देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार

जून 2022 तक देश में पंजीकृत एलोपैथी डॉक्टरों की कुल संख्या 13,08,009 है। साथ ही 5.65 लाख आयुष डॉक्टर पंजीकृत हैं। अगर इनमें से 80 फीसदी डॉक्टरों की सक्रियता मानकर चलें तो देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 1:834 है, जो डब्ल्यूएचओ के 1:1000 के मानक से बेहतर है।

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार (central government) ने दावा किया है कि देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है। वैश्विक मानकों की तुलना में भारत में डॉक्टरों की संख्या काफी अधिक है। मानूसन सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने देश में डॉक्टरों (doctors) की उपलब्धता को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।


जून 2022 तक देश में पंजीकृत एलोपैथी डॉक्टरों (Allopathy doctors) की कुल संख्या 13,08,009 है। साथ ही 5.65 लाख आयुष डॉक्टर (Ayush doctors) पंजीकृत हैं। अगर इनमें से 80 फीसदी डॉक्टरों की सक्रियता मानकर चलें तो देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 1:834 है, जो डब्ल्यूएचओ (WHO) के 1:1000 के मानक से बेहतर है। इसके अलावा, देश में 34.33 लाख पंजीकृत नर्सिंग (nursing) कर्मी और 13 लाख संबद्ध और स्वास्थ्य पेशेवर (health professionals) हैं। 


मंत्रालय ने बताया कि देश के मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) में यूजी सीटों की संख्या 2014 से पहले 51,348 से बढ़कर 91,927 हो गई है जो कि 79 फीसदी की वृद्धि है। वहीं, पीजी सीटों (PG seats) की संख्या साल 2014 में 31,185 सीटों से 93 फीसदी बढ़कर 60,202 सीटों पर पहुंच गई है।


मंत्रालय ने बताया कि जिला व रेफरल अस्पताल (referral hospitals) को अपग्रेड करके नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जिसमें 157 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों का निर्माण किया जा रहा है। 22 एम्स को मंजूरी दी गई है, जिनमें 19 एम्स (AIIMS) में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू हो गए हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक व निदेशक के पदों पर नियुक्ति आयु सीमा में 70 वर्ष तक बढ़ा दी गई है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

नशे के लिए उपयोग में ली जाने वाली दवाओं के दुरुपयोग पर लगा अंकुश, खरीद और विक्रय सीमा निर्धारित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 52134

कफ़ सीरप का प्रयोग खांसी को दूर भगाने के लिए किया जाता है लेकिन इसमें नशे की मात्रा होने से बहुत से ल

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

सिख समुदाय और उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से गुरुद्वारा नानकशाही में रक्तदान शिविर का आयोजन।

February 21 2021 29767

33बार रक्तदान कर, आगे भी जीवन रक्षा का प्रण लिया व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने।

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

श्रीहास ताम्बे बायोकॉन बायोलॉजिक्स के प्रबंध निदेशक बने 

विशेष संवाददाता December 06 2022 32174

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने बयान में कहा कि श्रीहास ताम्बे अरुण चंदावरकर की जगह लेंगे। वह अरुण चंदावरकर क

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

राजस्थान में आतिशबाज़ी ने बढ़ाया प्रदूषण

जीतेंद्र कुमार October 25 2022 36349

देर रात आतिशबाजी होने के चलते पूरे जोधपुर का प्रदूषण लेवल रेड जोन में पहुंच गया है। राजस्थान के अने

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए सरकार ने जारी किया डाइट प्लान।

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2021 28882

कोरोना वायरस संक्रमण शरीर को तोड़ देता है। अपनी मांसपेशियों की बेहतर रिकवरी के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

अबुज़र शेख़ October 26 2022 25622

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31451

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

फेफड़े को रखना है स्वस्थ तो, करें ये योगासन

आरती तिवारी November 05 2022 34622

क्या आप भी स्मॉग के चलते लगातार खांसी या फेफड़ों के बिगड़े हुए स्वास्थ्य जैसी समस्याओं का सामना कर

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मनाया गया आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 

हे.जा.स. June 22 2022 31961

‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवसमनाने का इससे अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकत

ब्लड प्रेशर कभी ठीक नहीं होता बल्कि इसे कंट्रोल करके रखना पड़ता है: डॉ सी आर रावत

रंजीव ठाकुर September 11 2022 175419

बीपीकॉन 2022, पूरे देश से डॉक्टर्स यहाँ आएं हैं और हाइपरटेंशन को लेकर मंथन हो रहा है। आगरा से आए डॉ

Login Panel