देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बीपीकॉन-2022: देखिए हाइपरटेंशन के महाकुम्भ की दूसरे दिन की प्रमुख झलकियां

कांफ्रेंस में विभिन्न मेडिकल कम्पनीज के स्टॉल भी लगे हैं जहां आधुनिकतम चिकित्सा, दवाओं और उपकरणों की जानकारियां दी जा रही हैं। यहाँ लखनऊ हॉट का पंडाल लगाया गया है। कुल मिला कर बीपीकॉन-2022 हाइपरटेंशन का महाकुम्भ नज़र आता है।

रंजीव ठाकुर
September 11 2022 Updated: September 11 2022 02:04
0 26220

लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का अटल बिहारी वाजपेई कंवेंशन सेंटर, केजीएमयू में आज दूसरा दिन था। देश भर से आएं डॉक्टर्स ने हाइपरटेंशन को लेकर गहन चर्चा की।

 

कांफ्रेंस (Indian Society of Hypertension) में विभिन्न मेडिकल कम्पनीज के स्टॉल भी लगे हैं जहां आधुनिकतम चिकित्सा, दवाओं और उपकरणों की जानकारियां दी जा रही हैं। यहाँ लखनऊ हॉट का पंडाल लगाया गया है जहाँ लखनऊ की प्रसिद्ध चीजें और मेहँदी तक के स्टॉल लगे हुए हैं। कुल मिला कर बीपीकॉन-2022 (BPCON 2022) हाइपरटेंशन (Hypertension) का महाकुम्भ नज़र आता है।

 

बीपीकॉन 2022 में भटिंडा से आए हुए डॉ विपुल कुमार गुप्ता ने उच्च रक्तचाप के इलाज (hypertension treatment) के बारे में बताया तथा यह बताया कि वर्तमान में कौन सी दवाएं (hypertension medicines) प्रचलित हैं। अजमेर से आए डॉ आरके गोखरू ने हृदय की बीमारियों के साथ होने वाले रक्त चाप के इलाज के बारे में बताया।

 

डॉ एके पंचोलिया, जो कि इंदौर से आए थे उन्होंने अमेरिकन तथा यूरोपियन गाइडलाइन के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात् एक संगोष्ठी की गई जिसमें वर्तमान में प्रचलित उच्च रक्तचाप (high BP) की नई दवाओं में क्या नयापन है इसके बारे में डॉ एमएन सिंह, डॉ शिवेन्द्र सिंह, डॉ मनीष अग्रवाल, डॉ भाष्कर गांगुली, डॉ विश्वाउन्नादकट तथा सौरभ श्रीवास्तव ने इन दवाओं के बारे में बताया।

 

बैंगलोर से आए डॉ श्रीनिवास मूर्ति ने हमारे देश में रिसर्च (health research) को कैसे बढ़ावा मिले इस पर चर्चा की। चेन्नई से आए डॉ प्रभाकर दोरईराज ने उच्च रक्तचाप में इलाज में क्या नया है यह बताया।

 

डॉ दिव्या सक्सेना ने गर्भावस्था के दौरान होने वाले उच्च रक्तचाप (high BP in pregnancy) के बारे में बताया, उन्होंने यह बताया कि गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप की पहचान समय पर करना जरूरी है तथा जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया जा सकता है।

 

कटक से आए डॉ जयंत पांडा ने बच्चों में होने वाले उच्च रक्तचाप (high BP in chilldren) की बात की तथा बैंगलोर से आई डॉ स्मिता भट्ट ने स्तनपान कराने वाली महिलाओं (lactating women) में उच्च रक्तचाप की क्या दवाएं दी जा सकती है यह बताया। उन्होंने यह भी बताया कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सभी दवाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसी अवस्था में दवाओं को चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।

 

अमेरिका से डॉ वेंकट एस राम ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से यह बताया कि उच्च रक्तचाप में यूरिक एसिड का क्या दुष्प्रभाव (uric acid in high BP) हो सकता है। उन्होंने भोजन की व्यवस्था में परिवर्तन के द्वारा यूरिक एसिड को कम करने की चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि एनिमल प्रोटीन का सेवन न्यूनतम होना चाहिए।

 

बेंगलुरू से आए डॉ मुख्य प्राण प्रभू ने यह बताया कि भारत में लगभग 30 प्रतिशत लोग साल्ट सेेंसटिव (salt sensitive) हैं, उनमें नमक की मात्रा कम करने से उच्च रक्तचाप का इलाज संभव है।

 

घर पर रक्तचाप कैसे नापा जाए (measure blood pressure) इस संबंध में एक कार्यशाला हुई जिसमें डॉ मोहसिन असलम, डॉ हसमुख शाह तथा डॉ बालकृष्ण गुप्ता ने रक्तचाप नापने के तरीके सुझाए।

 

रायपुर से आए डॉ अरूण केड़िया ने यह बताया कि भोजन में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ाने से उच्च रक्तचाप का इलाज संभव है। पुणे से आए डॉ एमई एवलेकर ने यह बताया कि उच्च रक्तचाप की दवाएं सायंकाल लेनी चाहिए इससे उनका प्रभाव बढ़ जाता है। मुम्बई से आए डॉ दीपक जुमानी ने यह बताया कि उच्च रक्तचाप की दवाएं भी सेक्स संबंधी दुर्बलता (sexual dysfunction) पैदा कर सकती हैं। अतः उनके सेवन के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।

 

एक और कार्यशाला चलते-फिरते समय रक्तचाप कैसे नापा जाए इस पर चर्चा की गई, जिसमें ऋषिकेश से आए डॉ अरूण गोयल तथा मेरठ से आई डॉ स्नेहलता वर्मा ने लोगों को इस प्रकार के रक्तचाप को नापने के विषय में बताया। रविवार को बीपीकॉन 2022 का अंतिम दिन होगा।   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आईएमए ने फॉयर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला और ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया

रंजीव ठाकुर September 11 2022 30577

लेवाना सुइट्स अग्निकाण्ड के बाद आईएमए भवन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अग्निशमन से संब

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

BBV-154 Nasal Vaccine: नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण हुआ

एस. के. राणा August 15 2022 39279

देश की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड वैक्सीन का सफल परीक्षण कर लिया गया है। परीक्षण के आंकड़े प्राध

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

बिहार के अस्पतालों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी होगी दूर, 5000 पदों पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार

विशेष संवाददाता September 26 2022 36496

चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर करने की दिशा में भी पहल शुरू की गई है। इनकी नियुक्

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार

आरती तिवारी July 13 2023 31886

यूपी के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की तैयारी में योगी सरकार है। वहीं अ

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

लेख विभाग June 12 2021 36008

नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है। नींबू का रस विटामिन

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44278

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1022

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

रंजीव ठाकुर April 20 2022 37409

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से स

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

यूपी में नए एएनएम कॉलेज अब नहीं खुलेंगे

आरती तिवारी July 04 2023 29297

टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

बाराबंकी जेल में 26 कैदी मिले HIV संक्रमित

आरती तिवारी September 06 2022 28819

जिला जेल में 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। 26 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स

Login Panel