देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

लेख

बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

डॉक्टर द्वारा बायोप्सी का सुझाव देने के दो मुख्य कारण रहते हैं, बेहतर निदान के लिए आपके कैंसर के टिशू सैंपल प्राप्त करना है, ताकि सबसे प्रभावी ड्रग थेरेपी लेने में मदद मिल सके और सर्जरी, कीमोथेरेपी जैसे  उपचार करने से पहले आपको बीमारी का सही स्तर पता चल सके।

लेख विभाग
October 04 2022 Updated: October 04 2022 21:58
0 54660
बायोप्सी करवाने से कैंसर नहीं फैलता है: डा. हर्षवर्धन

लखनऊ। विश्व में कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे है, जो चिंता का विषय है, कैंसर की पहचान करने के लिये वायोप्सी की जाती है, लेकिन अशिक्षा के कारण लोग इसे कराने से डरते है, उनका कहना है कि बायोप्सी से कैंसर की बीमारी और तेजी से बढ़ती है, जो तथ्य पूरी तरह निराधार है।

 

कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों इस भयानक बीमारी के होने वाले नुकसान को कम करने के लिये एक वेबीनार में अपोलोमेडिक्स (Apollomedics) सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट (Medical Oncologist) डॉ हर्षवर्धन आत्रेय ने बताया कि आमतौर पर इस तरह की बीमारी होने पर मरीज डिप्रेशन में चला जाता है। गत वर्षों में कैंसर के सफल उपचार में बहुत प्रगति हुई है।

जब हम सर्जरी और बायोप्सी (biopsy) के बारे में बात करते हैं, तो लोगों को अभी भी गलतफहमी है कि सर्जरी के कारण चीरा लगने से कैंसर की वृद्धि दर में तेजी आती है। मानक प्रक्रियाओं के बाद सर्जन विशेष विधियों का उपयोग करते हैं और ट्यूमर (tumor) को हटाने के लिए बायोप्सी या सर्जरी के दौरान कैंसर (cancer) कोशिकाओं को फैलने से रोकने के लिए कई उपचार करते हैं। शुरुआती दौर में ही नई तकनीक और सर्जरी की मदद से कैंसर को पूरी तरह से दूर करना संभव है।

 

आपके डॉक्टर द्वारा बायोप्सी का सुझाव देने के दो मुख्य कारण रहते हैं, बेहतर निदान के लिए आपके कैंसर के टिशू सैंपल प्राप्त करना है, ताकि सबसे प्रभावी ड्रग थेरेपी लेने में मदद मिल सके और सर्जरी, कीमोथेरेपी (chemotherapy) जैसे  उपचार करने से पहले आपको बीमारी का सही स्तर पता चल सके।

 

डॉ हर्षवर्धन आत्रेय ने कहा कि सुपरफूड कैंसर को ठीक (curing cancer) करने में मदद करता है, इस अवधारणा को दूर करते हुए बताया कि शब्द सुपरफूड (superfood) एक नया शब्द है जो कि बेरी फल, ब्रोकली, टमाटर, लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा है। हालंाकि ऐसा सोचा जाता है कि इन सभी के इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। परंतु अभी तक वास्तव में ऐसे कोई पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत और शोध नहीं हैं, जो यह साबित कर सके। बेशक यह सभी आपको स्वस्थ रहने में सहायक है, परन्तु इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ये आहार कैंसर को कम कर सकते हैं, किसी व्यक्ति के बचने की संभावना बढ़ा सकते हैं या कैंसर का इलाज कर सकते हैं।

 

डॉ हर्षवर्धन (Dr Harshvardhan Atreya)  के अनुसार यदि किसी व्यक्ति का वजन कम होने लगता है, अचानक असुविधा महसूस करता है, भूख कम लगना, मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव, शरीर से अनावश्यक रक्तस्राव महसूस करता तो बिना किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हमें समय-समय पर नियमित जांच करवानी चाहिए ताकि हम अपने शरीर में होने वाले किसी भी विकार के बारे में जान सकें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27159

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 29970

मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार करान

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आरती तिवारी January 07 2023 27308

आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्‍योपैथी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा सीट की काउंसलिंग शु

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

अपोलोमेडिक्स लखनऊ की टीम ने मिर्गी की जटिल सर्जरी से किया सटीक इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 5565

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल, लखनऊ को उन्नत मिर्गी इलाज के एक प्रमुख

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 602

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार

आरती तिवारी June 26 2023 38915

मुजफ्फरनगर के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सबसे अधिक मरीज बुखार और

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

श्वेता सिंह August 28 2022 120934

वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28761

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 39018

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

फटी एड़ियों की समस्या से इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

श्वेता सिंह November 11 2022 26577

खराब स्किन केयर रूटीन अपनाने पर भी एड़ियां फटने लगती है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी और हार्

Login Panel