देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन को ये चिकित्सा सामग्रियां प्रदान की हैं।

एस. के. राणा
July 13 2021 Updated: July 13 2021 04:06
0 30417
भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव के मद्देनजर साउथ कोरियाई कंपनियां येल हेल्थकेयर और ह्वासुंग इंडस्ट्री ने कोरिया रिपब्लिक एंबेसी के ट्रेड व इंवेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस क्वात्रा नई दिल्ली के सहयोग से भारत में यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन को ऑक्सीमीटर से युक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (येल) और सेफ़्टी सूट सेट्स (ह्वासुंग) डोनेट किया।

इन कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन को ये चिकित्सा सामग्रियां प्रदान की हैं। यह कोविड-19 वॉरियर्स के प्रति उनकी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) पहल का हिस्सा है। 

यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन में नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और अन्य सहित भारत के आठ मेट्रो शहरों के कोरियाई एसोसिएशन शामिल हैं। यूनाइटेड कोरियन एसोसिएशन के पदाधिकारी क्वात्रा कार्यालय पहुंचे और कंपनी के प्रतिनिधियों से ऑक्सीमीटर युक्त 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (येल) व 200 सेफ़्टी सूट सेट्स प्राप्त किए। येल हेल्थल्केयर द्वारा प्रदत्त ऑक्सीमीटर युक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक सफल उपकरण है जो दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है।

इन चिकित्सा उपकरणों को असम, बिहार और तमिलनाडु समेत 10 छोटे राज्यों में रहने वाले कोरियाई नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त ह्वासुंग इंडस्ट्री के 'लेवल-डी सेफ्टी सूट सेट' ने भी अपनी विशेषताओं के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एफडीए द्वारा प्रमाणित यह सेफ़्टी सूट पहनने में सुविधाजनक और वायरस से बचाव में सहायक है।

क्वात्रा के प्रेसिडेंट श्री जियोंग येओल यू ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए भारत में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी और ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) इमरजेंसी मेडिकल व हेल्थ सपोर्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कोविड -19 महामारी का मुकाबला करने के लिए, कोरियाई निर्माता द्वारा बनाए जाने वाले चिकित्सा उपकरणों और पीपीई किट को भारत सरकार, यहां के संस्थानों और कॉर्पोरेट संस्थाओं को सौंपना है।

इस पहल को लेकर क्वात्रा साउथ वेस्ट एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मून यंग किम ने कहा, पहले कदम के रूप में हमने भारत में कोरियाई एसोसिएशन और कोरियाई नागरिकों के लिए काम करने वाले भारतीय संस्थानों का समर्थन करने का फैसला किया। इसके बाद, हम इंडियन इंडस्ट्री कन्फेडरेशन जैसे इंडस्ट्री बॉडीज और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जैसे सरकारी संस्थानों को मेडिकल सप्लाई डोनेट करने की योजना बना रहे हैं।

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत का सहयोग करने के लिए क्वात्रा लगातार कोरियाई कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहा है।क्वात्रा ऐसी कोरियाई कंपनियों को भी प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है और चिकित्सा आपूर्ति की शिपिंग लागत वहन कर रहा है जिसे वे भारत में आयात कर रहे हैं और विभिन्न एजेंसियों को डोनेट कर रहे हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

रंजीव ठाकुर September 14 2022 30865

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

रंजीव ठाकुर August 24 2022 31242

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

एस. के. राणा April 28 2023 26884

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले कम जरूर हुए हैं लेकिन मौत के

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट को सेना कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन देने का फैसला सुनाया

रंजीव ठाकुर September 24 2022 68444

कैंसर पीड़ित आनरेरी लेफ्टिनेंट के अधिवक्ता विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सेना कोर्ट लखनऊ ने किडनी के

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

WHO ने दी चेतावनी, ठंड के मौसम में एक बार फिर कहर ढ़ा सकता है कोरोना वायरस

हे.जा.स. September 03 2022 32109

कोविड-19 के साथ जीने का मतलब यह नहीं कि हम यह मान लें कि महामारी ख़त्म हो चुकी है। इसी तरह यह मान ल

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

कान पर पड़ रहा कोरोना का असर।

हे.जा.स. September 20 2021 41018

कोरोना या सामान्य वायरस न्यूरोपैथी क्रिएट करता है। इसके संक्रमण से कान की नसों को नुकसान होता है। 60

दिल्ली में तेजी से फैल रहा डेंगू

दिल्ली में तेजी से फैल रहा डेंगू

एस. के. राणा July 31 2023 0

राजधानी दिल्ली में इस साल जुलाई माह में ही डेंगू के 121 मामले आ गए, जो पिछले पांच सालों में जुलाई मा

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

लोहिया संस्थान में अस्पताल जनित संक्रमण नियंत्रण पर नर्सिंग स्टाफ की कार्यशाला 

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 707

वेंटिलेटर-एसोसिएटेड निमोनिया सेंट्रल लाइन-एसोसिएटेड ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन और  कैथेटर-एसोसिएटेड यूरिनर

बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव

बरसात में फंगल इंफेक्शन: लक्षण, कारण और बचाव

लेख विभाग July 14 2022 42819

गर्मियों के बाद सावन की फुहारों का इंतजार सभी को रहता है लेकिन यह बारिश अपने साथ फंगल इंफेक्शन को भी

पपीता के गुण और फायदे ।

पपीता के गुण और फायदे ।

लेख विभाग July 04 2021 42657

पपीता कच्चा हो या पका उसमें इतने सारे मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आदि है कि वह बहुत सारे रोगों क

Login Panel