देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश्यक प्रक्रिया अपनाने का आग्रह किया है। वर्तमान में टेक महिन्द्रा के 90 देशों में 1,21,900 से अधिक पेशेवर हैं।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण। टेक महिन्द्रा कार्यालय।

नयी दिल्ली। डिजिटल परिवर्तन, परामर्श और कारोबारी इंजीनियरिंग सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी टेक महिन्द्रा लिमिटेड ने आज घोषणा की कि वह विश्वभर में अपने सभी सहयोगियों का कोविड-19 का टीकाकरण का खर्च स्वयं वहन करेगी।

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश्यक प्रक्रिया अपनाने का आग्रह किया है। वर्तमान में टेक महिन्द्रा के 90 देशों में 1,21,900 से अधिक पेशेवर हैं।

इस पहल के बारे में टेक महिन्द्रा के ग्लोबल चीफ पीपुल आफिसर और मार्केटिंग प्रमुख हर्षवेन्द्र सोइन ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी है कि हमारे एसोसिएट वेल बीइंग प्रोग्राम के तहत हम टेक महिन्द्रा में विश्वभर में हमारे सभी सहयोगियों के टीकाकरण खर्च की प्रतिपूर्ति करेंगे। यह करोबार से पहले सेहत में हमारे विश्वास को दोहराने के लिए और हमारे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता रेखांकित करने के लिए है।

टेक महिन्द्रा ने एंटी बाॅडीज की जांच के लिए एक समग्र कोविड-19 जोखिम आकलन जांच एम हेल्दी भी लांच किया है। इसमें रीयल टाइम रिपोर्ट तैयार कर साॅल्यूशंस यह सुनिश्चित करता है कि टेक महिन्द्रा में आने वाला हर व्यक्ति स्वस्थ है और काम के लिए उसे एक सुरक्षित जगह मिलती है।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए टेक महिन्द्रा ने ना केवल अपने सहयोगियों के लिए एक सुरक्षित कार्य का वातावरण समर्थ बनाने, बल्कि ग्राहकों को एक सुरक्षित और टिकाऊ ढंग से अपना कारोबार बढ़ाने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण को संस्थागत रूप दिया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सालभर में डेढ़ गुना हुए असाध्य रोगी, मुफ्त इलाज का खर्चा भी 3 गुना

सालभर में डेढ़ गुना हुए असाध्य रोगी, मुफ्त इलाज का खर्चा भी 3 गुना

आरती तिवारी September 02 2023 25270

केजीएमयू में कई सरकारी योजनाओं से इलाज कराने वालों का ग्राफ तेज से बढ़ रहा है। महज एक साल में ही यहा

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

देश के कई राज्यों में फैला कोरोना वायरस, जानिए कहां कितने बढ़े मरीज ?

एस. के. राणा April 01 2023 25536

देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले दो दिन से

साइंस के साथ ब्यूटी केयर प्रोवाइड करा रहा है काया क्लिनिक

रंजीव ठाकुर August 04 2022 32876

अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25615

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

एस. के. राणा April 27 2022 33133

चीन में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के एच3एन8 स्ट्रेन के इंसानी शरीर में मिलने के पहले मामले की पुष्टि की

देश में कोरोना संक्रमण फिर सत्रह हज़ार के पार

देश में कोरोना संक्रमण फिर सत्रह हज़ार के पार

एस. के. राणा June 28 2022 30890

आज सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना व

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

चिकित्सा संस्थान शिक्षा की उपयोगिता को समाज से जोड़े: नैक ओरिएंटेशन में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 30545

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एरा विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित नैक के दो दिवसीय

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य में फार्मासिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2026 511

शारीरिक मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही पूर्ण स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करता है और इस

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

सिल्वर जुबली बाल महिला चिकित्सालय ने 54 क्षय रोगियों को लिया गोद 

हुज़ैफ़ा अबरार July 02 2022 38645

डा. अजय पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसकी जांच और इलाज स्वास्थ्य केंद्रों

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

बरेली में लंपी वायरस की गिरफ्त में आवारा गोवंशीय

आरती तिवारी November 18 2022 30155

यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।

Login Panel