देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी

युद्ध की वजह से यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राओं के अनुसार उनके पास अब यूक्रेन वापस लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उनका कहना है कि सरकार ने मदद करने की बजाए उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।

श्वेता सिंह
September 19 2022 Updated: September 19 2022 18:45
0 30157
यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्र वापस जाने की कर रहे तैयारी प्रतीकात्मक चित्र

आजमगढ़ (लखनऊ ब्यूरो)। एक तरफ तो यू्क्रेन और रूस युद्ध के बीच एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर भारत लौटे छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ये छात्र पिछले सात महीनों से अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब ये लड़ाई सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है।

 

यूक्रेन (Ukraine) से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लौटे मेडिकल छात्रों को भारतीय मेडिकल (medical) कॉलेजों में समायोजित नहीं करने के सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे के बाद छात्र-छात्राओं को अपना भविष्य अधर में लटकता दिख रहा है। युद्ध की वजह से यूक्रेन से पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे अधिकतर छात्र-छात्राओं (students) के अनुसार उनके पास अब यूक्रेन वापस लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उनका कहना है कि सरकार ने मदद करने की बजाए उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।

 

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के खतीबपुर (Khatibpur) गांव निवासी रेनू यादव का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर विदेश गईं । रेनू यादव के भाई डॉ. सत्यशील यादव ने बताया अब स्थिति सामान्य हो रही है। 23 तारीख को रेनू को यूक्रेन (Ukraine) जाने के लिए टिकट निकाला गया है।

 

सरायमीर (Saraimir) के पवई लाडपुर गांव निवासी श्रेया यादव का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार मदद करेगी। अब सरकार से उम्मीद टूट गई है। हम अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए फिर से यूक्रेन जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ के भारतीय छात्र (students) भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

निजामाबाद (Nizamaba) क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी डॉ. गिरिजेश यादव के पुत्र अवनीश यादव एमबीबीएस (MBBS) के छात्र हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ (Chandigarh) में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ के कुछ छात्र यूक्रेन गए हैं। यदि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं निकाला तो वह भी अगले महीने यूक्रेन जाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कानपुर रीजेंसी में ब्रेन एन्यूरिज्म की सफल सर्जरी

कानपुर रीजेंसी में ब्रेन एन्यूरिज्म की सफल सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार March 02 2023 40501

डॉ जयंत वर्मा ने बताया इस तरह के धमनीविस्फार में बार-बार रक्तस्राव होने की संभावना अधिक होती है जिसस

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

देश को नशा मुक्त बनाने के पहल की जिम्मेदारी नेहरू युवा केंद्र पर।

रंजीव ठाकुर February 17 2021 35520

नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर शराब, भांग, हेरोइन, स्मैक, चरस, गांजा आदि के नुकसान को बताने के साथ ही

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

जम्मू कश्मीर में हर साल वायु प्रदूषण से मरते हैं 10 हजार लोग

आरती तिवारी December 17 2022 30045

जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने पिछले

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा। 

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCDCS) से जुड़ा। 

हे.जा.स. February 23 2021 27200

सरकार का मानना है कि गैर संचारी रोगों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम को आसानी से एनएएफएलडी के रोकथाम से जोड़

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

उत्तर प्रदेश: 33 जिलों में एक भी कोविड-19 एक्टिव केस नहीं, 24 घंटों के दौरान आये आठ नये मरीज 

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2021 29469

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक में कहा कि कोरोना की दूसरी

सुल्तानपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन

सुल्तानपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का धरना प्रदर्शन

विशेष संवाददाता May 16 2023 36002

प्रदर्शन के दौरान के के पांडे ने कहा कि कर्मचारियों का 2 महीने से वेतन नहीं मिला है और अधिकारी केवल

लो ब्लड प्रेशर: एक आम बीमारी के साथ खतरे का बड़ा सन्देश

लो ब्लड प्रेशर: एक आम बीमारी के साथ खतरे का बड़ा सन्देश

लेख विभाग May 23 2022 29774

दुनिया में बहुत बड़ी तादाद में लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। ये बीमारी इतनी आम लगती है

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

सौंदर्या राय October 10 2021 32172

मुहांसे होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आपकी स्किन गन्दी या अशुद्ध है, बल्कि स्किन को अत्यधिक साफ़

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

सेक्स में ऑर्गेज़्म की समस्या के कारण 

लेख विभाग December 26 2022 54222

Archives of Sexual Behavior के एक शोध में यह तथ्य सामने आया है कि पुरुष के साथ समागम करने पर केवल 65

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30366

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

Login Panel