देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक| 

रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया आदि आते हैं |

0 35484
एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी को लेकर सीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फ़ोर्स की बैठक|  जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ।

लखनऊ | दिमागी बुखार व  अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियन्त्रण  के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक  मार्च से शुरू हो रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा | इसी क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई । उन्होंने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के   निर्देश दिए | उन्होंने कहा- विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में  है  | उन्हीं के प्रयासों  का परिणाम है कि पहले की अपेक्षा संचारी रोगों में कमी आई है |

राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डा. विकास सिंघल ने कहा रोगों का इलाज कराने से बेहतर है कि उनसे पहले से ही बचा जाए | संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया  आदि आते हैं | अगर हम थोड़ी  सी सावधानी बरतें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है | इनमें से अधिकांश बीमारियाँ मच्छरजनित हैं जो कि गंदगी, जल भराव से होती हैं, इसलिए हमें आम लोगों को जागरूक करना है कि वह अपने घर व आस-पास सफाई रखें और पानी न जमा होने दें | 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है |  स्वास्थ्य विभाग 12 अन्य विभागों नगर विकास, ग्राम्य विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि, पशुपालन, दिव्यांग कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, सिंचाई, पंचायतीराज, वाणिज्यकर एवं मनोरंजन तथा सूचना एवं जनसंपर्क के साथ समन्वय स्थापित कर दिमागी बुखार व संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय उन्मूलन के लिए एक साथ मिलकर अभियान को चलाएगा | अभियान को सफल बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है | 

इस मौके पर राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. के.पी.त्रिपाठी ने स्लाइड के माध्यम से बताया इस अभियान को सफल बनाने में ए.एन.एम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है और उनका मार्च के पहले सप्ताह में संवेदीकरण किया जायेगा | उन्हें मातृ समूह की बैठक का आयोजन, समय समय पर स्कूलों का भ्रमण और शिक्षकों को बच्चों में जागरूकता बढ़ाने में मदद करना, दिमागी बुखार पर स्वयं सहायता समूहों की बैठक करना, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठकों का आयोजन करना एवं पेय जल को साफ करने के लिए क्लोरीनेशन का डेमो आयोजित करना आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा |

डा. त्रिपाठी ने बताया  जिले में दस्तक अभियान के तहत 10  से 24 मार्च के बीच आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों  से बचाव के लिए तथा मच्छर पर वार के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी | इस बार दस्तक अभियान में ए.एन.एम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जन समुदाय को संचारी रोगों से बचने के लिए जानकारी और  जागरूकता सर्वेक्षण के साथ हर घर पर क्षय रोग के संभावित रोगियों की जानकारी भी एकत्र करनी है | यदि कोई संभावित रोगी मिलता है तो रोगी का नाम, पता और मोबाइल नम्बर आदि जानकारी फार्मेट में एकत्र की जायेगी | इसके साथ प्रत्येक कार्य दिवस पर किये गए जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण सूची, दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए लोगों और कुपोषित बच्चों की सूचना भी एकत्र करनी है |  प्रतिदिन शाम को क्षेत्रीय ए.एन.एम के माध्यम से अभियान की रिपोर्ट ब्लाक स्तरीय प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी जायेगी |

अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग का कार्य जन समुदाय को जागरूक करने के साथ ही यह पता करना है कि अगर कोई भी व्यक्ति दिमागी बुखार से प्रभावित पाया जाता है तो उसकी तुरंत जांच कर उपचार शुरू करें  |

नगर विकास विभाग का काम नालियों की सही तरीके से साफ - सफाई तथा सफाई के पश्चात कचरे का निस्तारण करना है ताकि गंदगी में मच्छर न पनपने पाए | नालियां अगर खुली हुई है तो उनको ढ़कने का कार्य करें | पंचायती राज विभाग के कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि  ग्राम स्वास्थ्य, पोषण समिति की बैठक कर ग्रामीणों  को  स्वच्छता के बारे में जागरूक करें  और उन्हें साफ सफाई के महत्त्व के बारे में बताएं| लोगों को जागरूक करें कि मच्छर के काटने से स्वयं को बचाएं और अगर बुखार की कोई भी समस्या है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करायें  |
 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बच्चों के सिरदर्द  पर रखें नजर।

बच्चों के सिरदर्द पर रखें नजर।

लेख विभाग July 20 2021 33191

इमोशनल स्ट्रेस, कमजोर नजर के कारण हुआ आई स्ट्रेन, गलत पोश्चर के कारण पैदा हुआ पीठ दर्द भी माइग्रेन क

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

एस. के. राणा November 17 2022 38184

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के ल

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 97577

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32855

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए आयी कोरोनारोधी वैक्सीन, आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन

एस. के. राणा March 09 2022 26422

बायोलॉजिकल ई ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए तैयार कोरोना रोधी वैक्सीन कोर्बिवैक्स के आपात इस्तेम

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

हे.जा.स. May 27 2023 40902

धामी सरकार ने ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की स्वेच्छा से होने वाले अंग प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

जम्मू् कश्मीर में शिशु और नवजात मृत्युदर में रिकॉर्ड सुधार

हे.जा.स. April 07 2023 24504

जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में जम्मू-कश्मीर के प्र

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे:  डाइटिशियन आयशा खातून

तरबूज का जूस पीने के ये गजब के फायदे: डाइटिशियन आयशा खातून

आयशा खातून April 12 2023 120560

अगर आप भी गर्मियों में लो फील करने लगे हैं तो आसान तरीके से तरबूज का जूस बनाकर पी सकते हैं। ये जितना

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

थाई गैप कम करके सुन्दर और आकर्षक बनिए

सौंदर्या राय July 26 2022 34891

कई महिलाओं को भीतरी थाई गैप आकर्षक और मनमोहक लगता है। थाई गैप नहीं होने से आधुनिक कपड़ों के चयन में भ

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना  होगा ज्यादा कारगर

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना होगा ज्यादा कारगर

एस. के. राणा January 17 2022 22653

कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि नाक से सैंपल (स्वैब) लेने की बजाय मुंह से स्वैब (सलाइवा: लार

Login Panel