देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

हमने कनाडा सरकार से रेड क्रॉस के जरिए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को ये वेंटिलेटर मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

0 33822
अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत। प्रतीकात्मक

वाशिंगटन (भाषा)। अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टरों के एक प्रभावशाली संगठन ने 5,000 वेंटिलेटर तुरंत भारत को मुहैया कराने के लिए कनाडा की सरकार के साथ बातचीत शुरू की है। कोविड-19 संक्रमण की तेज लहर के दौरान वेंटिलेटर की खरीदारी की गयी थी लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं हो पाया था।

‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन’ (आपी) के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर जोन्नालगडा ने बताया, ‘‘हम कनाडा सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। उनके पास करीब 5,000 वेंटिलेटर है।’’

जोन्नालगडा ने पीटीआई को बताया, ‘‘ये वेंटिलेटर कनाडा के रेड क्रॉस के पास हैं। हमने कनाडा सरकार से रेड क्रॉस के जरिए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को ये वेंटिलेटर मुहैया कराने का अनुरोध किया है।’’

जोन्नालगडा ने कहा कि संगठन के डॉक्टर इसके लिए काम कर रहे और उम्मीद है कि कनाडा सरकार स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे भारत को इसे देने के लिए राजी हो जाएगी।

‘आपी’ की निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुपमा गोटिमुकुला ने बताया कि संगठन ने मामले पर बुधवार को कनाडा सरकार से बात की। उन्होंने कहा ‘आपी’ के डॉक्टर भारत सरकार के साथ एक मंच विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं जिसके जरिए भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर भारत के मरीजों को निशुल्क टेली-मेडिसीन सेवा मुहैया कराएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

लोहिया संस्थान में सोमवार से ओपीडी होगी शुरू।

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2021 28481

कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट संग मरीज व तीमारदार को वैध पहचान पत्र संग लाना होगा। टेलीमेडिसिन ओपीडी जा

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30885

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

लोहिया संस्थान में वार्षिक अनुसंधान दिवस-26 पर शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां  

लोहिया संस्थान में वार्षिक अनुसंधान दिवस-26 पर शोधार्थियों द्वारा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां  

हुज़ैफ़ा अबरार September 12 2026 553

इस वैज्ञानिक आयोजन में संस्थान के संकाय सदस्यों स्नातकोत्तर एवं स्नातक विद्यार्थियों तथा पीएचडी शोधा

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

रंजीव ठाकुर September 15 2022 38556

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुक

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

एस. के. राणा January 20 2022 27545

कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

पहले दिन 38 लाख किशोरों का हुआ टीकाकारण

हे.जा.स. January 04 2022 27236

देश में 37.84 लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी थी। अब तक 15 से 17 उम्र के 49.07 लाख लोगों ने क

रामदेव की कंपनी को बड़ी राहत, पतंजलि की 5 दवाओं पर लगा बैन हटाया

रामदेव की कंपनी को बड़ी राहत, पतंजलि की 5 दवाओं पर लगा बैन हटाया

विशेष संवाददाता November 14 2022 31070

उत्तराखंड की सरकार ने पतंजलि की सब्सिडियरी कंपनी दिव्य फार्मेसी में बनने वाली पांच दवाइयों पर लगी र

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

सीरम इंस्टीट्यूट बनाएगी रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी।

एस. के. राणा June 05 2021 38523

सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया (एसआइआइ) ने देश में ही कोविड-19 वैक्‍सीन स्पुतनिक वी के उत्‍पादन के लिए प

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

सही इलाज व व्यायाम से मालती को फाइलेरिया से मिली राहत

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 26983

मालती कहती हैं कि फाइलेरिया रोगी नेटवर्क से जुड़कर बहुत खुश हूँ | इसके द्वारा  गाँव में अन्य लोगों को

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

हे.जा.स. March 21 2022 31743

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे

Login Panel