











































प्रतीकात्मक चित्र
सागर। देश में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ही सिरिंज से दर्जनों बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा दी गई है। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में गोपालगंज थाने (Gopalganj police station) में स्थित जैन हायर सेकेंडरी स्कूल (Jain Higher Secondary School) में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन (Covid vaccination) कार्यक्रम में वैक्सीनेटर (vaccinator) ने एक ही सिरिंज से 40 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा दी (Covid vaccine to 40 children with a single syringe)। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।
सीएमएचओ (CMHO) डॉ डी के गोस्वामी ने बताया कि अभिभावकों ने जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में एक ही सिरिंज से बच्चों को कोविड वैक्सीन (Covid vaccine) लगाने की शिकायत की थी जिसके बाद वह स्कूल पहुंचे थे। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि वैक्सीनेटर जितेंद्र अहिरवार वहां से भाग चुका है और फोन भी बंद कर दिया है।
अभिभावकों ने बताया कि वैक्सीनेटर जितेंद्र अहिरवार (Vaccinator Jitendra Ahirwar) बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा रहा था लेकिन सिरिंज नहीं बदल रहा था (Covid vaccine to the children but was not changing the syringe)। यह देखते ही अभिभावकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
डॉ डी के गोस्वामी ने कहा कि इस मामले में वैक्सीनेटर के खिलाफ गोपालगंज थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोशन (Sagar District Immunization Officer) के खिलाफ विभागीय जांच का प्रस्ताव भेजा गया है।
गोपालगंज टीआई कमल सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वैक्सीनेटर जितेंद्र अहिरवार फरार हो गया है और उसके खिलाफ धारा 336 (section 336) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
21 दिनों के इस हाइब्रिड रैपिड रिविजऩ प्रोग्राम के माध्यम से प्रेपलैडर आपने सभी मेडिकल पीजी छात्रों क
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकी पॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि यह
पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ
राजधानी के अपोलो अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन के बाद लिवर का आधा हिस्सा सफलतापूर्वक निकला गया है। लिवर
यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने विधानसभा में विधायकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का उ
अध्ययन में शामिल वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ डेविड वीसलर के अ
उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प
35 वर्ष पुराने और बाजार में सूचीबद्ध इस अस्पताल समूह ने दुबई से दिसंबर 1987 में परिचालन शुरू किया था
रेक्टल रक्तस्राव अपने आप में एक ध्यान देने योग्य लक्षण है और इस संबंध में चिकित्सीय सलाह लेनी चाहिए।
यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमओ को चौकसी बढ़ाने

COMMENTS