देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण का अभियान

ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाएं मिल रही हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है या जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम का पहला दौर फरवरी से अप्रैल के बीच 11 राज्यों में आयोजित किया जाएगा।

आनंद सिंह
February 08 2022 Updated: February 08 2022 00:34
0 23801
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुरुआत किया मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण  का अभियान मिशन इंद्रधनुष 4.0 की वर्चुअल माध्यम से शुरुआत करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान संचालित कर रहा है जहां तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और 2.6 करोड़ से अधिक बच्चों को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने यह बात सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0 की वर्चुअल माध्यम से शुरुआत करते हुए कही। इस दौरान विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार आईएमआई 4.0 में तीन दौर होंगे और इसे 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 416 जिलों में करवाया जाएगा। मंडाविया ने कहा, कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से नियमित टीकाकरण की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, आईएमआई 4.0 इसमें आई कमियों को पूरा करेगा और सार्वभौमिक टीकाकरण की ओर लंबे समय तक मिलने वाले फायदे प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सेवाएं मिल रही हैं जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगा है या जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। इस कार्यक्रम का पहला दौर फरवरी से अप्रैल के बीच 11 राज्यों में आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार इन राज्यों में असम, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

अन्य 22 राज्यों में अप्रैल से मई के बीच इसका दौर आयोजित होगा। ये राज्य हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पुडुचेरी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश हैं। मंडाविया ने नवीनतम राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के लिए किए गए प्रयासों को लेकर संतोष व्यक्त किया जिसमें वृद्धि के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह स्थिति बरकरार रखनी है।

मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी देश की बहुत सेवा कर रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए उनका समर्पण मेरे लिए एक प्रेरणा की तरह है। उन्होंने कहा कि नवजातों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीके सबसे प्रभावी और सुरक्षित तरीके हैं। भारत की उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय सराहना मिल रही है। मंडाविया ने सार्वभौमिक टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 'सबका प्रयास' और 'जन लोक भागीदारी' पर जोर दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44304

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

भारत ने 98 देशों को 23.50 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई

हे.जा.स. July 15 2022 23512

वैज्ञानिक शोध और वैक्सीन उत्पादन तंत्र की सराहना करते हुए बेरी ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के प

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

मरीजों को राहत, अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक भी देंगे अपनी सेवाएं

हे.जा.स. May 29 2023 33079

हिमांचल प्रदेश सरकार ने मरीजों को रहात देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। नए निर्देश के मुताबिक डॉक

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

केजीएमयू और एक्सेस हेल्थ इंटरनेशनल एक साथ करेंगे कैंसर पर अध्ययन

रंजीव ठाकुर May 26 2022 36041

कैंसर के इलाज को सुदृढ़ बनाने के बारे में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन के परिणाम कैंसर के

डेंगू को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

डेंगू को लेकर डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

हे.जा.स. May 23 2023 44331

डेंगू बुखार एक कष्टदायक, शरीर को दुर्बल करने वाला मच्छर जनित रोग है और जो लोग दूसरी बार डेंगू वायरस

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय रोगी कल्याण समिति की बैठक

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 21702

मंडलायुक्त ने अस्पतालों में रोगियों के लिए पीने के पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिन चि

जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 30 2022 36980

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूब

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

एस. के. राणा March 11 2023 34290

देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना के खिलाफ चार और नयी वैक्सीन लाने की तैयारी में ।

हे.जा.स. January 18 2021 18303

इससे पहले यह कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड के सहयोग से कोविशिल्ड (Covishield) नाम की वैक्सीन विकसित

दून में बढ़ा कोरोना और डेंगू का खतरा

दून में बढ़ा कोरोना और डेंगू का खतरा

विशेष संवाददाता December 12 2022 32401

सर्दियों के साथ वायरल फीवर, डेंगू और कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में क

Login Panel