देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को टीडी के मुफ्त टीके लगाये जाते हैं।

आरती तिवारी
December 08 2022 Updated: December 08 2022 03:06
0 30795
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। दरअसल प्रदेश में हर साल करीब 56 लाख प्रसव हो रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को टीडी के मुफ्त टीके लगाये जाते हैं। कोरोनाकाल में टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। लिहाजा टीकाकरण अभियान को रफ्तार दी जायेगी। इसके लिए प्रदेश भर के सीएमओ आशा व एएनएम की मदद से टीकाकरण से छूटे बच्चे-गर्भवती महिलाओं की पहचान करेंगे।

 

बता दें कि पहले छूटे बच्चों को खोजने के लिए सर्वे कराया जायेगा। उसके बाद टीकाकरण (vaccination) का खाका तैयार कर अभियान चलेगा। ताकि छूटे सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सभी टीके लगाये जा सके। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने मंगलवार को सभी जिलों के सीएमओ को अभियान के बावत निर्देशित किया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सीएमओ ब्लॉक व शहरी स्तर पर टीकाकरण अभियान (vaccination drive) का खाका तैयार करें। जनवरी से अभियान चलायें। जेई के लिए मोबाइल एप ई-कवच ऐप (E-Kavach App) पर टीकाकरण योग्य बच्चों की सूची बनाये। नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का जेई टीकाकरण करें। पीसीवी वैक्सीन का टीका चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों में चलाया जाए। इसके अलावा विटमिन ए (Vitamin A) की खुराक पिलाई जाये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

डब्लूएचओ ने वैश्विक स्तन कैंसर से होने वाली मौतों में प्रति वर्ष 2.5% प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा

हे.जा.स. February 07 2023 27070

डब्लूएचओ ने बताया कि हर 20 वर्ष 20 लाख से अधिक महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि होती है जो कि विश्व

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

यूपी के इन जिलों में डेंगू का प्रकोप

आरती तिवारी October 05 2022 29964

यूपी के कई जिले डेंगू से प्रभावित हुए है। अधेड़ उम्र के लोग इसकी जद में कम, बच्चे और युवा ज्यादा आ र

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीस हज़ार के पार 

एस. के. राणा July 21 2022 25766

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2000 अधिक है। इस दौरान

डेंगू के कहर को देखते हुए मंडलायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

डेंगू के कहर को देखते हुए मंडलायुक्त ने किया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

श्वेता सिंह November 05 2022 25625

मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया के जो मरीज हैं इनके लिए एक वार्ड अलग बना लिया ज

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 805

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

हुज़ैफ़ा अबरार August 17 2022 46080

बच्चे के माता - पिता ने मरीज़ बच्चे को सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। डॉ

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

British Medical Journal December 26 2022 27756

The safetxt intervention did not reduce chlamydia and gonorrhoea reinfections at one year in people

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

एस. के. राणा June 11 2021 24409

देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

लगातार बाल झड़ने के पीछे कहीं ये बीमारी तो नहीं?

सौंदर्या राय February 15 2023 50323

बालों का झड़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है। लेकिन बालों का जरूरत से ज्यादा झरना चिंता का विषय

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

हे.जा.स. February 17 2022 31130

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के निए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पुष्टि हुई है। पहले तो इसे लैब त्रुटि का परिण

Login Panel