देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद

उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब तक तमाम शिक्षण संस्थान, अधिकारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ चुकी हैं।

रंजीव ठाकुर
July 22 2022 Updated: July 22 2022 17:13
0 29918
यूपी में चार माह में 1.28 लाख टीबी मरीज लिए गए गोद प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्षय रोगियों को गोद लेने की पहल रंग ला रही है। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस पहल से अब तक तमाम शिक्षण संस्थान, अधिकारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाएं जुड़ चुकी हैं। 

 

क्षय रोगियों (tuberculosis patients) को गोद लेने (adoption of TB patients) के पहले चरण में टीबी ग्रसित बच्चों (children with TB) के बेहतर इलाज के साथ सुपोषण को लेकर संस्थाओं को उन्हें गोद लेने के लिए आगे आने की अपील की गयी थी। इस वर्ष विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) (World Tuberculosis Day) पर टीबी ग्रसित बच्चों के साथ वयस्कों को भी गोद लेने की शुरुआत हुई। इस अनूठी पहल का ही नतीजा रहा कि चार माह में प्रदेश में करीब 1.28 लाख टीबी मरीजों को गोद (TB patients adopted) लेकर हर माह पोषण पोटली (nutrition packets) प्रदान करने के साथ ही उन्हें भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

 

राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र भटनागर (State Tuberculosis Officer Dr. Shailendra Bhatnagar) का कहना है कि टीबी मरीजों (TB patients) को बेहतर इलाज के साथ सही पोषण (proper nutrition) की भी बड़ी जरूरत होती है ताकि दवाएं अपना पूरा असर दिखा सकें और मरीज जल्दी से जल्दी स्वस्थ बन सके। ऐसे में टीबी मरीजों को गोद लेने (adopt TB patients) की पहल इसमें बहुत ही कारगर साबित हो रही है। संस्थाएं भी खुले मन से आगे आ रहीं हैं और टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान करने के साथ ही उनके घर-परिवार वालों के साथ बैठकर भावनात्मक सहयोग प्रदान कर रहीं हैं। 

 

ऐसे में जहाँ टीबी को लेकर समुदाय में फैली भ्रांतियां (misconceptions) दूर हो रही हैं वहीँ मरीजों को एक ताकत भी मिल रही है कि इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं। इससे वह बीमारी को जल्द से जल्द मात दे सकेंगे। देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त (TB free India) बनाने के संकल्प को पूरा करने में भी यह मुहिम सहायक साबित होगी। 

 

संस्थाएं जिन टीबी ग्रसित को गोद लेती हैं उनको हर माह पोषक खाद्य पदार्थ (भुना चना, मूंगफली, गुड़,सत्तू, गजक आदि ) मुहैया कराती हैं । इसके अलावा नियमित रूप से दवा सेवन (regular drug intake) को भी सुनिश्चित कराया जाता है क्योंकि बीच में दवा छोड़ना बीमारी को गंभीर बना सकता है । टीबी मरीजों को इलाज के दौरान निक्षय पोषण योजना (Nikshay Poshan Yojana) के तहत हर माह 500 रूपये बैंक खाते में दिए जाते हैं। 
    

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने बच्चों को गोद लेने की अपील शिक्षण संस्थानों, अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से की थी। इसका सुखद परिणाम यह रहा कि 24 मार्च 2022 तक सूबे में करीब 38,047 टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लिया जा चुका था। इन बच्चों को पोषण सामग्री प्रदान करने के साथ ही उनके घर-परिवार वालों के साथ बैठकर उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया गया था। उनकी शिक्षा न प्रभावित होने पाए इसका भी ख्याल रखा गया। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

विशेष संवाददाता February 26 2023 32057

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में भर्ती सकरा बिद्दीपुर गांव के 3 वर्षीय बच्चे मो

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

OKCredit ने कोविड की देखभाल के लिए बनाया वेबसाइट। 

हे.जा.स. May 13 2021 25456

ये स्टोर और कारोबारी कोविड-19 मरीजों के लिए फेबिफ्लूटेबलेट, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन बेड, नॉर्मल बेड, स्टी

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

हे.जा.स. February 17 2021 39394

डॉ रेड्डी की Capecitabine टैबलेट, यूएसपी 150 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम  क्रमशः 60 और 120 मिली की बो

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव,  35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, 35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

आरती तिवारी November 18 2022 31242

यूपी के गाजियाबाद की डासना जेल में 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 35 मरीज टीबी

राष्ट्रीय निमोनिया दिवस पर नागरिक अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय निमोनिया दिवस पर नागरिक अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

विशेष संवाददाता November 13 2022 23941

इस वर्ष राष्ट्रीय निमोनिया दिवस की थीम “निमोनिया अफ्फेक्ट्स एवरीवन” रही यानी निमोनिया सभी को प्रभावि

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, चार हज़ार पर पहुंचा दैनिक मरीजों का आंकड़ा

एस. के. राणा March 07 2022 123295

देश में आज कोरोना मामलों में मामूली कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 4,36

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

सहारा हॉस्पिटल की स्थापना दिवस के 14 वर्ष पूर्ण, मनाया गया वार्षिकोत्सव

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 98885

डायरेक्टर डॉ मजहर हुसैन ने नर्सों का योगदान को महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए कहा कि चिकित्सक दवा लिखते

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

विशेष संवाददाता July 14 2023 29574

एक पीड़ित परिवार के द्वारा अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य के

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37421

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ जागरूक कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार April 08 2022 25231

कार्यक्रम में रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के रोगियों व तीमारदारों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में विस्ता

Login Panel