देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

प्रो0 उमा सिंह ने वर्ष 1979 में एम0बी0बी0एस0 एवं वर्ष 1983 में एमएस , जी0आर0मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से पूर्ण किया। उन्होंने केजीएमयू में अपनी सेवाएं वर्ष 1986 में बतौर व्याख्याता देना प्रारम्भ किया।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 26 2022 Updated: June 26 2022 12:46
0 34928
केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत प्रो0 उमा सिंह को सम्मानित करते कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा0 बिपिन पुरी

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं डीन एकेडेमिक मेडिसिन प्रो0 उमा सिंह के सेवानिवृत होने पर केजीएमयू के चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।  


इस अवसर पर केजीएमयू (KGMU) के कलाम सेंटर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा विश्वविद्यालय के  कुलपति (Vice Chancellor) लेफ्टिनेंट जनरल डा0 बिपिन पुरी ने कहा मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि प्रो0 उमा सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और मानवता की सेवा के लिए बड़े स्तर पर अकादमिक कार्यालय का संचालन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से उत्तम स्वास्थ एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।


उक्त कार्यक्रम में प्रो0 उमा सिंह ने कहा कि के0जी0एम0यू0 के लिए लम्बे समय (36 वर्ष ) तक काम करना उनके लिए एक गौरवान्वित व सुखद अनुभव रहा। उन्होंने साथी चिकित्सकों को हर समय सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही युवा चिकित्सकों (doctors ) को ऊर्जा के साथ गरीबों और जरूरतमंदों के हित में काम करने की नसीहत दी।


प्रो0 उमा सिंह ने वर्ष 1979 में एम0बी0बी0एस0 एवं वर्ष 1983 में एम्0एस (Gynecology and Obstetrics), जी0आर0मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर से पूर्ण किया। प्रो0 उमा सिंह ने लखनऊ किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं वर्ष 1986 में बतौर व्याख्याता देना प्रारम्भ किया। प्रो0 उमा सिंह को वर्ष 1999 में प्रोफेसर के रूप में पदोन्नत किया गया और जुलाई 2020 से अब तक डीन एवं हेड स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का कार्यभार संभाला। 


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रति कुलपति प्रो0 विनीत शर्मा, डा0नीरा कोहली, प्रो0अब्बास अली मेहदी, प्रो0ए के त्रिपाठी,चिकित्सा अधीक्षक डा0 डी हिमांशु एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को

इग्नोर न करें बच्चे के दांत में दर्द को

लेख विभाग April 05 2022 39370

चाकलेट, फास्टफूड, जंक फूड, दूध आदि का सेवन करने के बाद सही तरीके से ब्रश न करना, कुल्ला नही करना, मस

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

लेख विभाग July 09 2023 42626

बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

भारत में बन सकेगी टाइप-1 और टाइप-2 डाइबिटीज के इलाज की सस्ती दवा, आईआईटी मंडी ने किया शोध  

विशेष संवाददाता May 03 2022 28071

शोधपत्र को पूरा करने में आईसीएमआर-आईएएसआरआई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख शोध

आनलाइन क्लासेज के लिए आया चश्मा

रंजीव ठाकुर July 16 2022 36091

राजधानी के कानपुर रोड स्थित आशियाना चौराहे के पास टाइटेन वर्ल्ड एण्ड आईप्लस स्टोर का उद्घाटन उपमुख्य

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27485

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में एसजीपीजीआई के 20 डॉक्टर-वैज्ञानिक चयनित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2026 329

पीजीआई के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान की कई अलग-अलग विशेषज्ञताओं में यह मुकाम हासिल किया है। इस

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

थमती नज़र आ रही कोरोना की तीसरी लहर, एक दिन में 67,084 पर सिमटा नए संक्रमण का मामला

एस. के. राणा February 10 2022 26232

इस समय 7,90,789 एक्टिव केस हैं और संक्रमण दर 1.86% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है, जबकि वीकल

230 दिन में भारत में कुल संक्रमितों संख्या सर्वाधिक, कोरोना के 3 लाख 38 हज़ार और ओमिक्रोन के 8,891 संक्रमित मिले

230 दिन में भारत में कुल संक्रमितों संख्या सर्वाधिक, कोरोना के 3 लाख 38 हज़ार और ओमिक्रोन के 8,891 संक्रमित मिले

हे.जा.स. January 19 2022 28006

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़क

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

यौन रोग गोनोरिया के लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और रोकथाम

लेख विभाग August 08 2022 61545

गोनोरिया का कारण जीवाणु है। यह जीवाणु जननांग पथ, मुंह या गुदा को संक्रमित कर सकता है। गोनोरिया सामा

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

सौंदर्या राय April 23 2023 58258

रोज कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियां खत्म होती हैं। साथ ही स्किन पर लगातार मसाज करने से

Login Panel