग अनुभाग बने हैं। इसके अलावा त्वचा, नेत्र और सांस एव

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

शरीर की दुर्गन्ध दूर करने के लिए अपनाए पाँच उपाय 

सौंदर्या राय May 04 2022 36609

कारण कुछ भी हो शरीर की दुर्गंध आपकी सुन्दरता की दुश्मन है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के पां

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

हे.जा.स. March 12 2023 29066

नेपाल के एक अस्पताल में पहुंचे एक युवक की सर्जरी के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने 26 वर्षी

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लोहिया संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 280

सुरक्षित और तर्कसंगत प्रिस्क्रिप्शन लेखन पद्धतियों के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला। एक व्यापक और इंट

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35677

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

Login Panel