देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि इस निष्कर्ष पर पहुँचने के लिये अतिरिक्त मृतक संख्या की गणना को शामिल किया गया है।  

एस. के. राणा
May 07 2022 Updated: May 07 2022 12:27
0 28405
कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

जेनेवा। कोविड-19 की वजह से वर्ष 2021 के अन्त तक, सीधे तौर पर या बीमारी से उपजी अन्य वजहों से लगभग एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई। कोविड-19 के कारण अब तक पुष्ट हुई कुल मौतों की संख्या से 95 लाख अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक महामारी के सम्बन्ध में मृत्यु सम्बन्धी नए आँकड़े जारी करके उक्त आँकड़े पेश किये। जारी विश्लेषण में 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2021 की अवधि में गणना की गई है। 

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि इस निष्कर्ष पर पहुँचने के लिये अतिरिक्त मृतक संख्या की गणना को शामिल किया गया है।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 84 फ़ीसदी अतिरिक्त मौतें, दक्षिण-पूर्व एशिया (Southeast Asia), योरोप (Europe) और अमेरिकी क्षेत्र (American region) में हुई हैं। केवल 10 देशों में ही 70 फ़ीसदी अतिरिक्त मृतक संख्या देखी गई है। 

आँकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर महिलाओं (43 प्रतिशत) की तुलना में पुरुषों (57 प्रतिशत) की मौत ज़्यादा संख्या में हुई है, विशेष रूप से वृद्धजन के मामले में। मध्य-आय वाले देशों (middle-income countries) में कुल एक करोड़ 49 लाख (81 फ़ीसदी) अतिरिक्त मौतों (additional deaths) दर्ज की गयीं हैं। जबकि उच्च-आय (high-income countries) वाले देशों में 15 प्रतिशत और निम्न-आय वाले देशों (low-income countries) में चार प्रतिशत है।   

डब्लूएचओ (WHO) ने बताया कि अतिरिक्त मृतक संख्या की गणना करने के लिये, कुल मृतकों की संख्या और महामारी ना फैलने की स्थिति में होने वाली मौतों के बीच को अन्तर को मापा जाता है। 

इनमें वे लोग शामिल हैं जिनकी मृत्यु या तो कोरोना वायरस (corona virus) संक्रमण के कारण हुई, या फिर वैश्विक महामारी (global pandemic) के स्वास्थ्य प्रणालियों व उनके समुदायों पर हुए असर की वजह से परोक्ष रूप से हुई। 

महामारी के असर का आकलन - assessing the impact of the pandemic


यूएन स्वास्थ्य एजेंसी में डेटा व वैश्लेषिकी के लिये सहायक महानिदेशक डॉक्टर समीरा असमा ने बताया कि अतिरिक्त मृत्य संख्या को मापना, वैश्विक महामारी के प्रभाव को समझने के लिये एक अहम घटक है।   

मृतक संख्या रुझानों में आने वाले बदलाव, निर्णय-निर्धारकों को मौतों में कमी लाने और भावी संकटों की कारगर रोकथाम के लिये नीति बनाने हेतु जानकारी प्रदान करते हैं। अनेक देशों में डेटा प्रणाली (data systems) में सीमित निवेश होने के कारण, अतिरिक्त मृतक संख्या की वास्तविक स्थिति छिपी हुई रही है।”

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31604

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

सहारा हॉस्पिटल ने रोगी सुरक्षा सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

हुज़ैफ़ा अबरार October 19 2021 26428

"प्रभावी संचार" रोगी की अच्छी देखभाल के मूल में निहित है। नैदानिक देखभाल के उच्च मानकों को बनाए रखने

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में ''अग्रणी महिलाएं" विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

एस. के. राणा December 06 2022 26790

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का

चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत।

चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत।

अजीत मौर्य January 15 2021 27690

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने शुभारंभ दिवस पर चार ब्लॉकों म

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30457

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

नाखूनों में छुपा है खूबसूरत और आकर्षक हाथ का राज

सौंदर्या राय February 27 2022 52133

यदि आप अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहतीं  हैं तो अपने नाखूनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें।

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

जीतेंद्र कुमार November 20 2022 88466

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुप

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

गोरखपुर के नशीली दवा व्यापारी आरोपित भाई गिरफ्त से परे, इनाम घोषित

रंजीव ठाकुर August 20 2022 27624

जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

January 24 2021 21985

इस अग्निकांड से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने हर मजदूर के परिजनों को 25-25 लाख रुपये

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44136

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

Login Panel