देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

वैक्सिंग करके एक ही बार में काफी बड़े हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। वैक्सिंग करने से बाल जड़ से निकल जाते हैं।

सौंदर्या राय
October 22 2021 Updated: October 22 2021 03:04
0 22950
वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर। प्रतीकात्मक

बिना बालों की चिकनी त्वचा लड़कियों की पहली पसंद है। स्किन पर पर बालों का आना भी प्राकृतिक प्रक्रिया है। इन बालों को हटाने के अनेक उपाय है। बाहों, अंडर आर्म्स और पैरों जैसे शरीर के कुछ हिस्सों से बालों को हटाने का सबसे बेहतर तरीका वैक्सिंग है। 

वैक्सिंग करके एक ही बार में काफी बड़े हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। वैक्सिंग करने से बाल जड़ से निकल जाते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में थोड़ा दर्द होता है, लेकिन परिणाम संतोषजनक होते हैं।

वैक्स के प्रकार

1. हॉट वैक्स
हॉट वैक्स में चीनी और नींबू, या शहद और नींबू से बनी वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है । ये अधिक तापमान पर पिघल जाते हैं और ठंडे होने पर स्किन पर सख्त हो जाते हैं। हॉट वैक्स बालों के बढ़ने की दिशा में स्किन पर लगाई जाती है।

सूती कपड़े की पट्टियों को वैक्स पर रखकर दबाया जाता है और फिर बालों के बढ़ने की दिशा में खींच लिया जाता है। हॉट वैक्स से वैक्सिंग करना ज्यादा कारगर होता है।

2. कोल्ड वैक्स
कोल्ड वैक्स पैराफिन वैक्स और रेसिन जैसी सामग्रियों से बनाई जाती है । रेडीमेड कोल्ड वैक्स या वैक्सिंग स्ट्रिप्स भी आती हैं। शरीर के बड़े हिस्से पर वैक्स करने के लिए कोल्ड वैक्स ज्यादा असरदार होती है। कभी-कभी, स्किन पर वैक्स रह जाती है, जिन्हें हटाना पड़ता है।

3. ब्रांडेड वैक्सिंग स्ट्रिप्स
यदि आप वैक्सिंग के लिए ब्यूटी सैलून नहीं जा सकते हैं, तो आप वैक्स स्ट्रिप्स से घर पर ही वैक्सिंग कर सकते हैं। शुरू में थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आसानी से इनका इस्तेमाल किया जा सकता है और समय भी अधिक नहीं लगता है। परिणाम भी अच्छा मिलता है। वैक्सिंग किट में पहले से ही उचित मात्रा में वैक्स से ढकी हुई वैक्स स्ट्रिप्स होती हैं, इसलिए आपको किसी भी वैक्स को गर्म करने और अपनी स्किन पर सही मात्रा में लगाने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

4. चीनी और नींबू का घरेलू वैक्स
ब्यूटी सैलून द्वारा चीनी और नींबू से बनी वैक्स का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। इसे सैलून में करना बेहतर है, क्योंकि ब्यूटीशियन के पास बालों को हटाने की ट्रेनिंग होती है। इस बात का ध्यान रखें कि वैक्स ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे स्किन पर जलन हो सकती है।

वैक्स के थोड़ा ठंडा होने पर इसे अपनी उंगली पर चैक करें। यह वैक्स चीनी, नींबू और पानी जैसे प्राकृतिक अवयवों से बनती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और समय के साथ टैन को दूर करने में भी मदद करते हैं।

4.चॉकलेट वैक्स
स्किन के ट्रीटमेंट में अधिकतर चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। महंगे स्पा और सैलून में, चॉकलेट वैक्सिंग प्रीमियम ट्रीटमेंट बन गया है। यह विशेष रूप से तैयार किए गए वैक्स से किया जाता है, जिसमें कोको बीन्स या डार्क चॉकलेट होता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

डेंगू का आतंक, एक्शन में आया जिला अस्पताल

विशेष संवाददाता October 30 2022 33346

गुरूवार को डेंगू पीड़ित एक सिपाही की मौत हो गई। इसके साथ 34 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू से जान गं

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सर्दियों में फटने लगतें हैं होंठ, घरेलू उपाय से बनाएं गुलाबी।

सौंदर्या राय December 25 2021 47124

फटे होंठों से निजात पाने के लिए लोग वैस्लीन, जैली, लिप बाम जैसी चीजों की मदद लेते हैं, लेकिन राहत फि

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

रंजीव ठाकुर May 27 2022 39491

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

टीबी मरीजों को गोद लेने में यूपी के निक्षय मित्र, देश में सबसे आगे

रंजीव ठाकुर August 24 2022 36568

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर वर्ष 2019 से टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेने की प्रथ

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

कोरोना वैक्सीन की स्थिति पर समीक्षा बैठक।

एस. के. राणा June 27 2021 22757

अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नव

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक सुधार के लिए शुरू होगा मिशन निरामया

आरती तिवारी September 17 2022 28804

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा प

आयुष्मान के तहत कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने हेतु आगे आयें विशेषज्ञ: संगीता  

आयुष्मान के तहत कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने हेतु आगे आयें विशेषज्ञ: संगीता  

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2022 40324

कार्यशाला में साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश में पहली बार इतने ब

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

किडनी ट्रांसप्लांट: नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भय कुमार से जानिए लॉन्ग टर्म के फायदे

रंजीव ठाकुर August 25 2022 79500

रीजेंसी रीनल साइंसेस, कानपुर के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉयरेक्टर और सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ निर्भ

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

लखनऊ के अर्जुनगंज में मिले डेंगू के मरीज़, फॉगिंग और एंटीलार्वा छिड़काव की खुली पोल

श्वेता सिंह November 09 2022 29082

डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में नगर निगम ज़ोन 4 फेल साबित हो चुका है लेकिन नगर निगम ज़ोन 4 में अ

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

भारत में पीआईडी के 90 प्रतिशत मामले पकड़ में नहीं आते: डा मयंक सोमानी 

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 30622

डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अमेरिका में जहां प्राइमरी इम्युनोडेफिशिएंसी डिसऑर्डर पीआईडी के मामले

Login Panel