देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इससे न केवल सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी।

लेख विभाग
October 21 2021 Updated: October 21 2021 23:01
0 18807
बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव। प्रतीकात्मक

बदलतें मौसम में कई बार लोग थोड़ा लापरवाह हो जाते हैं जिसके चलते अक्सर इस मौसम में लोगों को जुकाम की समस्या हो जाती है। इस बदलते मौसम में बचाव के  कुछ छोटे-छोटे आवश्यक उपाय  किए जाएं तो जुकाम से बचा जा सकता है।

लापरवाही मत करें
बदलते मौसम का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। हमारा शरीर लंबे समय तक एक मौसम का अभ्यस्त हो जाता है और नए मौसम के हिसाब से ढालने के लिए उसको वक्त चाहिए होता है। नए मौसम के लिए अगर हम थोड़ी तैयारी कर लें तो फिर कोई समस्या नहीं होने वाली है।

कई बार लोगों को लगता है कि गर्मी हो रही है तो फैन ऑन कर लेते हैं और सो जाते हैं। गर्मी लगने पर फैन ऑन करना ठीक है लेकिन अभी मौसम ऐसा है कि सुबह के समय ठंड होने लगती है। इसलिए हल्के मोटे ऊनी कंबल या चादर ओढ़कर ही सोना चाहिए। हो सके तो देर रात में अगर नींद खुले तो फैन ऑफ कर दें नहीं तो पूरा ढंककर सोयें।

ठंडी चीजों के सेवन से बचें
चूंकि अभी मौसम बदल रहा है इसलिए फ्रीज से निकालकर ठंडा पानी पीने से बचें। अगर जुकाम की समस्या होती है तो इस मौसम में आइसक्रीम न खाएं। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इससे न केवल सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी बल्कि पेट की बीमारियों से भी बचे रहेंगे। अचानक से ठंडी-गरम चीजें खाने से बचें। इसके साथ ही एक चम्मच शहद में इलायची पाउडर के साथ नींबू का रस मिलाकर इसे गुनगुने पानी के साथ पिएं।

चूंकि दिन में गर्मी होती है और रात में ठंडक इसलिए रात कर समय ज़रूरत के हिसाब से गर्म कपड़े प्रयोग करें। गर्म कपड़े हमारे शरीर के तापमान को स्थिर रखते हैं। इससे जुकाम से बचने में मदद मिलती है। ऐसा करना आपको वायरल होने का खतरा कम कर देगा।

हल्दी वाला दूध
गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से जुकाम दूर ही रहता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो वायरस से लड़ाई लड़कर उसे भगा देते हैं। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना काफी फायदेमंद है। वैसे ये बात भी ध्यान देने की है कि अगर जुकाम की शिकायत लग रही हो तो कभी भी सादा दूध न पिएं। हल्दी वाला दूध ही पिएं।

गुनगुने पानी से गरारा करें
गर्म-पानी और नमक का गरारा भी जुकाम में काफी राहत पहुंचाता है। चूंकि जुकाम होने पर बलगम के चलते गला जाम होने लगता है। ऐसे में नमक पानी का गरारा गला साफ रखता है और खांसी से भी बचाव होता है। 

इसके साथ ही लहसुन को तेल में गर्म करके इसे खा सकते हैं। स्वाद पर न जाइएगा सेहत के लिए एकदम शानदार चीज है। हां आप पिसी कालीमिर्च भी घी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। चूंकि कालीमिर्च कड़वी होती है इसलिए मात्रा थोड़ी-थोड़ी ही रखें।

काढ़े का सेवन
अगर आपको लग रहा है कि नाक बंद हो रही है, गला जाम हो रहा है या फिर सिर में हल्का दर्द हो रहा है तो समझ जाइए आप जुकाम की पहुंच में आ चुके हैं। ऐसे में तुरंत काढ़ा पीना शुरू कर दीजिए। काढ़ा बनाने के लिए पानी में अदरक, तुलसी पत्ता, काली मिर्च, अजवाइन, हल्दी, नमक और गुड़ डाल दीजिए। अगर गुड़ नहीं है तो चीनी डाल सकते हैं लेकिन गुड़ ज्यादा फायदेमंद है। इसे अच्छी तरह पकाएं और फिर इसे छानकर पीएं। एक से दो दिन में जुकाम छू-मंतर हो जाएगा।
अगर ये उपाय अपनाएंगे तो जुकाम आपसे दूर ही रहेगा फिर भी अगर नहीं जा रहा तो डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी July 06 2023 36420

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसून सीजन के मद्देनजर संक्रामक रोगों

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

रोजाना एक कप प्याज की चाय से हाई ब्लड प्रेशर में मिलेगा आराम: डायटीशियन आयशा

आयशा खातून August 16 2022 33609

दवाईयों के साथ यदि आप रोजाना एक कप प्याज की चाय पीतें हैं तो बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। प

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

Association between changes in carbohydrate intake and long term weight changes

British Medical Journal October 02 2023 130187

The findings of this study highlight the potential importance of carbohydrate quality and source for

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 34997

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

मलेरिया के खिलाफ जंग में कारगार है ये वैक्सीन

हे.जा.स. September 09 2022 31107

मलेरिया के टीके की 3 प्रारंभिक खुराक के एक साल बाद लगाई गई बूस्टर खुराक आर 21/मैट्रिक्स-एम मलेरिया स

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

लेख विभाग March 19 2022 35679

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

यूपी के 73 जिले अभी भी कोरोना के चपेट में

आरती तिवारी May 05 2023 34190

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 168 मरीज मिले है। इसी के

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

आंत्र रोग सूजन: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन 

लेख विभाग July 25 2022 39910

अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोंस की बीमारी के समान है और आईबीडी का एक प्रकार है। अल्सरेटिव कोलाइटिस का उपच

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87484

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

प्रदेश सरकार ने की एक और अस्पताल बनाने की तैयारी

हे.जा.स. May 21 2023 26925

अधिकारियों के अनुसार करनाल स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चालू वित्त वर्ष में सेक्टर 32 में 10 एकड़ जमीन मे

Login Panel