देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत

नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने सीएचसी पर जमकर विरोध जताया। नवजात की मौत से नाराज पिता ने स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

विशेष संवाददाता
August 07 2022 Updated: August 07 2022 03:22
0 50643
शर्मनाक: मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव, नवजात की मौत सीएचसी भदैंया, सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। ज़िले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था ने पूरे प्रदेश के मुँह पर कालिख पोतने का काम किया है। सीएचसी में भर्ती गर्भवती महिला को स्टाफ नर्स ने मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराया। इस बीच चिकित्सीय सेवा नहीं मिलने से  नवजात की मौत हो गई। 


नवजात की मौत (death of the newborn) से नाराज परिजनों ने सीएचसी पर जमकर विरोध जताया। नवजात की मौत से नाराज पिता ने स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर (toll free number) पर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग (health department) के आलाधिकारी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां निवासी अजय कुमार मौर्या की पत्नी सीतांजलि गर्भवती (pregnant) थीं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीतांजलि को लेकर सीएचसी भदैंया पहुंचे। रात करीब दस बजे बिजली चली गई और पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। इसी बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सीतांजलि की प्रसव पीड़ा (labor pains) बढ़ गई। तब ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ललिता ने मोमबत्ती जलाकर सीतांजलि का प्रसव (delivery) कराया।


प्रसव में सीतांजलि को कन्या हुई लेकिन जन्म के दस मिनट बाद ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तब स्टाफ नर्स ललिता को इसकी जानकारी दी गई। स्टाफ नर्स ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात नेत्र चिकित्सक विनय कुमार वर्मा को दी। इस बीच नवजात की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। नवजात की हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन नवजात को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे थे कि उसकी मौत हो गई।


सीएचसी भदैंया (CHC Bhadaiya) में जनरेटर है। यह जनरेटर (generator) यदा-कदा मंत्री के दौरे या विशेष आयोजन पर ही चलाया जाता है। शुक्रवार की रात में भी बिजली कटौती होने पर सीएचसी में जनरेटर नहीं चलाया गया। शनिवार को भी बिजली कटौती होने पर जनरेटर नहीं चला। सीएचसी में लगे इन्वर्टर से केवल चिकित्सकों के कक्ष में ही लाइट की व्यवस्था की गई है।


अजय कुमार मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की रात जब स्टाफ नर्स उनकी पत्नी को प्रसव कराने के लिए ले जा रही थी। तब अंधेरा था। अजय ने स्टाफ नर्स से जनरेटर चालू कराने की बात कही। इस पर स्टाफ नर्स (staff nurse) ने बताया कि जनरेटर नहीं चलता है।


सीएमओ (CMO) डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि नवजात की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है। घटना की जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय।

कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय।

हे.जा.स. December 20 2021 36135

पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इस योजना को स्वीकृति दी गई है। उनका मानना है कि इससे न

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

गर्भावस्था में कब्ज से इस तरह पाएं छुटकारा

श्वेता सिंह September 24 2022 32303

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि से शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिसमें हमारी आंतें भी शामि

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

हापुड़ में स्वाइन फ्लू के 2 मरीज मिलने से हड़कंप

आरती तिवारी October 14 2022 29042

हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है, दो मरीजों में पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्ल

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

कमजोर इम्युनिटी और मानसिक रोग कोरोना को जोखिम बढ़ाते हैं: शोध

लेख विभाग April 16 2022 28033

आपने कोरोना का टीकाकरण करा रखा है लेकिन मनोरोग से परेशान हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि यह स

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

 योग भारतीय संस्कृति को दर्शाता है: उपराष्ट्रपति

विशेष संवाददाता June 21 2022 29657

योग का प्राचीन विज्ञान विश्व के लिए भारत का अमूल्य उपहार है और उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीव

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36916

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

विशेष संवाददाता March 06 2023 27733

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया है। यहां वार्ड में भ

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द

श्वेता सिंह November 11 2022 36027

पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्य नहीं मिले। ऐसे में

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 05 2022 48568

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

लेख विभाग October 18 2022 29815

इस वक्त दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में धुंआं और धूल नजर आ रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी इस तस्

Login Panel