देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जांच की गयी तो दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

श्वेता सिंह
September 15 2022 Updated: September 15 2022 23:07
0 24287
आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि प्रतीकात्मक चित्र

आगरा (लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आगरा में डेंगू का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लाख प्रयासों के बावजूद यहां डेंगू की चेन को तोड़ने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। जिले में दो अन्य मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुयी है। इन दोनों मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां इनका उपचार चल रहा है।

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज (Agra College) क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जांच की गयी तो दोनों मरीजों में डेंगू (Dengue) की पुष्टि हुई। प्राचार्य (Principal) डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनको मेडिसिन विभाग में बने डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। बता दें एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) के मेडिसिन विभाग में 30 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी (Officer) का कहना है कि इस मौसम में बारिश और खतरनाक हैं, सावधान रहने की जरूरत है। बारिश का पानी घर में या आसपास एकत्रित न होने दें। छत की साफ-सफाई करते रहें। साफ पानी एकत्रित होने पर उसमें मच्छर (mosquito) का लार्वा पनपने की आशंका रहती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

लेख विभाग May 01 2023 26082

हमें दिन की शुरुआत फिजिकल एक्सरसाइज के साथ करनी चाहिए जिससे हमारा पूरा दिन तनाव मुक्त और ऊर्जा से भर

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

चिकनपॉक्स का कहर, 15 से अधिक बच्चे पीड़ित

आरती तिवारी May 27 2023 31670

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में कई बच्चे चिकनपॉक्स और बुखार की चपेट में आ गये। जानकारी के बाद स्वा

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेगी "ट्रिपल डी" की मुफ्त सुविधा: मुख्यमंत्री

आनंद सिंह April 09 2022 29275

सीएम योगी गोरखपुर के जंगल कौड़िया पीएचसी से रविवार को करेंगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का शुभारंभ, 

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

सौंदर्या राय September 04 2021 44554

पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है।

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

सीआरसी, लखनऊ द्वारा आयोजित हुआ कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण कार्यक्रम

रंजीव ठाकुर July 26 2022 35684

समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सीआरसी), लखनऊ द्वारा आज बूस्ट

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर एम्स गोरखपुर ने कसी कमर, बनेगा 100 बेड का कोविड़ अस्पताल।

हे.जा.स. December 05 2021 37611

एम्स प्रशासन ने फैसला लिया है कि इस बार तीसरी लहर से निपटने के लिए 100 बेड के लेवल-टू और थ्री के अस्

UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी

UP NHM के 125 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 40 से 60 हजार रुपये होगी सैलरी

श्वेता सिंह August 27 2022 32152

ये आवेदन 125 रिक्तियों को भरने के लिए मंगाए गए हैं, जिनमें से 46 रिक्तियां क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के

कोविड संक्रमित माँ शिशु को डिब्बे का दूध देने की न करें भूल : डॉ. पियाली

कोविड संक्रमित माँ शिशु को डिब्बे का दूध देने की न करें भूल : डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2022 35207

महिलाओं को टीका लगवाने के बाद भी स्तनपान जारी रखना चाहिए और आश्वस्त रहना चाहिए कि टीकाकरण उनके दूध क

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

स्मार्ट फ़ोन के जरिये बीस मिनट में पता चलेगा कोविड़ वायरस की मौजूदगी

हे.जा.स. January 25 2022 29301

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए स्मार्ट फोन आधारित एक ऐसा किफायती टूल विकसित किया है,

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 45803

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

Login Panel