देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर

इस शिविर में रोगियों की पी०एफ0टी0 जाँच निःशुल्क की गई तथा इन्हेलर थेरेपी के बारे में मरीजों को जानकारी दी गयी और उनके द्वारा निशुल्क इन्हेलर और दवाइयों का भी वितरण किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 06 2022 Updated: May 06 2022 05:01
0 35291
विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ ने आयोजित किया निःशुल्क अस्थमा शिविर निःशुल्क अस्थमा शिविर में मरीज़ की जांच करते डॉ सूर्यकांत

लखनऊ। विश्व अस्थमा दिवस के उपलक्ष्य में इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा द्वारा निःशुल्क अस्थमा शिविर का आयोजन आई०एम०ए० भवन में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में लगभग 55 मरीजों की निःशुल्क जाँच व उपचार डा0 मनीष टंडन अध्यक्ष, आई०एम०ए०, लखनऊ व आई०एम०ए०, लखनऊ और डा0 संजय सक्सेना (सिक्रेट्री, आई०एम०ए०, लखनऊ) विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, केजीएमयू, डा0 सूर्यकान्त डा0 अजय वर्मा के तत्वावधान में सम्पन्न किया गया।

इस शिविर में रोगियों की पी०एफ0टी0 (pulmonary function test) जाँच निःशुल्क की गई तथा इन्हेलर थेरेपी (inhaler therapy) के बारे में मरीजों को जानकारी दी गयी और उनके द्वारा निशुल्क इन्हेलर और दवाइयों (medicines) का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्वॉस के रोगियों को सम्बोधित करते हुए इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के सचिव डा0 संजय सक्सेना ने बताया कि उ0प्र0 में लगभग 60 लाख अस्थमा के रोगी है तथा धूम्रपान, प्रदूषण व फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन के कारण प्रदेश व देश में अस्थमा की रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

अस्थमा के प्रमुख लक्षण - Main symptoms of asthama

सांस फूलना, पसली चलना, सीने में भारीपन तथा बार-बार सर्दी जुकाम व खाँसी होना। अस्थमा के निदान हेतु पी०एफ0टी0 जाँच की जाती है। अस्थमा का सही उपचार इन्हेलर चिकित्सा है जोकि चिकित्सक की सलाह से नियमित रूप से लेना चाहिए।

आईएमए एकेडेमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज आईएमए-एएमएस के राष्ट्रीय वायस चेयरमेन डा० सूर्यकान्त ने इस अवसर पर अस्थमा रोगियों एवं उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अस्थमा का उचित इलाज इनहेलर चिकित्सा है जो कि अपने अस्थमा विशेषज्ञ की सलाह पर नियमित होना चाहिए।

उन्होने यह भी बताया कि अस्थमा के रोगियों को धूम्रपान व प्रदूषण से बचना चाहिए तथा शुद्ध शाकाहारी भोजन, हरी सब्जियाँ व फल प्रचुर मात्रा में खाना चाहिए। बच्चों तथा अस्थमा के रोगियों को फास्ट फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

अन्त में इस शिवर में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा ज्योति बाजपेयी व जूनियर डा० अनिकेत रस्तोगी एवं डा विनीत यादव ने भी अस्थमा रोगियों का परीक्षण किया राधा कृष्णा वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर डा वीरेन्द्र कुमार यादव ने जॉच शिविर एवं जागरूकता अभियान के बारे में मरीजो को विस्तार से बताया डा० संजय सक्सेना (सिक्रेट्री, आई०एम०ए0, लखनऊ) धन्यवाद ज्ञापित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की मनमानी की शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री से मिला बेसिक हेल्थ वर्कर संघ

रंजीव ठाकुर May 26 2022 43176

सीएमओ द्वारा इस संवर्ग को क्षेत्र परिवर्तन के नाम पर स्थानांतरित किए जाने की व्यवस्था अपनाई जा रही ह

 झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

आरती तिवारी September 02 2023 42423

झलकारी बाई अस्पताल के गेट के सामने शुक्रवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, प्रसव के तुरंत

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

विश्व स्तनपान सप्ताह: लोहिया अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विभाग ने सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर August 05 2022 30923

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रसूति एवं स्

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

हे.जा.स. January 24 2021 19445

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

अमेरिका में पोवासन वायरस ने दी दस्तक

अमेरिका में पोवासन वायरस ने दी दस्तक

हे.जा.स. May 29 2023 80850

अमेरिका में पोवासन वायरस से मौत का मामला सामने आया है। पोवासन टिक के काटने से फैलने वाला एक दुर्लभ व

बिलासपुर में पीएम मोदी ने किया AIIMS का उद्घाटन

बिलासपुर में पीएम मोदी ने किया AIIMS का उद्घाटन

विशेष संवाददाता October 06 2022 35699

देश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य का सबसे बड़ा संस्थान, एम्स भी अब बिलासपुर की शान बढ़ा रहा है। बिल

फेस शीट मास्क से पाएं खूबसूरत चेहरा और फ्रेश स्किन

फेस शीट मास्क से पाएं खूबसूरत चेहरा और फ्रेश स्किन

लेख विभाग October 28 2022 32079

फेस शीट मास्क का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इन्हें पैकेट से सीधे निकालकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत।

ब्रिटेन ने भारत को रेड सूची से निकला, पूर्ण टीकाकरण वालों को मिली राहत।

हे.जा.स. August 07 2021 23985

ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

लोहिया में हार्ट फेल्योर एवं पल्मोनरी हाइपरटेंशन क्लिनिक का शुभारंभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

हार्ट फेल्योर का अर्थ यह नहीं है कि हृदय ने काम करना बंद कर दिया है। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय शर

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

बिहार के दरभंगा में तेजी से फैल रहा डेंगू

विशेष संवाददाता October 18 2022 29641

निरीक्षण करने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि पहले अस्पताल में डेंगू के मरीज कम आ रह

Login Panel