देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ

रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले का कुल 4820 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1735 पुरुष, 2268 महिलायें और 817 बच्चे शामिल हैं। 48 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।

रंजीव ठाकुर
August 29 2022 Updated: August 29 2022 02:59
0 35958
4820 लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का लाभ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

लखनऊ। रविवार को जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। मेले का कुल 4820 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1735 पुरुष, 2268 महिलायें और 817 बच्चे शामिल हैं। 48 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। 

 

लखनऊ जिले (Lucknow) के सभी ग्रामीण (CHC) व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले (Arogya Swasthya Mela) में कोविड टीकाकरण, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं (pregnancy and antenatal services),  पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया (pneumonia) की रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएँ दी गई। 103लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट (covid antigen test) कराया, सभी निगेटिव आए। 

आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि, कुपोषित बच्चों (malnourished children) की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है। परिवार कल्याण (family welfare) कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में मेले में आने वाले लोगों को बताया जा रहा है और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन (family planning) के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। 

 

आरोग्य मेले (CM Health Fair) में ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (referral facilities) की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय क्षय  उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग(ICDS) ने भी अपना स्टाल लगाया। 

 

योगेश रघुवंशी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने देना, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखने, कुछ समय अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपडे से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपडे पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने तथा मच्छरदानी में रहने तथा रोगो बचाव हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ सम्बन्धी स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

लेख विभाग December 12 2021 36527

वर्तमान में, चिकनगुनिया बुख़ार का कोई भी इलाज़ नहीं है और इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है- मच्छरों

हिमाचल में कोरोना के बीते दिन 318 नए मरीज मिले

हिमाचल में कोरोना के बीते दिन 318 नए मरीज मिले

हे.जा.स. April 03 2023 25660

हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 318

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101386

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का नामकरण "ओमिक्रोन

कोविड-19: दक्षिण अफ़्रीका में चिन्हित नए वैरिएण्ट का नामकरण "ओमिक्रोन

हे.जा.स. November 29 2021 35587

कोविड-19 के नए वैरिएण्ट को ग्रीक नाम – ‘ओमिक्रोन’ दिया है और इसके अनेक रूप परिवर्तनों और इसकी तेज़ स

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28067

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39575

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

बुलंदशहर में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान का शुभारंभ

विशेष संवाददाता July 02 2023 26112

बुलंदशहर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिख

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

In patients with knee osteoarthritis, aerobic exercise is likely the most beneficial exercise: Research

British Medical Journal October 25 2025 4060

Primary outcomes included pain, function, gait performance, and quality of life, assessed at short t

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

अगले माह शुरू होगा पीजीआई का ट्रामा सेंटर।

हुज़ैफ़ा अबरार October 25 2021 26763

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि ट्रामा सेंटर के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। यहां बने कोवि

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

कोविड के बाद हेल्थ इंश्योरेंस के साथ ओपीडी कवर पॉलिसी लेने का तेजी से बढ़ रहा रुझान

रंजीव ठाकुर August 27 2022 30742

कोरोना महामारी की दो भयंकर लहरें देखने के बाद हेल्थ सेक्टर में बड़े परिवर्तन आएं हैं और मेडिकल बीमा क

Login Panel