











































प्रतीकात्मक चित्र
कानपुर। प्रदेश में बड़े चिकित्सा संस्थानों के होते हुए भी न्यूरो सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ता है और लम्बी वेटिंग लिस्ट के चलते कई बार जान पर भी बन आती है। ऐसे में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज नया सहारा बन कर उभरा है।
प्रदेश में एसजीपीजीआई (SGPGI), केजीएमयू (KGMU), डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), बीएचयू (BHU) और एएमयू (AMU) जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में न्यूरो सर्जरी की वेटिंग लिस्ट (neuro surgery waiting list) बहुत लम्बी है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। ऐसे में कानपुर (Kanpur) के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज (Ganesh Shankar Vidyarthi Memorial Medical College) का न्यूरो सर्जरी विभाग मरीजों का सहारा बन गया है।
ब्रेन सर्जरी (Brain surgery) और स्पाइन सर्जरी (spine surgery) के मरीज अब कानपुर का रुख कर रहें हैं जहाँ गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज (GSVMMC) में उन्हें लम्बी वेटिंग लिस्ट का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। यहां क्रेनियल इंडोस्कोप (Cranial Endoscope), स्पाइन इंडोस्कोप (Spine Endoscope), क्यूशा (Qisha), स्टीरियो ट्रैक्टिक फ्रेम (Stereo Tractic Frame), आपरेटिंग माइक्रोस्कोप (Operating Microscope), नर्व मानीटरिंग सिस्टम (Nerve Monitoring System) उपलब्ध हैं। यहाँ न्यूरो सर्जरी (neuro surgery) के लिए 100 बेड, न्यूरो सर्जरी आईसीयू (neuro surgery ICU) 6 बेड, सीटी स्कैन (CT scan) एवं एमआरआई (MRI) मशीन भी मौजूद है।
गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में रोजाना 150-200 मरीज आ रहें हैं और लगभग 150 मरीज यहाँ भर्ती रहते हैं। पहले यहां एक-दो बड़े आपरेशन ही होते थे लेकिन अब पूरे प्रदेश से मरीज आने लगे तो 3 से 4 ब्रेन व स्पाइन के ऑपरेशन रोज हो रहे है।
हालाँकि प्रदेश भर से मरीज न्यूरो सर्जरी की ओपीडी एवं इमरजेंसी में आने लगे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से आपरेशन के लिए 15-15 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
गुरुग्राम में 11 महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला के स्वास्थ्य म
रविवार की आधी रात में आरजू ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।छात्रा की मौत से इलाके में सन
होम्योपैथी के पीछे का विज्ञान: एपिजेनेटिक्स पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के वक्ता डॉ नितिन के.
यूं तो वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज तो जरूरी है। उसके साथ हेल्दी डाइट भी आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद
डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से
गोरखपुर में करीब 33 हजार से अधिक टीबी के नए मरीज मिले हैं। इनमें से करीब 50 फीसदी मरीजों का इलाज निज
आर्थराइटिस के शिकार लोगों के लिए चलना, दौड़ना और सीढ़ियां चढ़ना काफी कष्टकारक होता है। वैसे तो आर्थर
भारत में भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। आयुर्
इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज
पोस्ट आईसीयू सिंड्रोम के लक्षण उन लोगों में भी देखे जा रहे हैं जिनमे बीमारी माइल्ड थी या थी ही नहीं

COMMENTS