देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा

ओटावा में सप्ताहांत में फिर से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंधों का विरोध कर रहे ‘‘स्वतंत्रता ट्रक काफिले’’ को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला है।

हे.जा.स.
February 07 2022 Updated: February 07 2022 23:58
0 33160
कोविड-19 प्रतिबंधों के खिलाफ ओटावा में जनता सड़कों पर, आपातकाल की घोषणा प्रतीकात्मक

टोरंटो (कनाडा)(एपी)। ओटावा में कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कनाडा की राजधानी ओटावा के मेयर जिम वाटसन ने रविवार को आपातकाल की घोषणा कर दी।

इस बीच, कनाडा में अमेरिका के एक पूर्व राजदूत ने कहा कि अमेरिकी समूहों को कनाडा के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर देना चाहिए।

मेयर जिम वाटसन ने कहा कि यह घोषणा सरकार के विभिन्न स्तरों से सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित करती है। इससे शहर को सेवाओं की खरीदारी एवं आपूर्ति के लिए अतिरिक्त सहयोग मिलेगा, जिससे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने में मदद मिल सकती है।

ओटावा में सप्ताहांत में फिर से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। शहर में पिछले सप्ताहांत से लोग प्रदर्शन कर रहे है। प्रतिबंधों का विरोध कर रहे ‘‘स्वतंत्रता ट्रक काफिले’’ को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं का समर्थन मिला है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में कनाडा के राजदूत रहे ब्रूस हेमैन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में किसी भी समूह को किसी भी परिस्थिति में कनाडा में बाधा उत्पन्न करने की गतिविधियों के लिए धन मुहैया नहीं कराना चाहिए।’’

हेमैन ने कहा कि रिपब्लिकन रूस के बजाय कनाडा के घटनाक्रम को लेकर अधिक चिंतित नजर आते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अपोलोमेडिक्स में पहली बार एक रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज 

अपोलोमेडिक्स में पहली बार एक रोबोटिक सर्जरी में दो अलग किडनी समस्याओं का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार November 03 2026 385

डीटीपीए जांच में पता चला कि दाईं किडनी 40 प्रतिशत और बाईं किडनी 60 प्रतिशत काम कर रही थी। डॉक्टरों क

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

जलने पर तुरंत करें यह उपाय, नहीं पड़ेंगे फफोले

श्वेता सिंह September 23 2022 67669

अगर अचानक से त्वचा जल जाती है तो सबसे पहले आप ठंडा पानी डालें। उसके बाद अगर आपके घर में कोई क्रीम है

कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’।

कोविड टीकाकरण: प्रदेश सरकार ने कसी कमर, घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’।

हुज़ैफ़ा अबरार June 17 2021 33163

जून माह में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है और जिस रफ़्तार से टीकाकरण हो रहा है, उससे प्रत

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

प्रदेश के शून्य एक्टिव केस वाले बीस ज़िलों में से 13 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित, 258 नए कोरोना मरीज मिले 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 25657

प्रदेश में सोमवार को 258 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 58 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले ह

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

वाराणसी में कोरोना का बढ़ता संक्रमण, 20 व 21 अगस्त को होगी मॉकड्रिल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 28340

जिले की कोविड लैब के अनुसार 2212 सैंपल की जाँच रिपोर्ट में 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 12 म

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

आगरा यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा की कॉपी बदले जाने के मामले की जांच करेगी एसटीएफ

श्वेता सिंह September 06 2022 33010

पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के सं

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 5432

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31203

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

गाजियाबाद प्रशासन ने कोरोना के तीसरे लहर की चुनौती से निपटने की तैयारी शुरू की।  

एस. के. राणा June 06 2021 22963

गाजियाबाद प्रशासन ने आरएस गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल के साथ मिलकर 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है, वहीं

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 1064

बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सू

Login Panel