देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय

मासिक धर्म से पहले शारीरिक परेशानियों के बारे में तो महिलाएं जानती हैं लेकिन उससे जुड़े मानसिक बदलावों से वो अनजान रहती हैं। पीरियड्स शुरू होने के दो से तीन दिन पहले से ही महिलाओं में मानसिक बदलाव जैसे चिड़चिड़ापन, गुस्सा, डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

श्वेता सिंह
September 15 2022 Updated: September 15 2022 22:47
0 29162
मासिक धर्म से पहले महिलाएं क्यों हो जाती हैं उदास, जानिए इससे बचाव के उपाय प्रतीकात्मक चित्र

महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स का होना एक प्राकृतिक रूप है। पीरियड्स के दिनों में होने वाले असहनीय दर्द से हर महिला को दो चार होना पड़ता है। इस दौरान होने वाली शारीरिक परेशानियों के बारे में तो महिलाएं जानती हैं लेकिन उससे जुड़े मानसिक बदलावों से वो अनजान रहती हैं। पीरियड्स शुरू होने के दो से तीन दिन पहले से ही महिलाओं में मानसिक बदलाव जैसे चिड़चिड़ापन, गुस्सा, डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

 

कई महिलाओं को पीरियड्स (periods) से पहले पीएमडीडी की समस्या होती है। उनके व्यवहार में बदलाव आता है और वो सबसे दूरी बना लेती हैं। ये समस्या (problem) कई बार ख़तरनाक स्तर तक भी पहुंच सकती है।

 

आखिर क्या है पीएमडीडी - What is PMDD

PMDD (premenstrual dysphoric disorder) में हार्मोनल बदलाव आते हैं जिनका दिमाग़ पर भारी असर पड़ता है। सामान्य तौर पर पीरियड्स के समय शरीर में हल्के-फुल्के परिवर्तन होते हैं, लेकिन पीएमडीडी में सामान्य से ज़्यादा दिमाग़ के अंदर केमिकल (chemical) घटते-बढ़ते हैं। ये असंतुलन भावनात्मक लक्षण पैदा कर देता है। इस दौरान चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन (dipression), तनाव, नींद न आना, बहुत ज़्यादा गुस्सा जैसे लक्षण दिखते हैं।

 

पीरियड्स के दौरान ये है उदासी की वजह - reason for sadness during periods

पीरियड्स के दौरान उदासी की वजह ज्यादातर हारमोंस (harmones) ही होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने की वजह से कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे कि तनाव (tension)। इन दिनों में महिलाओं के तनाव में रहने के दो कारण होते हैं, एक तो मनोवैज्ञानिक कारण से कि वो पीरियड्स और उससे जुड़ी असुविधाओं को लेकर बहुत सोचती हैं और दूसरा प्रीमेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम यानी पीएमएस के कारण।

 

पीएमएस और PMDD में अंतर - Difference between PMS and PMDD

पीएमएस में पीरियड्स के साइकिल को संतुलित करने वाले हार्मोन में थोड़ा असंतुलन आ जाता है। इससे ब्रेस्ट में दर्द, बुख़ार (fever) और उल्टी (vomiting) हो सकती है लेकिन इसका भावनात्मक और मानसिक (mentally) प्रभाव इतना ज़्यादा नहीं होता कि उसका सामाजिक जीवन पर प्रभाव पड़ जाए। वहीं PMDD के लक्षण पीरियड्स से दो-तीन दिन पहले दिखाई देने शुरू होते हैं। इसमें शारीरिक लक्षणों के साथ भावनात्मक और मानसिक लक्षण भी जुड़ जाते हैं। इसका मानसिक प्रभाव ज़्यादा होता है।

 

ऐसे करें बचाव - Prevent like this

पीरियड्स के दौरान मानसिक संतुलन को बनाए रखने के लिए महिलाएं मैडिटेशन (maditation) यानि ध्यान लगा सकतीं है। इसके अलावा डाइट को हल्का रखें और दिन में एक हल्का व्ययाम भी आपकी मदद कर सकता है। आप चाहें तो किसी तरह की कोई हॉबी (hobby) में अपना दिल लगा सकतीं हैं। अगर महिलाएं इस दौरान किसी तरह की सीरियस मेंटल पेन का सामना कर रहीं हैं तो उन्हें डॉक्टर (doctor) से संपर्क करना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

हे.जा.स. March 19 2022 33971

मॉडर्ना ने कहा कि सभी वयस्कों के लिए मंजूरी की खातिर रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदात

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस से घर बैठे नज़र रखें अपने हार्ट पर

एस. के. राणा January 25 2022 31628

अब पोर्टेबल ईसीजी डिवाइस भी बाज़ार में आ गयी है। इससे घर में बैठकर ही दिल की धड़कन पर 24 घण्टे नजर र

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य का अधिकार अभियान।

हुज़ैफ़ा अबरार January 11 2021 23269

आचार्य मनीष ने कहा, 'हम पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित  याचिका दायर करके आयुर्वेद को उ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

आरती तिवारी November 14 2022 31550

डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भीड़-भाड़ वाले स्थान यथा बड़े

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

देश में तेजी से घट रहे कोरोना संक्रमण के नये मामले, रोग से ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

एस. के. राणा February 02 2022 27640

बीते 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी से रिकवर होने वालों की संख्या 2,81,109 ह

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हाई रिस्क गांवों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2026 1078

प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 1

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

होम्योपैथिक दवा से होगा लंपी वायरस का इलाज

विशेष संवाददाता October 26 2022 50656

इस वायरस के बढ़ते असर को देखते हुये अब केंद्र सरकार भी लंपी के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्य को सहायता

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती की मुख्य परीक्षा टली, नई तिथि की घोषणा

रंजीव ठाकुर July 18 2022 25394

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती स्थगित कर दी गई है। यह मुख्य परीक्षा 24 जुलाई, 2022 को होने वाल

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

आरती तिवारी August 29 2022 34307

जब आप मु्ल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है। च

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

लीवर की बीमारी में काम करने वाली कैडिला की दवा को USFDA ने ODD प्रदान किया।

हे.जा.स. January 31 2021 28205

Orphan Drug Designation मिल जाने से  कंपनी, अमेरिका में उक्त दवा की मार्केटिंग सात साल तक तय नियमों

Login Panel