











































उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर बनाए जाएंगे इसका आदेश मुख्य सचिव ने कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सभी एंबुलेंस अब जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से लैस होंगी।
छह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों (autonomous state medical colleges) के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा (UP Chief Secretary Durga Shankar Mishra) ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड ट्रामा (integrated trauma centers) व इमरजेंसी सेंटर (emergency centers) बनाए जाएंगे साथ ही स्वास्थ्य विभाग की सभी एंबुलेंस अब जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम (GPS tracking system) से लैस होंगी।
उन्होंने सभी मेडिकल कालेजों में इमरजेंसी ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने के आदेश भी दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारियों की देखरेख में चल रही स्वास्थ्य विभाग (UP Health Department) की एंबुलेंस में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाने व स्टाफ में वृद्धि करने के भी निर्देश भी दिए गए हैं। अभी तक अभी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा में ही जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा होता है।
राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों (State Medical Colleges) के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग (UP Medical Education Department) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि दूसरे चरण में प्रतापगढ़ में बन रहे डा. सोने लाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (Dr. Sone Lal Patel Autonomous State Medical College) का 88 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। देवरिया में बन रहे महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (Maharishi Deoraha Baba Autonomous State Medical College) का 97 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
सिद्धार्थ नगर में बन रहे माधव प्रसाद त्रिपाठी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (Madhav Prasad Tripathi Autonomous State Medical College) का 96 फीसदी निर्माण कार्य, मिर्जापुर में बन रहे मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (Maa Vindhyavasini Autonomous State Medical College) का 72 फीसदी निर्माण कार्य और हरदोई में बनाए जा रहे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय 81 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गाजीपुर में बन रहे महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (Maharishi Vishwamitra Autonomous State Medical College) का 81 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी बाकी कार्य शीघ्र पूरे करवा लिए जाएं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 140
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
अस्थमा वाले मरीजों के लिए AC की हवा और भी हानिकारक होती है। अगर आप AC लगवा रहें हैं तो एक बात हमेशा
दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्ते
इस बार दस्तक अभियान में ग्राम निगरानी समिति एवं मोहल्ला निगरानी समिति अपने क्षेत्र की आशा एवं आंगनवा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट
यह अभियान अंतर्विभागीय सहयोग से चलाया जायेगा इसलिए सभी सहयोगी विभागों से माइक्रो प्लानिंग फार्मेट्स
जापान की सरकार कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से और लोगों के संक्रमित होने के मद्देनजर राजधानी तोक्
पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए
सचिव प्रांजल यादव ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से स्थानांतरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जान
शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों
अगर खान-पान को लेकर आप अलर्ट मोड में हैं, ज्यादा तेल-मसाला न खाएं तो गर्मियों के इन दिनों में आपके ह

COMMENTS