देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में फेफड़े की कार्यक्षमता का परीक्षण करने वाली अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण।

यह प्रदेश का पहला इम्पल्स ऑसिलोमीटर है। यह फेफड़े में ध्वनि तरंग उत्पन्न करके श्वसन रोगों के निदान हेतु सांस लेने के लिए प्रतिरोध के विभिन्न घटकों की गणना करके उपयोग में लाया जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 21 2021 Updated: January 21 2021 15:35
0 25038
केजीएमयू में फेफड़े की कार्यक्षमता का परीक्षण करने वाली अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण। इम्पल्स ऑसिलोमीटर पर मरीज़ के फेफड़े की कार्यक्षमता का परीक्षण करते केजीएमयू के विशेषज्ञ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फेफड़े की कार्यक्षमता का परीक्षण करने वाली अत्याधुनिक मशीन इम्पल्स ऑसिलोमीटर का लोकार्पण रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागए केजीएमयू लखनऊ में किया गया। यह प्रदेश का पहला इम्पल्स ऑसिलोमीटर है। यह फेफड़े में ध्वनि तरंग उत्पन्न करके श्वसन रोगों के निदान हेतु सांस लेने के लिए प्रतिरोध के विभिन्न घटकों की गणना करके उपयोग में लाया जाता है।

इस सत्र के बाद श्वसन चिकित्सा विभाग, केजीएमयू लखनऊ के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, प्रोफेसर डॉ सूर्यकांत ने इम्पल्स ऑसिलोमेट्री  मशीन का उद्घाटन करते हुये कोविड युग में इस तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस मशीन से फेफड़ों की कार्यक्षमता को मापते समय न्यूनतम एयरोसोल उत्पन्न होता है। आईएमए,एएमएस के नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ सूर्यकांत ने आगे बताया कि यह प्रारंभिक चरण में सांस की बीमारियों का निदान करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही सबके सामने एक स्वस्थ आदमी पर इम्पल्स ऑसिलोमेट्री की प्रक्रिया का तकनीकी प्रदर्शन भी  कार्यक्रम में किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्वसन चिकित्सा और बाल रोग विभागों के लगभग तीस पीजी छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ सूर्यकांत ने की। सहअध्यक्ष के रूप में डॉ राजीव गर्ग, प्रोफेसर, श्वसन चिकित्सा विभाग, केजीएमयू, कोऑर्डिनेटर डॉ अजय कुमार वर्मा, प्रोफेसर जूनियर ग्रेड, श्वसन चिकित्सा विभाग केजीएमयू और सह.कोऑर्डिनेटर डॉ सारिका गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, बाल रोग विभाग केजीएमयू उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

एस. के. राणा October 01 2021 29943

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक

दवा कंपनी फाइजर ने 2020 में ही कोविड वैक्सीन तैयार करने का दावा किया
 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

 ब्रिटेन से भारत आने-वाले विमानों पर 7 जनवरी तक बढ़ाया गया प्रतिबंध।

हे.जा.स. December 30 2020 16697

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

एम्स दिल्ली में 5 साल के बच्चे का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

विशेष संवाददाता September 17 2022 33805

एम्स अस्पताल में 5 साल के एक बच्चे की सफल एन-ब्लॉक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। हालांकि यह काफी चुनौतीप

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर May 01 2022 187979

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय April 17 2022 32138

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला  

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की 8वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला  

हुज़ैफ़ा अबरार October 16 2026 448

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक पारदर्शी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक महत्वप

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

कैंसर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने किया दौरा

विशेष संवाददाता February 18 2023 32600

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शुक्रवार को कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया।

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हिंदुस्तान यूनिलिवर मरीजों को घर पर देगी निशुल्क आक्सीजन कॉन्सेट्रेटर।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 131804

लखनऊ में,मरीज़ और उनकी देखभाल में जुटे लोग 08068065385 पर मिस्ड कॉल देकर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लि

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

लखनऊ में 1614 लोग कोरोना संक्रमित

एस. के. राणा January 29 2022 30837

कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को 1614 लोग कोरोना की जद में आ गए हैं। अधिकारियों का

Login Panel