देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया

प्रदेश से टी.बी. उन्मूलन के लिए टी.बी. रोगियों को उनके स्वस्थ होने तक पोषण और चिकित्सा की समुचित देखभाल के लिए सक्षम संस्थाओं, इकाइयों, महानुभावों अधिकारियों द्वारा गोद लेने की परम्परा प्रदेश से क्षय रोग उन्मूलन तक जारी रहेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 17 2022 Updated: May 17 2022 23:48
0 69508
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान अनुकरणीय: डॉ. मनसुख मंडाविया इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी नई दिल्ली की वार्षिक बैठक में ऑनलाइन भाग लेती राज्यपाल उप्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश, देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है, यहां रेडक्रास सोसाइटी की योजनाओं के समुचित संचालन के लिए केन्द्र से समुचित बजट की आवश्यकता है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में लखनऊ से इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी नई दिल्ली की वार्षिक बैठक में ऑनलाइन में बतौर अध्यक्ष कही। उन्होंने पहले से संचालित कुछ योजनाओं के बजट प्राप्ति की अपेक्षा को भी बैठक में अवगत कराया।

विभिन्न विभागों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में टी.बी. उन्मूलन, पोषण मिशन के कार्य, रक्त संग्रहण तथा प्लाज्मा संग्रहण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों को रक्त-दान (blood donation) और प्लाज्मा दान (plasma collection) के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कराने के कार्य से जोड़कर बड़े स्तर पर ये कार्य किया जा रहा है। रक्त संग्रहण एक बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में रेडक्रास सोसाइटी के ब्लड बैंक की आवश्यकता को भी महत्वपूर्ण बताया। 

राज्यपाल ने बैठक में टी.बी. उन्मूलन (eradication of tuberculosis) के लिए किये जा रहे कार्यों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश से टी.बी. उन्मूलन के लिए टी.बी. रोगियों को उनके स्वस्थ होने तक पोषण और चिकित्सा की समुचित देखभाल के लिए सक्षम संस्थाओं, इकाइयों, महानुभावों अधिकारियों द्वारा गोद लेने की परम्परा प्रदेश से क्षय रोग उन्मूलन तक जारी रहेगी।  

बैठक में इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, नई दिल्ली के अध्यक्ष मा. राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा क्षय रोग उन्मूलन  के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान को पूरे देश के लिए अनुकरणीय बताया। 

उन्होंने कहा उनका यह कार्य प्रेरणा देता है कि राज्यपाल द्वारा जनभागीदारी और जनसहयोग से एक बड़े अभियान का सफल संचालन किया जा सकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health and Family Welfare Minister) ने रेेडक्रास सोसाइटी को अपने सीमित दायरे से बाहर आकर क्षय रोग उन्मूलन हेतु देश व्यापी अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। 

उन्होंने रेडक्रॉस के सदस्यों को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के अभियान का अनुकरण करने और टी.बी. के रोगियों के घर जाकर उनके पोषण और दवाइयों की समुचित जानकारी और उपलब्धता कराने का कार्य करने को कहा। उन्होंने रेडक्रास सोसाइटी में नवयुवकों की सदस्यता बढ़ाने के लिए भी चर्चा की।

बैठक में सभी राज्यों के राज्यपाल (Governors) उनके प्रतिनिधि, इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी (Red Cross Society) के सम्मानित अतिथिगण, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

कोरोना वायरस को रोकने वाली नयी दवा को मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा May 09 2021 27049

2-DG कोरोना वायरस को रोकने में मदद करती है। इसके आधार पर DCGI ने मई 2020 में फेज-II ट्रायल्स करने की

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

रूस में मिला कोरोना का गामा वेरिएंट।

हे.जा.स. July 23 2021 24929

रूस में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट बड़े पैमाने पर कहर बरपा रहा है, लेकिन कुछ मामलों में कोरोना के गामा

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 9921

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

सीएम धामी ने अस्पताल की किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 14 2022 29853

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हो

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अस्पताल का किया उद्घाटन

आरती तिवारी April 03 2023 35489

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वेलसर मेडिसिटी अस्पताल का दीप प्रज्वलित कर औ

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

कोरोना संक्रमण के पूर्ण उपचार को होम्योपैथिक विधि से करने की मांग।

हुज़ैफ़ा अबरार May 28 2021 29270

आयुष मंत्रालय ने हल्का औऱ मध्यम रोगियों में भी होम्योपैथिक दवाईओं के प्रयोग के लिए गाइड लाइन जारी कर

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार December 05 2022 26467

लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 28591

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

बचपन के टीके कोरोना के घातक असर में प्रभावी सुरक्षा देतें है: शोध

एस. के. राणा September 02 2021 22075

अध्यनयकर्ताओं ने बताया कि आमतौर पर बचपन में मीजल्स-मंम्प्स-रूबेला (एमएमआर) के टीके दिए जाते हैं। इसक

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

चेहरे की झाइयाँ और झुर्रियों को हटाने का घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय September 24 2021 37822

मलाई और नींबू के प्रयोग से स्किन का ग्लो बढ़ने के साथ झाइयों की समस्या खत्म होती है, साथ ही चेहरे का

Login Panel