देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं

हाल में जारी एनएफएचएस-5 के आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि प्रजनन, पोषण, मातृ-शिशु एवं बाल विकास को लेकर उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। बाल विवाह की दर में गिरावट को भी महिला स्वास्थ्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

हुज़ैफ़ा अबरार
May 30 2022 Updated: May 30 2022 22:59
0 48461
प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। प्रदेश की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हो रही हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों में यह परिवर्तन दिखाई भी दे रहा है। इस परिवर्तन के पीछे प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कई स्वास्थ्य योजनाओं ने भी अहम किरदार निभाया है। जरूरत है इस मोमेंटम को बनाए रखने की और अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में महिलाओं के स्वास्थ्य (health of women) में मूलभूत परिवर्तन देखने को मिलेगा।

हाल में जारी एनएफएचएस-5 (NFHS-5) के आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि प्रजनन (fertility), पोषण (nutrition), मातृ-शिशु एवं बाल विकास को लेकर उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। बाल विवाह (child marriage) की दर में गिरावट को भी महिला स्वास्थ्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है। 

प्रदेश सरकार ने प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RCH) के तहत कई योजनाएं चलाईं जिसका असर देखने को मिला है। जननी सुरक्षा योजना (JSY) और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) प्रसूताओं और किशोरों के लिए वरदान साबित हुए हैं। सुरक्षित मातृत्‍व आश्‍वासन (सुमन) पहल को गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया गया ताकि उन्‍हें सम्‍माजनक और गुणवत्‍तापूर्ण नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की जाएं और इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए। इस योजना में मातृत्‍व और नवजात शिशु संबंधी वर्तमान योजनाओं को शामिल किया गया है।

बाल विवाह में आई कमी - Decline in child marriage

बाल विवाह कम होने से कम उम्र में मां बनने वाली महिलाओं की संख्या में भी गिरावट आई है। एनएफएचएस-4 और एनएफएचएस-5 के आंकड़ों में तुलनात्मक अध्ययन करने से पता चलता है कि वर्ष 2015-16 में 15 से 19 वर्ष आयु की 3.8 फीसदी महिलाएं या तो मां बन जाती थीं या फिर गर्भवती हो जाती थीं लेकिन वर्ष 2020-21 में इसी आयु वर्ग की महिलाओं के संबंध में यह आंकड़ा घटकर 2.9 प्रतिशत रह गया है। क्वीन मेरी अस्पताल की प्रोफेसर डॉ. सुजाता देव के मुताबिक कम उम्र में गर्भधारण लड़की के लिए शारीरिक या मानसिक तौर पर सही नहीं होता है। इसलिए कम उम्र में गर्भावस्था की स्थिति को खारिज किया जाना चाहिए। कम उम्र में गर्भधारण करने से प्रजनन तंत्र को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। 

किशोरी के गर्भधारण (pregnancy of a teenager) के साथ ही उसे डायबिटीज समेत कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कम उम्र में मां बनने पर बच्चे के प्रीमेच्योर होने की आंशका बढ़ जाती है। इसके साथ ही बच्चे का वजन भी कम हो जाता है और बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास भी प्रभावित हो सकता है। कम उम्र में मां बनने से करियर ग्रोथ पर भी असर पड़ता है जिसके चलते मां तनाव में आ सकती है। प्रसव के दौरान होने वाली पीड़ाएं स्थाई रह सकती हैं। किसी भी प्रकार का संक्रमण हो सकता है या गर्भाशय के फटने की आशंका भी हो सकती है। 

एनिमिया को लेकर आई सजगता - Awareness about anemia

बीते पांच साल में एनीमिया यानि खून की कमी की गंभीरता को भी महिलाओं ने समझा है। एनएफएचएस-4 के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2015-16 में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 51 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रहीं थीं जो वर्ष 2020-21 में घटकर 45.9 फीसदी रह गईं। 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग में गर्भावस्था के दौरान 180 दिन आयरन फालिक एसिड खाने वाली महिलाओं का प्रतिशत भी बढ़ा है। वर्ष 2015-16 में ऐसी महिलाएं 14 फीसद थीं जो वर्ष 2019-21 में बढ़कर 26 प्रतिशत हो गईं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

ओमिक्रॉन से बचाव का 2 आउट ऑफ 3 रूल

admin December 29 2021 57768

अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मिलकेन इंस्टीट्यूट में पब्लिक हेल्थ की प्रोफेसर डॉ लीना वेन

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

कोरोना नेजल वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च, ये होगी कीमत

एस. के. राणा January 24 2023 26820

भारत बायोटेक द्वारा देश में ही विकसित पहले इंट्रानेसल कोविड-19 टीके ‘इनकोवैक’ को 26 जनवरी से लोगों क

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, क्लीनिक्स और मेडिकल स्टोर्स पर सिद्धार्थनगर से लखनऊ तक छापेमारी

आरती तिवारी August 18 2022 30708

गली-कूचे में खुले अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक आम जनता के साथ धोखाधड़ी करते हैं। मानकविहीन अवैध सें

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

देश में खत्म हो रहा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,778 नए मामले आये

एस. के. राणा March 23 2022 24461

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को

खतना मामले में एक्शन, एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

खतना मामले में एक्शन, एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

आरती तिवारी June 26 2023 30873

बरेली के एम खान अस्पताल में बच्चे की जीभ के बजाए खतना करने का मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बरे

कनाडा के इतिहास में पहली बार लगा आपातकाल, कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही बना कारण

कनाडा के इतिहास में पहली बार लगा आपातकाल, कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही बना कारण

एस. के. राणा February 15 2022 37528

कनाडा में कोविड वैक्सीन न लेने वालों के खिलाफ लागू किए कड़े कदमों के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों

आवश्यकता पड़ने पर हृदय रोगी ऑपरेशन से मत डरें- डॉ सईद अख्तर। 

आवश्यकता पड़ने पर हृदय रोगी ऑपरेशन से मत डरें- डॉ सईद अख्तर। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2021 24402

चिकित्सा विज्ञान में सबसे ज्यादा शोध बाईपास सर्जरी पर ही हुआ है इसलिए मरीजों को इस सर्जरी से डरने की

PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

PMCH में करोड़ों रुपये का गबन, एजेंसी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

विशेष संवाददाता November 03 2022 30971

इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने एजेंसी के संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पीरबहोर थाने

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 30932

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलरामपुर अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की लगाई क्लास

आरती तिवारी March 31 2023 29913

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व अस्पताल में

Login Panel