देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन

इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस बनाने का काम करते हैं। इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मोशन सिकनेस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

लेख विभाग
November 08 2022 Updated: November 08 2022 03:57
0 36955
मोशन सिकनेस से निजात दिलाएंगे ये 2 योगासन प्रतीकात्मक चित्र

सफर के दौरान उल्टी होना एक बहुत कॉमन समस्या है जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। इस समस्या को मोशन सिकनेस कहा जाता है। दुनिया भर में बच्चों से लेकर बड़ों को भी मोशन सिकनेस की शिकायत होती है। यह एक परेशान करने वाली समस्या है क्योंकि कुछ लोग जब तक कार या गाड़ी में बैठे रहते हैं तब तक उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में उल्टियां होती रहती हैं।

 

इसके अलावा बेचैनी, सिरदर्द (headache) और कमजोरी जैसी परेशानियां साथ-साथ महसूस होती हैं। मोशन सिकनेस की परेशानी से राहत (relief) के लिए योग की मदद ली जा सकती है। योग के अभ्यास से यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। योग एक्सपर्ट्स (expert) और कुछ स्टडीज की मानें तो कुछ विशेष योगासन (yoga) उन लोगों के बहुत काम आ सकते हैं जो सफर करते समय बहुत परेशान होते हैं।

 

मोशन सिकनेस (motion sickness) दिमाग और शरीर के बीच तालमेल प्रभावित होने के कारण होता है। जब ब्रेन (brain) तक खून की सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन बैलेंस बनाने में कमजोर साबित होता है तो लोगों को मोशन सिकनेस के लक्षण (symptoms) दिखायी देने लगते हैं। इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस (Balance) बनाने का काम करते हैं। इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मोशन सिकनेस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

 

ताड़ासन के अभ्यास का तरीका - Practicing Tadasana Or Tree Pose 

  • दोनों पंजों को एक-दूसरे से सटाएं या उनके बीच लगभग 10 सेंटीमीटर की जगह छोड़ें और खड़े हो जाएं।
  • फिर दोनों हाथों को शरीर से चिपका कर रखें।
  • अब, हाथों हाथों को नमस्कार की स्थिति में जोड़ें।
  • हाथों को धीरे-धीरे ऊपर ले जाएं। हाथों को सिर के ऊपर से ले जाते हुए छत की तरफ जितना हो सके उतना खींचें।
  • अब एड़ियां उठाकर अपने पैरों की उंगलियों पर पूरे शरीर का वजन संतुलित करने के प्रयास करें।
  • सुविधा के अनुसार मुद्रा में बने रहे और फिर पूर्व मुद्रा में वापस आएं। फिर आसन का दोबारा अभ्यास करें।

उष्ट्रासन के अभ्यास का तरीका - Practicing Ustrasana Or Camel Pose

  • जमीन पर मोटी चादर या योग मैट बिछा लें।
  • फिर,घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को अपने हिप्स के पास रखें।
  • इस मुद्रा में आपके कंधे और घुटने एक ही सीध में होने चाहिए।
  • पांवों को इस तरह मोड़ें की तलवे छत की तरफ रहें।
  • अब, इस मुद्रा में एक बार गहरी सांस खींचें और रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से पर प्रेशर बनाने की कोशिश करें।
  • अब, हाथों से अपने पैरों को पकड़ें। कमर को पीछे की तरफ ले जाते हुए मोड़ें।
  • इसी मुद्रा में 30-50 सेकेंड बने रहने के प्रयास करें। उसके बाद धीरे-धीरे आसन से बाहर आएं।
  • अपनी सुविधा के अनुसार आसन दोहराएं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

देहरादून के सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब बनाये जायेंगे

हे.जा.स. March 08 2023 31038

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र खोलकर लोगों को सस्ती और सुलभ दवाइय

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

फाइजर को अल्सरेटिव कोलाइटिस दवा के लिए यूएस एफडीए की मंजूरी मिली

हे.जा.स. October 17 2023 182665

अल्सरेटिव कोलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो अल्सर की ओर ले जाती है और पेट में दर्द, खूनी मल और असंयम का क

15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय

15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय

हे.जा.स. December 27 2021 26478

यह जानकारी उपलब्ध है कि कोरोनारोधी टीके वायरस पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रहे हैं। कुछ देशों में तो ल

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

लेख विभाग January 18 2023 29390

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी होता है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

सिप्ला, यूबायो के साथ लाएगी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट। 

एस. के. राणा May 21 2021 34331

सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उप

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

बाराबंकी जिला अस्पताल ने जीता NQAS अवॉर्ड

आरती तिवारी November 19 2022 27883

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन कहे जाने वाले जिला अस्पताल की इस कामयाबी से अस्पताल प्रशासन के

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 34877

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

लोहिया अस्पताल में शुरू हुई पीडियाट्रिक आई क्लीनिक

रंजीव ठाकुर July 01 2022 69275

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेत्र विभाग में बच्चों की नेत्र समस्याओं के निदान हेतु क्लीनिक प्रारम

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

एस. के. राणा April 22 2023 33781

देश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय काफी ज्य

बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान। 

बच्चों को सुपोषित बनाने को एक जुलाई से चलेगा ‘संभव’ अभियान। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2021 36034

गर्भवती के स्वास्थ्य व पोषण का ध्यान रखा जाए तो आने वाला बच्चा स्वस्थ होगा | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गृ

Login Panel