देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही दूसरी तरफ साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाएं अधूरी नज़र आ रही हैं। ताज़ा मामला राजधानी में कानपुर रोड स्थित बंथरा का है जहां एक तरफ कोविड वैक्सीनेशन चल रहा है तो दूसरी तरफ साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल का अभाव है।

रंजीव ठाकुर
August 28 2022 Updated: August 28 2022 02:46
0 21550

लखनऊ। एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही दूसरी तरफ साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाएं अधूरी नज़र आ रही हैं। ताज़ा मामला राजधानी में कानपुर रोड स्थित बंथरा का है जहां एक तरफ कोविड वैक्सीनेशन चल रहा है तो दूसरी तरफ साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल का आभाव है। 

 

कानपुर रोड स्थित बंथरा (Banthra, Kanpur Road) में काफी समय से अनेकों नालियां टूटी (broken drains) हुई हैं और पानी की पाइप लाइन्स (water pipelines) भी टूटी हुई अवस्था में दूषित पेयजल (contaminated drinking water) की आपूर्ति कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तमाम बार शिकायतें की जा चुकी लेकिन नालियों और पाइप लाइन्स को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। इससे मच्छर पनप (Mosquitoes breeding) रहें हैं और दूषित पानी पीने से लोग बीमार हो रहें हैं। 

 

वहीं बंथरा के तिरूपति लॉन में मेगा बूस्टर कोविड वैक्सीनेशन कैम्प (Mega Booster Covid Vaccination Camp) लगाया गया जिसमें सैंकड़ो लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज (booster doses) लगाई गई। हेल्थ जागरण (Health Jagaran) ने साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की समस्या और को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान संजय सिंह महाबली (Sanjay Singh Mahabali) के प्रतिनिधि तथा पुत्र शिवम सिंह से बातचीत की। 

 

शिवम सिंह ने बताया कि तिरूपति लॉन में मेगा बूस्टर कोविड वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें लगभग 429 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई गई हैं। हम लोगों ने पहले भी एक हफ्ते का मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प लगाया था जिसमें हज़ारों लोगों को कोरोना (corona) की वैक्सीन लगाई गई थी। 

 

ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर शिवम सिंह ने कहा कि खाद, किसान सम्मान निधि और राशन वितरण का काम किया है। वर्तमान में बंथरा नगर पंचायत हो गई है और हमारा कार्यकाल समाप्त हो चुका है। हम लोग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिल कर संचारी रोग (communicable disease) अभियान चलाते है और फॉगिंग (fogging) तथा सैनिटाइजिंग दोनों करवाई जाती है। कोरोना काल खण्ड में मैंने खुद जा कर प्रत्येक घर में सैनिटाइजिंग (sanitizing) करवाई है। 

 

तो इस तरह शिवम सिंह ने हेल्थ जागरण के सवालों का जवाब तो दिया लेकिन साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल की समस्या जस की तस रह गई। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

स्तन की शिथिलता को ठीक करने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय October 16 2021 50445

स्तनों को दृढ़ करने के लिए कुछ व्यायाम और अभ्यास का उपयोग कर सकते हैं। सर्जिकल विकल्प भी उपलब्ध हैं,

रोजाना 5 अस्पतालों का करना होगा निरीक्षण, 75 जिलों के CMO को निर्देश

रोजाना 5 अस्पतालों का करना होगा निरीक्षण, 75 जिलों के CMO को निर्देश

आरती तिवारी October 27 2022 29267

यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे है। इस बीच सभी मुख्य

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 

ड्राइवर्स की आंखों की मुफ्त जांच और चश्मे वितरित किए गए

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33780

शिविर में लगभग 85 ड्राइवर्स की आंखों की नि: शुल्क जांच करके 77 लोगों को चश्मा दिया गया। ड्राइवर्स को

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

सभी डॉक्टर्स 8 से 2 बजे तक ओपीडी में मिलने चाहिए, उपमुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

रंजीव ठाकुर August 22 2022 31666

उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 40419

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना पॉजिटिव यात्री, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जाँच के लिए भेजा गया नमूना।

लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कोरोना पॉजिटिव यात्री, ओमिक्रॉन वैरिएंट की जाँच के लिए भेजा गया नमूना।

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2021 55752

गोमतीनगर निवासी यात्री यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान उस

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2023 36733

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट

डीएम ने दिखाई दरियादिली,बुजुर्ग के आंखों का कराया इलाज़

डीएम ने दिखाई दरियादिली,बुजुर्ग के आंखों का कराया इलाज़

आरती तिवारी November 18 2022 25866

ओमवीर सिंह को अपनी ही गाड़ी में गांधी नेत्र चिकित्सालय भिजवाया प्रशासनिक अधिकारी मधु लहरी ने निर्देश

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

नर्सेज का विरोध प्रदर्शन जारी, बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता बांधकर आंदोलन जारी रहा

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 609

राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चि

Login Panel