देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को गोद लिया

जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट प्रयोगशाला पर्यवेक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। गंभीर या मध्यम रूप से कुपोषित या इलाज के दौरान वजन के लगातार कम होने से दवा का शरीर पर सही तरह से असर नहीं होता है।

0 29132
सदर अस्पताल में पावर विंग्स फाउंडेशन ने सात टीबी मरीजों को  गोद लिया

लखनऊ। क्षय (टीबी) रोगियों को बेहतर इलाज के साथ पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्यपाल ने गोद लेने की पहल की है।  इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत सदर अस्पताल के सात क्षय रोगियों को पावर विंग्स फाउण्डेशन द्वारा गोद लिया गया एवं उन्हें पोषण किट प्रदान की गयी। गोद लिए जाने का यह कार्यक्रम प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आर.वी.सिंह  के निर्देशन में आयोजित किया गया। 

 

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी (District Tuberculosis Officer) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। क्षय रोगियों (TB patients) को गोद लेने की मुहिम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के अभियान में एक प्रयास है,  जिसमें विभिन्न शैक्षणिक औद्योगिक संस्थाओं राजनैतिक पार्टियों , गणमान्य व्यक्तियों एवं जनसामान्य द्वारा क्षय रोगियों को गोद लिया जा रहा है‌। सभी के सहयोग से हम जनपद को साल 2025 तक क्षय रोग से मुक्त कर पाएंगे।

 

जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट प्रयोगशाला पर्यवेक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार (nutritious diet) की जरूरत होती है। गंभीर या मध्यम रूप से कुपोषित या इलाज के दौरान वजन के लगातार कम होने से दवा का शरीर पर सही तरह से असर नहीं होता है। ऐसे में इलाज लंबा चलता है और दोबारा टीबी होने का खतरा होता है। इसलिए इलाज के दौरान कुपोषण (malnutrition) को दूर करने और सही तरह से वजन बढ़ाने से रोगी के तेजी से ठीक होने और पूरी तरह से टीबी मुक्त होने में मदद मिलेगी।

 

क्षय रोगियों की जांच और इलाज निशुल्क सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्हें पोषण के लिए  निक्षय पोषण योजना (Nikshay Poshan Yojana) के तहत इलाज के दौरान हर माह 500 रुपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है। सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent of Sadar Hospital) डा. एस.सी. जोशी ने कहा ने कहा कि टीबी का पोषण से गहरा नाता है। यदि व्यक्ति कुपोषित है तो प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उसे टीबी का संक्रमण होने का खतरा रहेगा। यदि व्यक्ति टीबी से ग्रसित है तो उसे दवाओं के सेवन के साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैटी एसिड, विटामिन और खनिज से भरपूर खाने का सेवन करना चाहिये।

 

संतुलित और पौष्टिक भोजन (nutritious diet) का सेवन करने से इलाज के पूरा होने के बाद भी दोबारा टीबी होने की संभावना नहीं होती है।  आहार में प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ (protein-rich foods) जैसे मूंगफली, दालें, अंडा, दही, दूध, मट्ठा, मांस-मछली आदि को जरूर शामिल करें | इसके साथ ही अनाज,  हरी सब्जियां, फलों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए | सदर अस्पताल के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस समय अस्पताल में 346  मरीजों का इलाज चल रहा है। 

 

पावर विंग्स फाउण्डेशन (Power Wings Foundation) की संस्थापक सुमन रावत ने कहा कि परिवर्तन मुहिम (Parivartan campaign) के तहत साल 2019 से अभी तक कुल  189  टीबी मरीजों को गोद लिया है | जब तक क्षय रोगियों का इलाज पूरा नहीं हो जाता है तब तक  उन्हें हर माह पोषण किट दी जाएगी | इस किट में चना, सत्तू, फल,  गुड, मूंगफली और दलिया इत्यादि शामिल हैं। यह जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक इनका सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर  सदर अस्पताल में स्थित टीबी केंद्र के राजेश शर्मा,  अजीत शुक्ला राजीव कुमार शर्मा, जीत -2 से राहुल नंदन, टीबी चैंपियन ज्योति गौतम एवं पावरविंग्स संस्था से प्राची श्रीवास्तव  मौजूद रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

अनूठी मुहिम, टीबी चैंपियन को मिलेगी सेल्फ लर्निंग कोर्स की ट्रेनिंग

हुज़ैफ़ा अबरार February 18 2022 49301

प्रदेश में करीब 2350 टीबी चैंपियन हैं जो कि हमारे टीबी मुक्त अभियान में बड़े सहायक साबित हो सकते हैं

अस्पताल के विस्तार देने में न बरतें लापरवाही: ब्रजेश पाठक

अस्पताल के विस्तार देने में न बरतें लापरवाही: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 16 2023 26399

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडि

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

कैंसर और हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब मरीजों के लिए भी आएगी वैक्सीन!

एस. के. राणा April 09 2023 22586

अमेरिकी एक्सपर्ट्स कोविड वैक्सीन के बाद अब कई प्रकार के ट्यूमर वाले कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में किया डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन 

हुज़ैफ़ा अबरार November 27 2025 4438

महामहिम आनंदीबेन पटेल ने कहा मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल जैसे राष

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

हे.जा.स. April 13 2022 32071

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच चीन का वित्तीय केंद्र शंघाई सील है। ऐसे में भारतीयों को फिलहाल

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

आरती तिवारी October 27 2022 26252

हरदोई जिले में एक माह में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं अब आलम ये है कि पैथोलॉजी में हो

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रैह्पसोडी - 2022: दूसरे दिन मिस्टर एण्ड मिसेज, डांसिंग, सिंगिंग और डांडिया नाइट में हुआ धमाल

रंजीव ठाकुर September 24 2022 43719

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के दूसरे दिन भी कन्वेंशन सेन्टर

केजीएमयू में होगी इमरजेंसी मेडिसिन की पढ़ाई

केजीएमयू में होगी इमरजेंसी मेडिसिन की पढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार December 31 2021 28905

डॉ. हैदर अब्बास के मुताबिक घायलों को तय समय में इलाज मुहैया कराकर जान बचाई जा सकती है। अफसोस की बात

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

admin September 29 2022 43159

इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 30987

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

Login Panel