देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की योजनाएं भी इससे प्रभावित हुई हैं। इससे हर तरह के रोगों का इलाज भी प्रभावित हुआ है।

हे.जा.स.
January 01 2022 Updated: January 01 2022 23:41
0 28565
वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख प्रतीकात्मक

जेनेवा। कोविड-19 से लड़ाई का यह तीसरा साल है और पूरी दुनिया इस महामारी को हराने के लिए जूझ रही है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा है कि इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि हम असमानता को हरा दें। अगर ऐसा कर सके तो इस वैश्विक महामारी को हराया जा सकता है।

असमानता को हरा दें तो महामारी हार जाएगी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि अगर हम असमानता को हरा दें तब यह महामारी भी हार जाएगी। घेबरेयेसस ने कहा कि कोई भी देश इस महामारी से अछूता नहीं है। हमारे पास कई ऐसे हथियार हैं जिससे हम इससे बचाव और इसका सामना कर सकते हैं। अगर हम असामनता को हरा दें तो मुझे विश्वास है कि हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 महामारी के तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं। मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ रहें तो यह इस महामारी का अंतिम साल होगा।

हर तरह का इलाज हुआ प्रभावित
टेड्रोस ने कहा कि कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की योजनाएं भी इससे प्रभावित हुई हैं। इससे हर तरह के रोगों का इलाज भी प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया की पहली मलेरिया वैक्सीन लॉन्च की है। अगर इस वैक्सीन को पूरे विश्व में इस्तेमाल किया गया, तो इससे हर साल हजारों जिंदगियां बच जाएंगी। 

ट्रेडोस ने बताया कि भविष्य में इस तरह के संक्रमण और महामारी को रोकने के लिए हमने डब्ल्यूएचओ बायोहब सिस्टम शुरू किया है। एपिडेमिक और पैनडेमिक इंटेलिजेंस का हब बर्लिन में खोला गया है। उन्होंने कहा कि हमें एक साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ना होगा। 70 फीसदी वैश्विक वैक्सीनेशन इस दिशा में अहम कदम होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

H3N2 वायरस के बढ़ते केसों पर सरकार अलर्ट, मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

विशेष संवाददाता March 11 2023 23791

देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20727

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

मैनपुरी में हार्ट अटैक से 4 मरीजों ने तोड़ा दम

विशेष संवाददाता January 19 2023 38334

बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 755 मरीज पहुंचे। इनमें से 11 को भर्ती किया गया। दो मरीजों की गंभीर हा

सेहतमंद रहना है तो करिए जमकर डांस

सेहतमंद रहना है तो करिए जमकर डांस

आरती तिवारी August 21 2022 23670

क्या आप भी नृत्य करने के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए आपकी यह एक आदत न सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बेहतर ह

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 30901

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

हे.जा.स. December 23 2021 28342

यूएन एजेंसी ने अब तक निम्न टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

मैत्री पहल के तहत भारत ने बारबाडोस और डोमिनिका को कोविड-19 टीकों की दो खेप भेजी।

हे.जा.स. February 09 2021 37314

मेरी सरकार और जनता की तरफ से, मैं कोविशील्ड टीकों के सबसे उदार दान के लिए आपकी सरकार और गणतंत्र की ज

कोरोना की वैक्सीन प्रभाव रोकती है प्रसार नहीं - प्रो. राजेश कुमार।

कोरोना की वैक्सीन प्रभाव रोकती है प्रसार नहीं - प्रो. राजेश कुमार।

हे.जा.स. August 31 2021 27705

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भारत सहित पूरा विश्व चिंतित है लेकिन सही आंकलन ना होने से आम जनमानस भी प

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

विशेष संवाददाता January 24 2023 26631

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

न्यूरोज़ पावर्ड बाय प्रेपलैडर का कोर्स लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 24102

लखनऊ में नीट पीजी के उमीदवारों के लिए उनके ऑफ लाईन रैपिड रिविजऩ बूटकैम्प लॉन्च के 13 दिनों के अंदर ब

Login Panel