देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति तो उस स्थिति में रेडियोधर्मी आयोडीन हवा में मिलने वाले सबसे पहले पदार्थों में से एक होती है।

हे.जा.स.
August 28 2022 Updated: August 28 2022 15:59
0 28662
यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर प्रतीकात्मक चित्र

कीव। रूस और यूक्रेन के हालातों से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन यूक्रेन के जैपसोरिजिया न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को अथॉरिटीज की तरफ से आयोडीन की गोलियां दी जा रही हैं। ये गोलियां उन्‍हें संभावित रेडिएशन लीक से बचने के लिए दी गई हैं।

 

बता दें रूस पर सेनाओं ने मार्च में दक्षिणी यूक्रेन (Ukraine) में स्थित न्‍यूक्लियर प्‍लांट (nuclear plant) पर कब्‍जा कर लिया था और तब से प्‍लांट उसके ही कब्‍जे में है। हालांकि इसका संचालन अभी तक यूक्रेन के टेक्निशियंस के हाथ में है। दोनों देशों की तरफ से एक-दूसरे पर इस प्‍लांट पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था।

 

ब्रिटिश अखबार (British newspaper) द सन की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि दो दिन पहले इस न्यूक्लियर प्‍लांट को बंद कर दिया गया था और अब लोगों को आयोडीन की गोलियां दिए जाने की खबरें आ रही हैं। आयोडीन वह तत्‍व है जो थायरायड ग्रंथि से निकले आयोडीन के अवशोषण को ब्‍लॉक करने में मदद करती हैं, जिससे थायराइड कैंसर का खतरा कम हो। उसकी गोलियां जैपसोरिजिया शहर में लोगों को बांटी गई हैं। यह जगह प्‍लांट से करीब 45 किलोमीटर दूर है।

 

प्‍लांट के करीब हो रही लड़ाई ने संभावित परमाणु तबाही की चिंताओं को दोगुना कर दिया है। इस इलाके में लगातार गोलीबारी हो रही है। रेडिएशन से लड़ने में आयोडिन को कारगर माना जाता है। हालांकि यह हमेशा मददगार नहीं होता। बल्कि कई बार तो यह खतरनाक हो सकता है। जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है- कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति तो उस स्थिति में रेडियोधर्मी आयोडीन हवा में मिलने वाले सबसे पहले पदार्थों में से एक होती है। अगर वो रेडियोधर्मी (radioactive) आयोडीन शरीर में चला जाए तो वो थाइरॉयड कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर कैंसर पैदा कर सकता है।

 

इसलिए कहा जाता है कि रेडिएशन फैलते समय आयोडीन की गोलियां दी जानी चाहिए। अगर व्यक्ति कथित रूप से "अच्छी आयोडीन पर्याप्त मात्रा में ग्रहण कर लेते हैं तो थाइराइड में किसी "बुरी" या रेडियोएक्टिव आयोडीन के लिए कोई जगह नहीं बचेगी। यानी तब रेडियोएक्टिव आयोडीन फैलेगी तो वह शरीर में तो जाएगी लेकिन गुर्दों के जरिए बाहर निकल जाएगी। हालांकि ये इतना आसान नहीं है। इसके अलग-अलग शरीर पर अलग-अलग प्रभाव देखे जा सकते हैं।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

अपनी-अपनी पैथी और अपना इलाज ही मरीजों के लिए हितकर - आईएमए।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 31510

आयुर्वेद के पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 तरह की सर्जरी के लिए दी गयी इजाजत को वापस ले लेना चाहिए। भव

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

हे.जा.स. March 01 2021 25119

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

चिलचिलाती गर्मी में तरबूज़ खाने से बढ़ेगी आपकी सुंदरता जानिये कैसे

सौंदर्या राय April 04 2022 41660

तरबूज एक ऐसा ही फल है। इसमें ज़रूरी नुट्रिएंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में जानिए कोरोना की क्या है स्थिति?

एस. के. राणा April 28 2023 26891

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले कम जरूर हुए हैं लेकिन मौत के

आम खाने के हैं शौकीन तो ये लोग संभल कर पीए शेक

आम खाने के हैं शौकीन तो ये लोग संभल कर पीए शेक

लेख विभाग May 22 2023 50200

आम खाने के साथ लोग गर्मियों में मैंगो शेक बनाकर भी पीते है। मैंगो शेक पीने में काफी स्वादिष्ट होता

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42291

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

लोकबंधु अस्पताल में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के साथ बढ़ गई ये सुविधाएं

रंजीव ठाकुर August 30 2022 31860

लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का स्थानांतरण रद्द होते ही विकास कार्यों न

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31105

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

गढ़वाल के टीला गांव में रहस्यमयी बीमारी का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार

विशेष संवाददाता August 31 2022 31596

टीला गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को तेज बुखार, सीने में दर्द, उल्टी, हाथ- पैर के जोड

अपोलो में बोन मैरो ट्रांसप्लांट, हेमेटोलॉजी व पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी की सुविधा शुरू

रंजीव ठाकुर September 02 2022 27888

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के उपलक्ष्य में पीडियाट्रिक ऑन्क

Login Panel