देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

लेख

स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

महिलाएं अपने दोस्तों से ज्यादा भावनात्मक और निजी विषयों पर बात करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वहीं पुरुषों की मित्रता भिन्न होती है। पुरुष अक्सर उन लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं जो उनके साथ मौज मस्ती वाला व्यवहार रखते है। 

सौंदर्या राय
August 25 2022 Updated: October 06 2022 13:27
0 45710
स्त्री और पुरुष में आखिर कौंन ज्यादा निभाता है दोस्ती

दोस्त, ये एक ऐसा शब्द है जो हर किसी की जिंदगी में एक अलग तरह की अहमियत रखता है। प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रिश्ते से जुड़ा होता है लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हर किसी के लिए खास होता है। 

 

अब बात आती है पुरुषों (men) और स्त्रियों (women) का अपने दोस्तों से किस प्रकार का संबंध होता है ? आमतौर पर देखा गया है कि पुरुषों और महिलाओं दोनो का ही अपने दोस्तों से अलग अलग व्यवहार होता है। अक्सर महिलाएं अपने दोस्तों से ज्यादा भावनात्मक (emotional) और निजी विषयों (personal topic) पर बात करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वहीं पुरुषों की मित्रता भिन्न होती है। पुरुष अक्सर उन लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं जो उनके साथ मौज मस्ती वाला व्यवहार रखते है। 

 

काफी समय से मित्रता का अध्ययन करने वाले ऑक्सफोर्ड (Oxford) के मनोविज्ञानी (psychologist) रॉबिन डनबर के शोध (research) के अनुसार बहुत शुरुआती उम्र से लड़कियों और लड़कों में मित्रता का अंतर साफ हो जाता है। लड़कियों की दोस्तियां आमतौर पर संवाद आधारित और भावनाप्रधान होती हैं, जबकि लड़कों की दोस्तियां ज्यादा कैजुअल यानी लापरवाह होती है। 

 

डनबर (Dunbar) ने अपनी टीम के साथ इस विषय को लेकर सोशल मीडिया (social media) पर भी काफी अध्ययन किया और पाया कि महिलाएं अपने फेसबुक प्रोफाइल (profile pictures) में अपनी तस्वीरें डालती हैं या करीबी दोस्त (Friend) के साथ वाली तस्वीर अक्सर वे दो लोग होते हैं। पुरुषों की प्रोफाइल तस्वीरों में वे अक्सर दूसरे पुरुषों के एक समूह के साथ दिखेंगे या खेल या हाइकिंग जैसी किसी गतिविधि वाली तस्वीर लगाएंगे। उनका, अपने साथ अपने सबसे अच्छे दोस्त या अपनी पत्नी की तस्वीर लगाने की संभावना कम है लेकिन लड़के इस बात पर ज्यादा निर्भर नहीं रहते हैं कि तुम कौन हो बल्कि उनका ध्यान इस बात पर रहता है कि तुम मेरे पाले में हो या नहीं। वो पाला या क्लब क्या है, कैसे बनता है, इससे फर्क नहीं पड़ता...वे शुक्रवार रात एक साथ पीने-खाने के लिए निकले हुए लड़के हो सकते हैं या फुटबाल खेलने के लिए जुटे लड़के।"

 

कौन ज्यादा निभाता है दोस्ती-Who plays more friendship

कहते हैं कि पुरुष का प्रेम गति का प्रतीक होता है, उसका प्रेम चंचलता का प्रतीक है और वहीं स्त्री का प्रेम स्थिरता का प्रतीक है। यही बात पुरुष और पुरुष की मित्रता निभाने के गुण में भी अंतर पैदा करती है। डनबर और दूसरे शोधकर्ताओं ने पुरुष और स्त्री मित्रताओं (friendship) में एक बड़ा अंतर देखा है। जब पुरुष देश में यहां से वहां जाते हैं, तो उनका अपने दोस्तों से संपर्क अक्सर छूट जाता है; जबकि औरतें अपने कॉलेज (College) के दिनों के दोस्तों के साथ संपर्क बनाए रखती हैं। अक्सर जब नौकरी या बच्चों की वजह से जिंदगी व्यस्त हो जाती है, तो औरतें ही होती हैं जो दोस्तियां बरकरार रखने के लिए ज्यादा जद्दोजहद करती हैं। 

 

अमेरिका में बोस्टन कॉलेज (Boston College) में प्रोफेसर अना मार्तीनेस अलेमान  (Ana Martines Aleman) ने 1990 के दशक के मध्य में महिला दोस्तों पर अध्ययन किए थे। उन्होंने पाया कि इन नजदीकी मित्रताओं ने महिलाओं के सामाजिकीकरण (socialization) में एक रचनात्मक भूमिका निभाई थी। उनकी अस्मिता के निर्माण और दुनिया में अपनी जगह को लेकर उनकी बौद्धिक समझ को प्रभावित किया था। दस साल बाद उन्होंने उन्हीं महिलाओं को लेकर फिर से अध्ययन किया, ये देखने के लिए कि उनकी सामाजिक दुनिया किस तरह की हो चुकी थी? क्या उन्होंने अपनी दोस्ती (friendship) कायम रखी थीं? स्टडी में पता चला कि बहुत सारी महिलाओं ने दोस्ती कायम रखी थी और जैसे जैसे वे उम्रदराज हुईं, उनकी मित्रता भी प्रगाढ़ होती गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी में बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र फिर से संचालित होंगे: सीएम योगी

यूपी में बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र फिर से संचालित होंगे: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर July 08 2022 25779

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में कोविड -19 की समीक्षा बैठक के दौरान बंद पड़े

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: लक्षण, कारण, जाँच, इलाज

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन: लक्षण, कारण, जाँच, इलाज

admin January 03 2022 36206

UTI एक सामान्य संक्रमण है लेकिन सही इलाज के अभाव में यह गंभीर रूप भी ले सकता है। ऐसे में मरीज को चाह

हांगकांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले  

हांगकांग में एक बार फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले  

हे.जा.स. February 21 2022 33108

हांगकांग में अधिकारियों ने बढ़ते मामलों को देखते हुए आइसोलेशन यूनिट और इलाज केंद्रों की संख्या बढ़ान

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में 14313 नए मामले सामने आए।
जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

जच्चा और बच्चा, दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है पोस्ट पार्टम डिप्रेशन : मनोरोग विशेषज्ञ

हे.जा.स. October 12 2025 4701

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार प्रति एक हजार महिलाओं में से एक को प्रसव के बाद पोस्ट पार्टम डि

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

आगरा पर मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा, 10 लाख लोग फैला सकते हैं कोरोना संक्रमण

रंजीव ठाकुर April 27 2022 28237

आगरा सीएमओ ने कहा कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली, उनके परिजन उन्हें जबरन टीका ल

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

लोहिया संस्थान ने तीन दिन बिना डोनर के खून उपलब्ध कराने की घोषणा की।

हे.जा.स. January 27 2021 26424

तीन दिनों तक अगर किसी भी गंभीर मरीज को रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना डोनर के उसे ब्लड बैंक में उपलब

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44301

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

उज्बेकिस्तान में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौतों के सिलसिले में दवा कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार 

विशेष संवाददाता March 04 2023 36137

मैरियन बायोटेक जिसका सेक्टर 67 में कार्यालय है, पिछले साल दिसंबर में अपनी खांसी की दवाई डॉक -1 के लि

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

50 वर्ष से कम उम्र वालों की क्यों हो रही हार्ट अटैक से मृत्यु: डॉ सुमित्रा अग्रवाल

लेख विभाग December 08 2022 27264

आधे से ज्यादा बीमारी नियमित प्राणायाम से दूर होती है। रोजाना 50 मिनट कसरत करनी चाहिए, इसे ज्यादा नही

Login Panel