देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और बाईपास सर्जरी से दोनों नसों के ब्लाकेज को दूर किया गया।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान। हृदय का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय योजना आयुष्मान भारत ने एक और गरीब मरीज की जान बचाई है। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने पांच घण्टे की हृदय की जटिल सर्ज़री कर नामुमकिन को मुमकिन बनाया है। एरा ने मुफ्त में बाईपास सर्जरी कर मरीज के दिल का एक वॉल्व बदलकर उसके दो नसों के ब्लॉकेज को दूर किया है।

सतरीक बाराबंकी के 60 वर्षीय मोहम्मद तसव्वुर को चार साल से सांस फूलने की बीमारी थी। बाराबंकी में टू डी इको से पता चला कि उनके एक वाल्व में लीकेज है। इसके बाद मोहम्मद तसव्वुर ने एरा मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल के सीटीवीएस विभाग में डॉ. खालिद इकबाल को दिखाया। डॉक्टर ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि एक वाल्व में लीकेज के अलावा दिल की दो नसों में भी ब्लाकेज है। सीवियर पल्मोनरी आरट्री हाइपरटेंसिव (फेफड़ों का प्रेशर) भी बहुत ज्यादा है। इन जांचों के बाद मरीज ने शहर के कई प्रतिष्ठिïत अस्पतालों में इलाज के लिए संपर्क किया। सभी जगह जटिल सर्जरी और जान का खतरा बताया गया। मोहम्मद तसव्वुर को उनके परिजन फिर ऐरा मेडिकल कॉलेज लाये और ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। पांच घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने तसव्वुर को नया जीवन दान दिया। मरीज को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
एरा मेडिकल कॉलेज के सीटीवीएस विभाग के डॉ. खालिद ने बताया कि मोहम्मद तसव्वुर स्मोकर थे। वो एक दिन में 50 बीडी पी जाया करते थे। उम्र के हिसाब से उनका वजन भी ज्यादा था। उन्होंने बताया कि जब मोहम्मद तसव्वुर हास्पिटल में दिखाने और उनकी जरूरी जांचें की गई तो पता चला कि उनके वाल्व में लीकेज के साथ ही दो नसों में ब्लाकेज भी है। उनके लंग्स का प्रेशर भी बढ़ा हुआ था जिसकी वजह से ऑपरेशन करना बहुत रिस्की था। दो-तीन साल से वह अपनी बीमारी की वजह से परेशान थे। कई प्रतिष्ठिïत अस्पतालों ने ऑपरेशन में बचने की उम्मीद बहुत कम बतायी थी।
डॉ. खालिद ने बताया कि उनकी टीम के लिए ये ऑपरेशन किसी चुनौती से कम नहीं था। रिस्क के बावजूद मरीज की जान बचाने के लिए पूरी टीम ने कई पहलुओं पर गहन अध्ययन किया। उस अध्ययन के बाद टीम ने ऑपरेशन करने का फैसला लिया। पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और बाईपास सर्जरी से दोनों नसों के ब्लाकेज को दूर किया गया।
ऑपरेशन के बाद एक दिन तक मरीज को वेंटीलेटर पर रखा गया। इस जटिल ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. खालिद के अलावा डॉ. केपी मल्ल, डॉ. इरशाद वानी भी शामिल थे। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश मे सबसे अधिक सर्जरी करने वालो में एरा मेडिकल कॉलेज एक है। कुछ दिन पहले एरा को केंद्र सरकार के एक संस्था द्वारा एरा को सम्मानित भी किया गया था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

हाथों को सुन्दर बनाने के लिए खुद करें मेनीक्योर।

सौंदर्या राय October 27 2021 30018

पैराफिन मैनीक्योर सबसे अच्छा तरीका है। ये एक तरह का स्पा ट्रीटमेंट है। इसके बाद आपको हाथ बहुत ज्यादा

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

रंजीव ठाकुर September 09 2022 25993

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

लखनऊ में डेंगू के चलते लगातार अभियान जारी, जोनवार हो रहा फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव

आरती तिवारी November 15 2022 30679

इस दौरान कूलर से मच्छरों की भरमार निकलने पर एंटीलार्वा और फोगिंग का कार्य कराया। साथ ही स्थानीय निवा

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

योग आधारित वेलनेस टूरिज्म उभर रहा सामाजिक घटना के रूप में: पीएचडी शोध

हुज़ैफ़ा अबरार August 29 2026 1820

वेलनेस (Wellness) का अर्थ केवल बीमारी से मुक्त होना नहीं बल्कि शारीरिक मानसिक और भावनात्मक रूप से स्

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

खराब लाइफ स्टाइल से बढ़ रहा गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस और रीढ़ की हडडी में चोट का खतरा: डॉ रोहित

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 27392

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हडडी रोग विशेषज्ञों ने कहा कि शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने के कारण

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह रोका जा सकता है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. November 18 2021 30276

एक अनुमान के अनुसार, सरवाइकल कैंसर से होने वाली हर 10 में से 9 मौतें, निम्न व मध्य आय वाले देशों में

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20460

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

मेदांता हॉस्पिटल में पहली बार, बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर्जरी और उन्नत रोबोटिक प्रक्रियाओं की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2025 79717

मेदांता लखनऊ ने हेल्थकेयर क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। अस्पताल ने बिना चीरा लगाए मस्तिष्क सर

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

क्लीनिकल ट्रायल में कैंसर की दवा का शत प्रतिशत परिणाम 

हे.जा.स. June 10 2022 57448

क्लीनिकल ट्रायल के तौर पर रेक्टल कैंसर के 18 मरीजों पर यह प्रयोग किया गया था। इन मरीजों को 6 महीने त

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

सौंदर्या राय August 06 2022 29297

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 20 मिनट योग करने से त्वचा अपना कसाव जल्दी नहीं खोती। शरीर को शेप में ल

Login Panel