देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह

सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिए। सुबह चलने वाली ठंडी हवा हृदय और फेफड़ों पर दबाब बनाती है। 

आनंद सिंह
December 10 2025 Updated: December 10 2025 10:52
0 5551
सर्दियों में हृदय, अस्थमा, हाई बीपी, के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिएः डॉ. राघवेंद्र सिंह डॉ. राघवेंद्र सिंह

डॉ. राघवेंद्र सिंह (एमबीबीएस, एमडी) एक फिजिशियन हैं। जमशेदपुर के बागबेड़ा में अपनी क्लिनिक चलाते हैं। नाम है संवेदना क्लिनिक। सर्दियों के दिन आ गए हैं और अधिकांश लोगों को सर्दी, खांसी, हार्ट, अस्थमा आदि का अटैक पड़ता है। डॉ. सिंह से हमने इन बीमारियों से बचने के उपाय और सामान्य तौर पर क्या प्रीकॉशन लेना चाहिए, इस संबंध में बातचीत की। पेश हैं, प्रमुख अंशः-

सवाल- सर्दियों के दिन आ गए हैं। आम आदमी को सुबह, दोपहर, शाम और रात में क्या भोजन करना चाहिए?
जवाब- सर्दियों में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पालक, मेथी, और सरसों के साग को ज्यादा खाना चाहिए क्योंकि ये विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ड्राईफ्रूट्स का भी सेवन करना चाहिए। 

सवाल- कहते हैं, ठंड की सुबह में इन दिनों टहलने के लिए नहीं जाना चाहिए। यह कितना उचित है?
जवाब- सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जाना चाहिए। सुबह चलने वाली ठंडी हवा हृदय और फेफड़ों पर दबाब बनाती है। 

सवाल- इन दिनों रक्तचाप बढ़ने-घटने की शिकायतें भी अक्सर हो रही हैं। हाई बीपी वाले क्या करें, लो बीपी वाले क्या करें?
जवाब- हाई बीपी वालों को नियमित रुप से दवा लेनी चाहिए। एक भी दवा न छोड़ें। नमक का इस्तेमाल ज्यादा न करें। खाने में ऊपर से नमक तो हरगिज ना लें। 

सवाल- गठिया की बीमारी वालों को ठंड के दिनों में कैसे रहना चाहिए? उन्हें अपने भोजन में क्या तब्दीली करनी चाहिए?
जवाब- गरम कपड़े पहनें। ज्यादातर घर के अंदर ही रहें। हल्की कसरत करें। ठंडी से जकड़न और दर्द बढ़ जाती है। 

सवाल- अनेक लोग इन दिनों गुनगुने या गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। क्या ठंड में गुनगुना या गर्म पानी पीना जरूरी है?
जवाब- जी हां, ठंड में गरम या गुनगुना पानी पीना बहुत जरूरी है। गुनगुना पानी पाचन सुधारता है और बॉडी को अंदर से गरम रखता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता भी है। 

सवाल- बतौर डॉक्टर, आप ठंड के दिनों में आम आदमी बीमार न पड़े, इसके लिए क्या प्वाइंट्स सुझाएंगे?
जवाब-वक्त पर खाना खाएं। प्रापर हैंडवॉश करें। हाथों की सफाई का ध्यान रखें। हर दिन थोड़ा व्यायाम जरूर करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

वाराणसी में टैटू बनवाने से एक साथ दर्जन भर लोग एचआईवी संक्रमित

विशेष संवाददाता August 06 2022 42616

लोग अक्सर टैटू यह जानते हुए बनवाते हैं कि ये खतरनाक भी हो सकता है लेकिन फैशन के चक्कर में लापरवाही ह

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

स्ट्राइड्स फार्मा को प्रेडनिसोन टैबलेट के लिए मिली USFDA की मंज़ूरी।

हे.जा.स. February 13 2021 26753

प्रेडनिसोन, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के एक वर्ग के अंतर्गत आता है और इसका

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

H1N1 के मामले रीजेंसी हेल्थ कानपुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 560

H1N1 (स्वाइन फ्लू) को लेकर सावधानी जरूरी है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने या निकट संपर्क में

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

मेदांता अस्पताल ने की ओ-आर्म स्पाइन सुइट की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 5684

मेडिकल डायरेक्टर एवं यूरोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि ओ-आर्म

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

लेख विभाग July 17 2021 50095

ज़्यादातर महिलाओं को ये पता नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या और कितना खाना चाहिए। सर्वे में

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

अल्ट्रासाउंट में बताया फिट, पैदा हुआ दिव्यांग

आरती तिवारी August 26 2023 91552

निजी केंद्र की रेडियोलॉजिस्ट ने अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चे को स्वस्थ बताकर रिपोर्ट थमा दी। जबकि बच्

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

सिर और मस्तिष्क सर्जरी की पूरी जानकारी दे रहें हैं, डॉ. भानु चंद्र

लेख विभाग March 16 2022 54034

हेड एंड ब्रेन सर्जरी एक बेहद जटिल प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया उपचार किए जाने की स्थिति पर निर्भर कर

हैदराबाद में

हैदराबाद में 'क्यू फीवर' का कहर

विशेष संवाददाता January 30 2023 33034

आम तौर पर मवेशियों और बकरियों से फैलने वाले इस जीवाणु संक्रमण के कारण मरीजों को बुखार, थकान, सिरदर्द

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

कोरोना वायरस और इसके वैरिएंट को खत्म करने वाले एंटीबॉडीज की हुई पहचान

हे.जा.स. December 31 2021 41902

अध्ययन में शामिल वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डेविड वीसलर के अ

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

भारत में बनी वैक्सीन पूर्ण सुरक्षित, कोविड-19 के आगामी खतरे का इलाज टीकाकरण- कुलपति

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 32072

कोरोना का उपचार सिर्फ वैक्सीन ही है, लोगों को बिल्कुल नहीं डरना चाहिए, यह आम टीके की तरह समान्य प्रक

Login Panel