देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार।

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दी है। इस टीके का इस्तेमाल बिना सुई की मदद से फार्माजेट तकनीक से किया जाएगा।

एस. के. राणा
November 07 2021 Updated: November 07 2021 22:03
0 26979
बिना सुई वाला कोरोनारोधी टीका लगवाएगी केंद्र सरकार। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश से कोरोना वायरस के समूल नाश के अभियान में अब बिना सूई  वाला टीका भी शामिल हो गया है।  केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके 'जाइकोव-डी' (Zycov-D) की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही यह टीका राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विकसित दुनिया के पहले डीएनए-आधारित कोविड-19 (Covid-19) टीके को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए शुरुआती कदमों को हरी झंडी दिखा दी है। शुरुआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दी है। इस टीके का इस्तेमाल बिना सुई की मदद से फार्माजेट (Pharmajet) तकनीक से किया जाएगा।

टीके की कीमत
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्र जाइडस कैडिला को जाइकोव-डी टीके की एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दे चुका है, जिसकी कीमत टैक्स को छोड़कर करीब 358 रुपए है। इस कीमत में 93 रुपए की लागत वाले 'जेट एप्लीकेटर' का खर्च भी शामिल है। इसकी मदद से ही टीके की खुराक दी जाएगी। सूत्र ने बताया, 'सीमित उत्पादन क्षमता की वजह से शुरू में सिर्फ वयस्कों को ही यह टीका दिये जाने की संभावना है।'

हर महीने उपलब्ध करा सकता है 1 करोड़ खुराक
कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया कि जाइडस कैडिला प्रति माह जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है। इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है जो डीएनए-आधारित और बिना सुई वाली है। जाइकोव-डी को 20 अगस्त को दवा नियामक से आपातकालीन इस्तेमाल के लिये मंजूरी मिली थी । 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमित मोहन प्रसाद के ट्रांसफर पर पीएमएस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया, उठाए भ्रष्टाचार के अन्य मामले

रंजीव ठाकुर September 02 2022 35279

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद क

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

आरती तिवारी July 31 2023 28012

राजधानी के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से रविवार को दो मरीजों को नई जिं

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

यूपी का शिशु मृत्यु दर नाकाबिले बर्दाश्तः डॉ. आर. एन. सिंह

आनंद सिंह June 26 2025 123361

डॉक्टर आरएन सिंह इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान के चीफ कैंपनर हैं और मेडिकल फील्ड में उन्हें 50 साल हो

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 18 2023 29247

चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक से 14 साल तक के सभी बच्चों को वैक्स

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

जानिए लिवर का कैंसर और उसका इलाज।

लेख विभाग October 31 2021 44376

हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा (एचसीसी) व्यस्कों में पाया जाने वाला सबसे आम लिवर कैंसर है। भारत में हर साल

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30762

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

13 साल की बच्ची ने 28 दिन में कैंसर को दी मात

हे.जा.स. December 14 2022 33051

ब्रिटेन के डॉक्टरों ने 13 साल की लड़की में मौजूद ल्यूकेमिया कैंसर को 28 दिन में खत्म कर दिया है।

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37407

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28720

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 43,733 नए मामले।

एस. के. राणा July 07 2021 30087

देश में 930 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,04,211 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की

Login Panel