देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़।

आयुष मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन। इसके मुताबिक लक्षणविहीन व हल्के लक्षण वाले मरीज़ों को देख सकेंगे होम्योपैथिक डाक्टर। कोरोना में दी जाने वाली दवाओं का शेड्यूल भी जारी किया।

होम्योपैथिक डाक्टर भी देख सकेंगे कोरोना मरीज़। प्रतीकात्मक

लखनऊ। कोविड-19 के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने होम्योपैथिक चिकित्सकों को भी ऐसे मरीजों को देखने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक इन चिकित्सकों को लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को देखना है। आगे की स्टेज वाले मरीजों को उच्चस्तरीय अस्पतालों में रेफर कर देना होगा।

मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि जो मरीज होम आईसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं, उन्हें होम्योपैथिक चिकित्सक देख सकते हैं। उन्हें मरीजों को कोरोना का पूरा प्रोटोकाल फालो कराना होगा जैसे दो गज़ की दूरी लागू कराना, मास्क पहनवाना, हाथ लगातार धुलवाने की सलाह देना।

गाइडलाइन में कहा गया है कि लक्षणविहीन कोरोना पाजिटिव मरीजों को होम्योपैथिक डाक्टरों को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा। 

इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। दवा की खुराक डाक्टर मरीज की हालत को देखकर तय करेगा। 

इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षणविहीन व्यक्ति को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देना होगा। 

गाइडलाइन के मुताबिक होम्योपैथिक डाक्टर को मरीज के लक्षणों पर लगातार नज़र रखनी होगी। मरीज़ का बुखार और आक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत देनी होगी। 

मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. त्रिदिवेश त्रिपाठी ने मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि   कोरोना में होम्योपैथी की दवा काफ़ी कारीगर है। डाक्टर की सलाह से गाँव और शहरों में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किए जाने की ज़रूरत है। इस पैथी की दवाओं की कीमत भी एलोपैथी से कम होती है और इनका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।   

खान-पान के लिए दिशा-निर्देश
• गर्म पानी में हल्दी-नमक डालकर गरारा करें
• खाना ताज़ा और आसानी से हज़म हो जाने वाला खाएं। प्रोसेस्ड खाने को नज़रअंदाज़ करें
• वसा, तेल, चीनी और नमक के अत्यधिक सेवन से परहेज़ करें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37222

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

भारतीय शास्त्रों के अनुसार भोजन के नियम

भारतीय शास्त्रों के अनुसार भोजन के नियम

लेख विभाग August 11 2022 45180

यदि भोजन के सभी नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का रोग और शोक न

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

लापरवाही: अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी ने दो माह बाद भी नहीं किया एमबीबीएस की नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2025 86300

मेडिकल यूनिवर्सिटी के छत्रों ने बताया कि एमबीबीएस की नियमित परीक्षाएं दिसंबर 2024 में हुई थीं। दो मा

कोरोना के खतरे के बीच बढ़ें सांस के मरीज

कोरोना के खतरे के बीच बढ़ें सांस के मरीज

admin December 27 2022 27859

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने व अस्पतालों में भर्ती होने वालों पर नजर रखने का निर्दे

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालयः पंचकर्म केंद्र में 11 कॉटेज में हो रहा इलाज, संतुष्ट होकर जा रहे लोग

आनंद सिंह June 25 2025 18976

आकांक्षा देश मे कई डॉक्टरों को दिखा चुकी थीं लेकिन दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। नौबत सर्जरी कराने क

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

रंजीव ठाकुर May 29 2022 38081

सर्जिकल साइट इन्फेक्शन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है । सर्जिकल साइट इन्फेक्

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41686

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

विशेष संवाददाता February 09 2023 39975

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता का कहना है कि गुजरात की कंपनी को हमनेे नोटिस दिया हैै। तय

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 06 2023 27350

संगम नगरी प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

हे.जा.स. October 21 2022 29688

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया

Login Panel