











































पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया
लखनऊ। आज 18 सितंबर से शुरू हुए छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान व सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किये गए स्वास्थ्य मेले के दृष्टिगत ज़िलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने अवंति बाई हास्पिटल पहुँच कर अभियान के तहत की गई व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह रही।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह द्वारा रिबन काट कर पल्स पोलियो (Polio) अभियान व स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया। इसके बाद ज़िलाधिकारी द्वारा पल्स पोलियो बूथ पर आए बच्चो को पल्स पोलियो की ड्रॉप पिलाई गई। ज़िलाधिकारी ने बताया कि आज 18 सितंबर से 6 दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान लखनऊ सहित प्रदेश के 50 जनपदों में शुरू हो गया है जिसके तहत 0-5 साल तक की आयु के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी | पल्स पोलियो अभियान (campaign) के तहत आज बूथ दिवस का आयोजन किया गया है। कल से आगामी शुक्रवार दिनाक 23 सितम्बर तक हाउस एक्टिविटी करते हुए घर घर जा कर 0-5 साल के जो बच्चे पोलियो ड्रॉप लेने से छूट गए है उनको पोलियो ड्रॉप (drops) पिलाई जाएगी।

ज़िलाधिकारी (Dm) द्वारा प्रत्येक जनपद वासियो से अपील की गई कि अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की जरूर पिलाएं | भारत तो पोलियो (Polio) मुक्त है लेकिन पड़ोसी देश में अभी भी यह बीमारी है जिसके कारण कभी भी यह लौट सकती है | उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रह जाए | उन्होंने बताया कि जनपद में 0-5 वर्ष के लगभग 7.33 लाख बच्चों को पोलियो (Polio) की दवा पिलाने का लक्ष्य है | उन्होंने बताया कि आज जनपद में पोलियो की दवा 2783 बूथों के माध्यम से पिलाई जा रही है |
उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 17 ज़ोनल अधिकारी और 592 सुपरवाइजर (supervisors) नियुक्त किए गये हैं | साथ ही 6350 वैक्सीनेटर के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी | ज़िलाधिकारी (Dm) ने बताया कि जो बच्चे दवा पीने से छूट जाएंगे उन्हें स्वास्थ्य कार्यकर्ता 19-23 सितंबर (सोमवार से शुक्रवार) तक घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे | इसके बाद भी जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 25 सितंबर को दवा पिलाई जाएगी | साथ ही घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 2203 टीमों का गठन किया गया है | इसके अलावा 136 मोबाइल टीम, 236 ट्रांसिट टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड और ईंट भट्टों सहित दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी|

इसके साथ ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किये गए स्वास्थ्य मेले में 147 मरीज़ों का पंजीकरण (registered) किया गया जिसमे 11 मरीज़ों को भर्ती किया गया। 26 लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना का लाभ, 21 बच्चो का नियमित टीकाकरण, 93 बच्चो को पोलियो की खुराक, 34 मरीज़ों की खून की जांच व 20 अल्ट्रासाउंड (ultrasounds) किये गए।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए0पी0 सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षका डॉ सीमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षका डॉ रश्मि मिश्रा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे |







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
यूपी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को कफ सिरप पर निरंतर निगरानी रखने के नि
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन
यूपी समेत कई प्रदेशों में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंशीय मारे गए हैं।
मेदांता सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीनियर सिटीजन क्लब सेकेंड इनिंग के मैंमर्स को प्रीविलेज कार्ड दि
एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आईएफए सिरप देन
डॉ रेड्डी की Capecitabine टैबलेट, यूएसपी 150 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम क्रमशः 60 और 120 मिली की बो
जीवनशैली में बदलाव से हो रहे विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद के प्रति समर्पण जरूरी, गुरु गोरक्षन
आँखों की बीमारियों में पलकों में होने वाली रूसी, पलकों पर गांठ बनना, आंख आना, आंखों का रूखापन, भवों
देशभर में पिछले 24 घंटों में 308 लोगों की कोविड की वजह से मौत भी हुई है। अब तक देशभर में कुल 4,40,53
प्रदेश में टीकाकरण के लिए हर स्तर पर सक्रियता दिखाई जा रही है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोंगों को

COMMENTS