देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग 

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और लगभग 108 लोग कोविड संक्रमण से उबर गए हैं लेकिन राज्य में एक्टिव केस 822 हो गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

विशेष संवाददाता
July 07 2022 Updated: July 07 2022 19:48
0 25222
हिमाचल में बढ़ते कोरोना संक्रमण से सरकार चिंतित, बढ़ेगी सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग  प्रतीकात्मक

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद सरकार एक्टिव हो गई है और कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए प्रयास शुरू हो गया है। दो साल बाद प्रदेश में सैलानी भी आ रहें हैं जो सरकार की चिंता का विषय भी है। मुख्यमंत्री ने मास्क लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।

बुधवार शाम तक हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh covid-19 update) में कोरोना के 144 नए मामले सामने आए और लगभग 108 लोग कोविड संक्रमण (covid infection) से उबर गए हैं लेकिन राज्य में एक्टिव केस 822 हो गए हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

प्रदेश में कांगड़ा जिले से सबसे अधिक मामले सामने आए लेकिन ऊना, हमीरपुर, शिमला, कुल्लू मनाली, सोलन आदि जिलों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। गर्मियों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या भी सरकार की परेशानी का सबब बन रही है।

मुख्यमंत्री (CM Jai Ram Thakur) ने स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क (Mask) लगाने के लिए सबको प्रेरित किया जाए और अधिकारी सड़क पर उतर कर सुरक्षित रहने का संदेश दे। उन्होंने कोरोना सैम्पलिंग, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग (corona sampling, tracking and tracing) को बढ़ाने के निर्देश देते हुए बूस्टर डोज लगाने की बात भी कही।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि पात्र लोगों को सतर्कता डोज (vigilance dose) जल्दी लगवाई जाए और सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोग सतर्कता डोज के प्रति जागरूक नहीं है, इसलिए सामाजिक संदेश के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

लेख विभाग January 31 2023 39001

सर्दी में बैंगन खाने के अपने ही फायदे हैं. बैंगन खाने से दिल की बीमारी, ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

मुंबई में नहीं थम रहा खसरे का प्रकोप

विशेष संवाददाता November 27 2022 27476

मुंबई में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन खसरे के 32 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

स्टेट बैंक ने कैंसर संस्थान को 500 पीपीई किट प्रदान किये।।

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2021 30075

सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हमेशा की तरह इस महामारी एवं विपत्ति

सर्दियों में नहाने के लिए बहुत गर्म पानी और साबुन का ज़्यादा प्रयोग मत करें: डॉ.अभिनव

एस. के. राणा January 20 2026 5649

आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग यु ट्यूब फेसबुक आदि देखकर अधूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और अक्सर ऐस

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

उत्तराखंड में एक XBB-1.5 वैरिएंट का मिला केस

विशेष संवाददाता January 10 2023 31910

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक वैरिएंट का नया मामला पिछले 24 घंटों में

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के केस बने चिंता का सबब

विशेष संवाददाता August 30 2022 29241

डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो एडीस एजिप्टी नामक प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। इसके कारण हर साल अनेक

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक, कहा दिव्यांगजनों का रखें विशेष ध्यान

आरती तिवारी May 16 2023 40585

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने की बैठक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों एवं पिछडे वर्ग के लोग

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

कोरोना को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

हे.जा.स. April 11 2023 23028

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उसके उपचार के लिए जिला अस्पताल में आज पूरा अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इ

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

देश के 11 राज्यों में ओमिक्रॉन ने पाँव पसारे, अब तक संक्रमण के कुल 73 मामले।

एस. के. राणा December 16 2021 33993

देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चु

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

आरती तिवारी June 11 2023 31075

लोकबंधु के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने रक्तदान शिविर को न सिर्फ बढ़ावा देने में सहयोग

Login Panel