देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण।

आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो फिर आपको दोपहर तीन बजे के बाद अपने नजदीकी अस्पताल जहां पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, वहां जाना होगा। आप वहां पर भी कोविड-19 की वैक्सीन की डोज लगवा सकेंगे।

एस. के. राणा
April 01 2021 Updated: April 01 2021 21:10
0 26443
45 साल से अधिक उम्र वाले आज से कराएं टीकाकरण। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने टीकाकरण अभियान को भी तेज कर दिया गया है। आज यानी एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सरका जल्द से जल्द टीकाकरण की पहुंच देश की अधिक से अधिक आबादी तक पहुंचना चाहती है। अब कोई भी शख्स जिसकी उम्र 45 साल से ज्यादा है, वह वैक्सीन की डोज लगवा सकेगा। वैक्सीनेशन के लिए लोग ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अस्पताल में भी जाकर टीका लगवा सकते हैं।

कैसे लगवा सकते हैं कोरोना टीका?
जिन लोगों की उम्र 45 साल से अधिक है, वे दो तरीके से वैक्सीनेशन अभियान में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन दोनों तरीकों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कोविन की वेबसाइट http://cowin.gov.in के जरिए से एडवांस में अप्वॉइन्टमेंट ली जा सकती है। हालांकि, अगर आप एडवांस में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो फिर आपको दोपहर तीन बजे के बाद अपने नजदीकी अस्पताल जहां पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, वहां जाना होगा। आप वहां पर भी कोविड-19 की वैक्सीन की डोज लगवा सकेंगे। मालूम हो कि देश में दो तरीके के कोरोना टीका लगाए जा रहे हैं। एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई कोविशील्ड है और दूसरा भारत बायोटेक की देसी कोवैक्सीन है। 

क्या फ्री में लग रहा कोरोना टीका?
कोरोना टीका लगवाने जा रहे लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या कोरोना टीका फ्री में लगवाया जा रहा है या नहीं तो बता दें कि प्राइवेट अस्पताल में लोगों को वैक्सीन के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने पिछले दिनों प्राइवेट अस्पताल के लिए वैक्सीन की एक डोज की अधिकतम कीमत 250 रुपये तय कर दी थी। हालांकि, मुफ्त में भी कोविड वैक्सीन की डोज ली जा सकती है। इसके लिए आपको सरकारी अस्पताल जाना होगा। वहां पर मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है।

साथ में कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी?
टीकाकरण में शामिल होने के लिए सरकार की ओऱ से 12 पहचानपत्रों की एक सूची जारी की गई है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, मतदाता पहचानपत्र, पैन कार्ड, जनप्रतिनिधियों को जारी पहचानपत्र, बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी कर्मचारियों का सेवा पहचानपत्र और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत जारी स्मार्ट कार्ड शामिल है। टीका लगवाने पहुंचने वाले शख्स को इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र अपने पास रखना होगा और वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखाना होगा। जिसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कब शुरू हुआ अभियान
पहला चरण 16 जनवरी को शुरू हुआ था जिसमें दिल्ली में 3.6 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं दूसरे चरण में, 60 वर्ष से अधिक उम्र और पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित 45-59 साल के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया था।

कौन होंगे पात्र
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक,  तीसरे चरण में जो लोग एक जनवरी 2022 को 45 साल और इससे अधिक उम्र के होंगे, वे टीकाकरण के पात्र हैं, चाहे उन्हें कोई बीमारी हो या नहीं।  टीकाकरण केंद्र सुबह नौ से रात नौ बजे तक काम करेंगे।

कब किसे लगेगी वैक्सीन
एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सिर्फ पंजीकृत लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। गैर पंजीकृत लोग दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे के बीच टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोगों को आधार कार्ड या कोई भी अन्य वैध पहचान साक्ष्य लाना होगा। अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान 192 केंद्रों पर चलेगा जिनमें से 136 राष्ट्रीय राजधानी के निजी अस्पताल हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

Global burden of type 2 diabetes in adolescents and young adults, 1990-2019: systematic analysis of the Global Burden of Disease Study 2019

British Medical Journal December 09 2022 26243

Early onset type 2 diabetes is a growing global health problem in adolescents and young adults, espe

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 24960

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता में आ रही कमी: मानसिक रोग चिकित्सक

रंजीव ठाकुर August 15 2022 59718

आज के दौर में बच्चे मोबाइल में गेम खेलने या यूट्यूब देखने में व्यस्त रहते हैं इससे समाज में बच्चों क

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

कठिन चुनौती: कोरोना संक्रमण के एक लाख साठ हज़ार और ओमिक्रोन संक्रमण के 3,623 नए मरीज़ 

एस. के. राणा January 09 2022 29020

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,59,632 नए मामले सामने आए, जो पिछले 224 दिन में सामने आए

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

गाजियाबाद के 103 अस्पतालों को नोटिस

श्वेता सिंह September 20 2022 37063

स्वास्थ्य विभाग ने पहले 154 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से कुछ अस्पताल संचालकों ने

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

आईआईटी कानपुर ने बनाई कृत्रिम मांसपेशी, रोबोट के साथ मानवता के लिए हितकारी

रंजीव ठाकुर July 21 2022 30720

आईआईटी ने वो करिश्मा कर दिखाया है जो मशीन्स के साथ मानवता के लिए भी बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। वैज्ञान

चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

चूहे के पेशाब से फ़ैल रही लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

विशेष संवाददाता August 14 2022 35492

कुलपति डॉ वाजपेयी ने बताया कि विश्लेषण में पाया गया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी 20 से 60 वर्ष के उम्र

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

पीपीपी माडल पर बनने वाले 16 जिलों के मेडिकल कॉलेजों को स्टांप ड्यूटी में छूट

आरती तिवारी September 04 2022 35116

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर स्थापित किए जाने वाले मेडिकल कॉलेजज

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

राहत: देश में कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 10 हजार 725 नए मामले

आरती तिवारी August 26 2022 30574

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट 98.61% है। बीते 24 घंटे में 68 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 स

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

लोहिया अस्पताल में घुटने के संरक्षण पर लाइव सर्जरी सत्र और सीएमई 10 सितम्बर को

admin September 09 2022 55115

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के अस्थि रोग विभाग में 10 सितम्बर को एक लाइव सर्जरी सत्र के

Login Panel