देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की वजह से उन्हें दिक्क़ते उठाते हुए अन्य सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। कई बार इस चक्कर में देर हो जाने से मरीजों की जान पर भी बन आती है। हालाँकि स्क्रीन पर खाली बेड की सूचना दी जाती है लेकिन इसके लिए ट्रॉमा सेंटर आना पड़ता है।

रंजीव ठाकुर
August 16 2022 Updated: August 16 2022 02:10
0 46098
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में खाली बेड की सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते है लेकिन खाली बेड ना मिलने की वजह से उन्हें दिक्क़ते उठाते हुए अन्य सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। कई बार इस चक्कर में देर हो जाने से मरीजों की जान पर भी बन आती है। हालाँकि स्क्रीन पर खाली बेड की सूचना दी जाती है लेकिन इसके लिए ट्रॉमा सेंटर आना पड़ता है। 

 

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर (trauma center KGMU) में विभिन्न विभागों के लगभग 400 बेड हैं। यहाँ प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। मरीजों (patients) को लौटाने की शिकायतों को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में स्क्रीन लगाकर उपलब्ध बेड की संख्या प्रदर्शित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। इसे हर आठ घंटे में अपडेट किया जाता है। दिक्कत यह है कि खाली बेड (vacant beds) की सूचना ट्रॉमा आने पर ही पता चल पाती है। इसे वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए पहल की गई है पर इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है।

जबकि लोहिया अस्पताल (Lohia Hospital) में एक से दूसरे विभाग में मरीज शिफ्ट करने के लिए मोबाइल एप की व्यवस्था शुरू हुई है। इसमें एप पर मरीज का ब्योरा अपलोड कर दिया जाता है। इससे तुरंत सूचना अपडेट हो जाती है और भागदौड़ बचती है।

 

केजीएमयू, प्रवक्ता, डॉ सुधीर सिंह (KGMU, Spokesperson, Dr Sudhir Singh) का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर में ई-हॉस्पिटल की सुविधा के तहत खाली बेडों की संख्या स्क्रीन पर प्रदर्शित की जा रही है। इसे ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आईटी सेल के साथ बैठक की गई है। इसके लिए कुछ अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होगी। इस पर विचार किया जा रहा है। व्यवस्था होने पर यह प्रणाली व्यवहार में आ जाएगी।

 

प्रो संदीप तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक, ट्रॉमा सेंटर (Prof Sandeep Tiwari, Medical Superintendent, Trauma Center) कहते है कि हर वार्ड में खाली बेड का विवरण अपडेट करने की जिम्मेदारी रेजीडेंट पर डालना सही नहीं होगा। मरीज के एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट (patients shifted from ward) होने पर उसका विवरण तुरंत अपडेट होना जरूरी है। ऐसा न होने पर बेड की सही सूचना नहीं मिल पाएगी। इसके लिए हर वार्ड में एक-एक कंप्यूटर सिस्टम और सूचना अपलोड करने के लिए 24 घंटे ऑपरेटर चाहिए। इसके बिना यह प्रणाली काम नहीं कर सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2026 1477

मरीज से बात करके कुछ साधारण टेस्ट कर हम आधे से अधिक बीमारी को सही से कैसे डायग्नोज कर सकते हैं और मर

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा April 27 2022 46678

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

एक्ने, झाईयों और टैनिंग से छुटकारा दिलाएगा मुल्तानी मिट्टी और दूध से बना ये फेस पैक

श्वेता सिंह September 07 2022 35347

स्किन व्हाइटिंग में ये फेस पैक काफी कारगर है। ये पैक स्किन की सफाई तो करती ही है बल्कि ये हाइड्रेशन

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एचआईवी और टीबी की टेस्टिंग में आई कमी: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा December 17 2022 32863

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर डॉ टेड्रोस घेब्रेयसस ने सूचित किया कि HIV, मलेरिया और टीबी के खि

चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, स्किन को होगा नुकसान

चेहरे पर भूलकर भी ना लगाएं ये चीजें, स्किन को होगा नुकसान

लेख विभाग October 18 2022 27891

कई बार आप प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपने फेस पर कुछ अप्लाई करते हैं लेकिन समस्या और भी ज्यादा बढ़

माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन

माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन

श्वेता सिंह September 07 2022 31852

माइग्रेन का अटैक आने के दौरान कुछ लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में ते

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

रंजीव ठाकुर September 07 2022 29709

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने न्यू चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

विशेष संवाददाता August 24 2022 33165

न्यू चंडीगढ़ में पीएम मोदी ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री किसी अस्पताल का

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

जामुन: बरसात के मौसम का खूबियों भरा फल।

लेख विभाग June 10 2021 39235

जामुन गुणों से भरपूर फल है। ये बाहर और भीतर दोनों तरह से शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सक

आईएमए लखनऊ ने एनीमिया और कैंसर पर सीएमई का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर May 08 2022 28397

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण तो हमारा खानपान है। हम लोग अधिकतर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करने लगे है

Login Panel