देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों (पीओएम) को हटाकर जल को पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा।

एस. के. राणा
February 16 2022 Updated: February 17 2022 00:28
0 36813
कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों (पीओएम) को हटाकर जल को पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा। दावा है कि प्रयोगशाला के स्तर पर कार्बनिक प्रदूषकों को हटाने के लिए इन पोलिमर का परीक्षण किया जा चुका है।

इन सामग्री का औद्योगिक साझेदारों के साथ बड़े पैमाने पर निर्माण करके पानी में से जहरीले ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जा सकता है। अनुसंधान अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (American Chemical Society) के एसीएस अप्लाइड मैटीरियल्स एंड इंटरफेसेस में प्रकाशित भी हुआ है। 

भोपाल के आईआईएसईआर (IISER) के रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अभिजीत पात्रा ने बताया कि भारत में घरेलू, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों द्वारा सतह पर और भूजल में छोड़े गए मानव जनित अपशिष्ट के कारण जल प्रदूषण होना चिंता का मुख्य विषय है। उन्होंने कहा कि इन अपशिष्टों में कार्बनिक और अकार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषक होते हैं और कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों की पानी में जरा सी मौजूदगी भी मानव की सेहत के लिए और जलीय जंतुओं के लिए खतरा होती है।

पानी को शुद्ध करने के लिए 'सोखना' प्रक्रिया अच्छी तकनीक 
एसोसिएट प्रोफेसर अभिजीत पात्रा के मुताबिक, कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों से पानी को शुद्ध करने के लिए 'सोखना' नामक एक प्रक्रिया सबसे अधिक ऊर्जा कुशल तकनीकों में से एक है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में कई अड़चनें हैं, इसलिए सोखने वाले प्रभावी सामग्री की जरूरत है जो न केवल तेजी से पानी में उच्च कार्बनिक सूक्ष्म प्रदूषकों को साफ करे, बल्कि निर्माण की साधारण तकनीकों के माध्यम से बड़े पैमाने पर उसका कृत्रिम उत्पादन भी किया जा सके। इस परियोजना का वित्तपोषण भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 'सस्टेनेबल ट्रीटमेंट, रीयूज एंड मैनेजमेंट फॉर एफिशिएंट, अफोर्डेबल एंड सिनर्जिस्टिक सॉल्यूशंस फॉर वाटर' के तहत किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का  नामकरण "ओमिक्रोन"

हे.जा.स. November 28 2021 32475

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार आरम्भिक सबूतों से पता चलता है कि डेल्टा जैसे अन्य वैरिएण्ट की तुलना

उत्तर प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के 50 दिन पूरे : अमित घोष

उत्तर प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान के 50 दिन पूरे : अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2026 1715

उत्तर प्रदेश में टीबी मुक्त भारत अभियान’ के 50 दिन पूरे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में 28 हजा

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

गोरखपुर एम्स में अब एमडी-एमएस की भी होगी पढ़ाई

श्वेता सिंह August 31 2022 44586

अभी एम्स, गोरखपुर में एमबीबीएस व नर्सिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। जल्द ही एमडी व एमएस की 50 सीटें

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने झलकारी बाई अस्पताल में नवीनीकृत पैथोलॉजी का लोकार्पण किया

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने झलकारी बाई अस्पताल में नवीनीकृत पैथोलॉजी का लोकार्पण किया

रंजीव ठाकुर June 07 2022 29021

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सालय में व्हील चेयर, स्टेचर की सुविधाओं, मरीज तथा उनके तीमारदारों के ब

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

एस. के. राणा June 27 2021 22743

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नव

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

हे.जा.स. January 24 2021 19445

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

दवाओं का काला बाजार, एसीपी सुकन्या शर्मा ने की छापेमारी

आरती तिवारी July 04 2023 41605

दवाइयों का कारोबार एक्सपायर लाइसेंस से चला रहा था। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई सैंपल की रिपोर्ट आ

राहत: थमने लगे देश में कोरोना के मामले

राहत: थमने लगे देश में कोरोना के मामले

एस. के. राणा May 07 2023 32226

कोविड -19 के 2,380 नए मामले दर्ज किए। वहीं एक्टिव मामले 30,041 से घटकर 27,212 हो गए, जबकि यूपी में 1

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

हीमोग्लोबिन लेवल बूस्ट करने के लिए खाएं ये चीजें: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून May 07 2023 37078

हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार करता है। बताया जा रहा है कि, शरीर को सामान्य रूप से सं

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

ठंड के मौसम में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का प्रबंधन कैसे करें

लेख विभाग January 22 2022 35010

एंकीलॉजिंग स्‍पॉन्डिलाइटिस एक ऑटो इनफ्‍लैमेटरी रो है, जिसके वास्‍तविक कारण के बारे में पता नहीं है,

Login Panel