देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर सहित ग्राहकों को दुकानदार द्वारा बिल दिया जा रहा है या नहीं इस संबंध में भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

February 20 2021 Updated: February 20 2021 03:29
0 33655
जिलाधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक। बैठक लेते जिलाधिकारी अमेठी ।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संकलित किए गए नमूनों की जानकारी ली, जिस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 506 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 117 नमूने संकलित किए गए हैं साथ ही 76 प्रकरणों में 524000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। 

बिना लाइसेंस के 15 प्रतिष्ठान पर कार्यवाही की गई है। दूध के 19 नमूने लिए गए, जिसमें से 10 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मिलावट को लेकर होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटोंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, आयल मिल, दूध कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी कर अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर सहित ग्राहकों को दुकानदार द्वारा बिल दिया जा रहा है या नहीं इस संबंध में भी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदारों से अवैध वसूली न करें तथा छोटे व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को परेशान न करें।

दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए कहे तथा दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा लिए गए सामान का पक्का बिल जरूर देने को कहें।  बैठक के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ, रश्मि प्रभा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 31947

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया

2027 तक खुलेंगे 100 नए मेडिकल कॉलेज

2027 तक खुलेंगे 100 नए मेडिकल कॉलेज

एस. के. राणा November 16 2022 28963

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक योजना के चौथे चरण के तहत अगले पांच वर्षों (2027 तक) में जिला अस्पत

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

मुख्यमंत्री के कड़े रूख के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तबादले में हुई गलती को स्वीकारा 

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2022 26287

अब तक 500 से अधिक आवेदन भेजे जा चुके हैं। अलग-अलग संवर्ग के इन आवेदनों में कहा गया है कि संबंधित व्य

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 28321

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

सूरजमुखी के बीज में है सेहत का खजाना

आरती तिवारी September 30 2022 56086

सूरजमुखी एक वानस्पतिक पौधा है। अंग्रेजी में इसे सनफ्लॉवर कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जा

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए कोविड का टीका पूरी तरह सुरक्षित।

हुज़ैफ़ा अबरार November 26 2021 20332

गर्भवती और धात्री को कोविड टीकाकरण की आवश्यकता और लाभ के बारे में परामर्श दिया जाए और टीकाकरण केंद्र

KGMU में जन्म प्रमाण पत्र की कलर कॉपी के लिए मरीजों को परेशानी, दोबारा आवेदन की प्रक्रिया बनी मुसीबत

KGMU में जन्म प्रमाण पत्र की कलर कॉपी के लिए मरीजों को परेशानी, दोबारा आवेदन की प्रक्रिया बनी मुसीबत

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 742

परिजनों का कहना है कि बच्चे के जन्म के समय जारी जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी मिलने के बावजूद बाद में उसक

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

हे.जा.स. December 30 2020 21896

ब्रिटेन से प्रदेश आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाब

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर 12 बजे तक चली ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रही

रंजीव ठाकुर August 19 2022 102635

शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व पर प्रमुख सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी चली लेकिन इम

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

अपोलोमेडिक्स ने रचा इतिहास प्रदेश में पहली बार लैब में तैयार सेल्स से यूरिथ्रल स्ट्रिक्चर का सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 1190

डॉ. वेद भास्कर ने कहा पुरुषों में पेशाब की नली के सिकुड़ने की समस्या संक्रमण चोट या पहले किए गए किसी

Login Panel