देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा

सुबह चाय-कॉफी पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी से भरपूर हों और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करें। कई ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें सुबह सुबह पीने से सेहत को लाभ होता है। हम बतातें हैं कि चाय-कॉफी की जगह सुबह किन पेय पदार्थों के सेवन से करनी चाहिए।

आयशा खातून
March 09 2023 Updated: March 09 2023 04:02
0 31474
सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने की आदत बदलिए: डायटीशियन आयशा प्रतीकात्मक चित्र

अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं लेकिन चाय या कॉफी की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक, सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से एसिडिटी (acidity) और पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह चाय-कॉफी (tea and coffee) पीने के जगह कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो एनर्जी (energy) से भरपूर हों और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करें। कई ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें सुबह सुबह पीने से सेहत को लाभ होता है। हम बतातें हैं कि चाय-कॉफी की जगह सुबह किन पेय पदार्थों के सेवन से करनी चाहिए।


मौसमी फलों के जूस - Seasonal fruit juices

सुबह ताजे फलों का जूस (fresh fruit juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जूस शरीर को एनर्जी देता है, साथ ही सेहत को मजबूत बनाता है। वैसे तो सुबह आप कई तरह के जूस का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट आंवले का जूस (Amla juice), एलोवेरा का जूस (aloe vera juice), अनार का जूस (pomegranate juice) और लौकी (bottle gourd juice) का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है।


ताज़ा दूध - Fresh milk

स्वास्थ्य विशेषज्ञों (health experts) के मुताबिक, सुबह के नाश्ते में चाय के बजाए दूध पीने की आदत डालें। दूध को काफी पौष्टिक माना जाता है। विटामिंस (vitamins), कैल्शियम (calcium) की मात्रा से भरपूर दूध के नियमित सेवन से हड्डियां (bones) और दांत मजबूत होते हैं। सुबह दूध का सेवन पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। ऐसे में प्रतिदिन सुबह के नाश्ते में दूध का सेवन करना चाहिए।


गुनगुना नींबू पानी - Lukewarm lemonade

नींबू पानी को ऊर्जा देने वाला ड्रिंक कहा जाता है। गर्मियों में आप वैसे तो कभी भी नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो डिहाइड्रेशन (dehydration) की समस्या को कम करता है लेकिन सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है। सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी (lemon water) पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है। वजन बढ़ने से रोकता है और दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है।


नारियल पानी - Coconut water

सेहत के लिहाज से नारियल पानी भी लाभदायक है। नारियल पानी को एनर्जी ड्रिंक माना जाता है। सुबह नारियल पानी के सेवन से पूरे दिन ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होती। नारियल पानी में वसा (fat) और शुगर (sugar) की मात्रा काफी कम होती है। इसलिए नारियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हर तरह से अच्छा है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

सौंदर्या राय May 13 2023 140117

गर्मी में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वहीं खीरे का टोनर त्वचा को ताजगी देने और उसे र

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

गाजीपुर में 69 मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट पर हॉस्पिटल

श्वेता सिंह November 02 2022 41460

इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य की निरंतर निग

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

फाइलेरिया की दवा खाने पर महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं मिला बेड

आरती तिवारी August 29 2023 34718

फाइलेरिया की दवा खाने के बाद महिला की हालत खाराब हो गई। परिजन आनन फानन में महिला को लेकर जिला अस्पता

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

कोविड-19: देश में 70 दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले।

एस. के. राणा June 12 2021 29672

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63 दिन के बाद 11 लाख से कम है जबकि 24 घंटों में आए 84,332 नए मामले 70 दिन

अनियमितताओं के चलते शीतल अस्पताल सील

अनियमितताओं के चलते शीतल अस्पताल सील

आरती तिवारी July 09 2023 42667

जच्चा बच्चा को गायब करने के मामले में एक ग्रामीण ने अस्पताल संचालक के खिलाफ लगाए गए आरोपों के चलते स

सेंसटिव टूथ: कारण, बचाव और इलाज  

सेंसटिव टूथ: कारण, बचाव और इलाज  

लेख विभाग June 25 2022 35244

दंत संवेदनशीलता बीस से चालीस वर्ष की आयु के लोगों में बेहद सामान्य है। यह तीस वर्ष की उम्र में अधिक

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण का अंतिम दौर, बीते 24 घंटे में 1,260 नए मरीज़ मिले

विशेष संवाददाता April 02 2022 20404

कोरोना केसों में गिरावट के साथ ही एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनु

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना टीका का शुभारंभ किया।  

हे.जा.स. January 16 2021 23736

भारत ने पहले पोलियो और चेचक के खिलाफ जंग जीती है और अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

कब्ज़ कारण, निवारण और जटिलताएं।

लेख विभाग October 03 2021 34645

कब्ज के सटीक कारण की पहचान करना अक्सर मुश्किल होता है। हालाँकि, ऐसी कई चीजें हैं जो इस स्थिति में यो

ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन

ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन

हुज़ैफ़ा अबरार October 28 2026 651

केमिस्ट एसो और स्थानीय दवा विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण और रोकथाम में बड़ी भू

Login Panel